उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एक नजर (North America Continent GK)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एक नजर (North America Continent GK)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप (North America Continent)

  • उत्तरी अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसे नई दुनिया (New World) भी कहा जाता है। इसके उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में अटलांटिक महासागर, पश्चिम में प्रशांत महासागर और दक्षिण में भी प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमेरिका स्थित हैं।

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप एक नजर (North America Continent GK)

  • सर्वोच्च बिन्दु-माउण्ट मैककिनले (6194 मी.)
  • निम्नतम बिन्दु-मृत्यु की घाटी (-85.9 मी.)
  • सबसे बड़ा देश (क्षेत्रफल)-कनाडा
  • ताजा पानी की विश्व की सबसे बड़ी झील-सुपीरियर
  • महान झीलों का महाद्वीप-सुपीरियर, मिशिगन, घुरन, ईरी, ऑन्टेरियो
  • सबसे गर्म तथा शुष्क स्थान-मौत की घाटी (57°C) यलोस्टोन नेशनल पार्क में ओल्ड फैथफुल नामक विश्व का सबसे बड़ा गीजर
  • विश्व का सबसे बड़ा बन्दरगाह-न्यूयार्क
  • विश्व का व्यस्तम हवाई अड्डा-न्यूयार्क (केनेडी हवाई अड्डा)
  • विश्व का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन-शिकागो (सं.रा.अ.)
  • विश्व प्रसिद्ध फिल्म उद्योग-हॉलीवुड (लास एंजेल्स)

उत्तरी अमेरिका महाद्वीप के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्‍य (Most Important Facts of North America Continent)

  • इस महाद्वीप के दक्षिणी भाग में अनेक द्वीप कैरेबियन सागर में स्थित हैं, जिन्हें पश्चिमी द्वीप समूह कहते हैं।
  • इस महाद्वीप में विश्व का सबसे बड़ा द्वीप ग्रीनलैण्ड भी सम्मिलित है, जो कि राजनैतिक रूप से डेनमार्क के अधिकार में है।
  • ईरी और ओंटेरियो झीलों के मध्य विश्व प्रसिद्ध नियाग्रा प्रपात स्थित है।
  • पश्चिमी कार्डिलेरा का सर्वोच्च पर्वत शिखर माउण्ट मैकिन्ले है, जो अलास्का में स्थित है। यह सक्रिय ज्वालामुखी पर्वत है।
  • सेंट लॉरेन्स नदी महान झील क्षेत्र से निकलकर अटलांटिक महासागर में गिरती है। यह उत्तरी अमेरिका का सबसे अधिक व्यस्त अन्त:स्थलीय जलमार्ग है।
  • ग्रेट बेसिन पठार, इस महाद्वीप का सबसे बड़ा अंतर-पर्वतीय पठार है। यहाँ की नदियाँ समुद्र तक नहीं पहुँच पाती हैं।
  • इस महाद्वीप का प्रमुख रेगिस्तान सोनोस है जो एरीजोना, कैलिफोर्निया एवं मैक्सिको में फैला हुआ है।
  • रेड इण्डियन, इन्यूइट,अलूटस एवं एस्किमो उत्तरी अमेरिका के मूल निवासी हैं। एस्किमो सर्दी के मौसम में बर्फ के घर इग्लू बनाकर रहते हैं। ये रेडियर कुत्ते का उपयोग स्लेज गाड़ी खींचने में करते हैं। इनका हथियार हारपून कहलाता है।
  • इस महाद्वीप की सर्वप्रमुख फसल गेहूँ है। प्रेयरी का मैदान गेहूँ का प्रमुख उत्पादन क्षेत्र तथा विनिपेग गेहूँ की विश्व प्रसिद्ध मंडी है।
  • मक्का का सर्वाधिक उत्पादन इसी महाद्वीप में होता है। सेंट लुइस विश्व की सबसे बड़ी मक्का की मंडी है। मिसीसिपी द्रोणी का दक्षिणी
  • भाग कपास की पेटी के नाम से प्रसिद्ध है।
  • क्यूबा को चीनी का कटोरा कहा जाता है। हवाई द्वीप में गन्ने का प्रति हेक्टेयर उत्पादन सर्वाधिक है।
  • केला उत्पादन के लिए जमैका विश्व प्रसिद्ध है।
  • सूरजमुखी के उत्पादन में यू.एस.ए. का प्रथम स्थान है।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका के टुण्ड्रा प्रदेश के शंकुधारी वनों को टैगा कहते हैं।
  • महाद्वीप शेल्फ पर स्थित ग्रान्ड बैंक, जार्ज बैंक, न्यू इंग्लैंड तथा न्यू फाउण्डलैंड प्रमुख मत्स्य उत्पादन क्षेत्र हैं।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का डेट्राइट शहर मोटर गाड़ियाँ बनाने का प्रमुख केन्द्र है।
  • कनाडियन शील्ड विश्व में खनिजों का सबसे बड़ा भंडार है।
  • कनाडा के वनों में लकड़ी काटने वाले लोगों को लम्बरजैक कहते हैं।
  • कनाडा विश्व में यूरेनियम का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक तथा प्रथम निर्यातक राष्ट्र है।
  • कनाडा की सडबरी खान निकेल के निक्षेप में विश्व में सबसे बड़ी है।
  • ब्रिटिश कोलम्बिया (कनाडा) की सुलीवान खान विश्व में प्रथम स्थान है। मांट्रियल कागज उत्पादन का प्रमुख केन्द्र है।
  • एलिजाबेथ द्वीप कनाडा एवं ग्रीनलैंड के बीच स्थित एक द्वीप है, जिस पर पृथ्वी की उत्तरी चुम्बकीय ध्रुव स्थित है।
  • यू.एस.ए. की मेसाबी एवं वर्मिलन प्रमुख लौह खानें हैं, जो सुपीरियर झील प्रदेश में हैं।
  • पीडमाण्ट और तटीय भाग के झरनों की पंक्ति को प्रपात रेखा कहते हैं।
  • सेन फ्रांसिस्को में सिलिकन वैली स्थित है। सुपीरियर झील पर स्थित डुलुथ इस्पात का प्रमुख केन्द्र है।
  • यू.एस.ए. के डेनेवर को मील ऊँचा नगर के नाम से जाना जाता है।
  • विश्व का सबसे बड़ा अजायबघर अमेरिकन म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री, न्यूयार्क में स्थित है।
  • न्यूयार्क को नगरों का नगर भी कहा जाता है।
  • केप केनवेरल संयुक्त राज्य अमेरिका का भू-उपग्रह प्रक्षेपण केन्द्र है।
  • डच हार्बर यू.एस.ए. का एक नौसैनिक स्टेशन है। यहाँ 1942 में जापान ने हमला किया था।
  • यू.एस.ए. की रेड नदी घाटी को विश्व की रोटी की टोकरी संज्ञा दी गई है।
  • विश्व का सबसे बड़ा सिंथेटिक रबड़ टायर बनाने का प्रमुख एक्रान (यू.एस.ए.) है।

इने भी जरूर पढ़े –

Reasoning Notes And Test 

सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )

Solved Previous Year Papers

History Notes In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *