पादप कोशिका (Plant Cell)
पादप कोशिका (Plant Cell)
padap koshika kise kahate hain
- पेड़ों और पौधों की कोशिका को पादप कोशिका कहा जाता है, और यह जानवरों की कोशिका से भिन्न होती है। एक अंतर यह है कि जंतु कोशिका के बाहरी भाग को प्लाज़्मा झिल्ली कहा जाता है, जबकि पादप कोशिका के बाहरी भाग को कोशिका भित्ति कहा जाता है। पादप कोशिका की कोशिका भित्ति सेलूलोज़ से बनी होती है।
पादप कोशिका (Plant Cell):
- कोशिका भित्ति उपस्थित होती है।
- रिक्तिका के कारण सामान्यतः केन्द्रक परिधि पर होता है।
- उच्च श्रेणी की पादप कोशिकाओं में तारककाय (Centrosome) सामान्यतः अनुपस्थित होते हैं। निम्न श्रेणी की गतिशील कोशिकाएँ इसका अपवाद हैं।
- प्लास्टिड्स उपस्थित होते हैं। कवक इसका अपवाद है।
- माइटोकॉण्ड्रिया आकार में गोलाकार या अण्डाकार होता है।
- एक दीर्घ केन्द्रकीय रिक्तिका उपस्थित होती है।
- कोशिका विभाजन के दौरान कोशिकाद्रव्य सामान्यतः कोशिका प्लेट विधि द्वारा विभाजित होता है।
- पादप कोशिकाएँ सभी अमीनो अम्लों, सहएन्जाइम्स तथा विटामिन्स को निर्मित करने में सक्षम होती हैं।
- इनमें संकुचन रिक्तिका नहीं पायी जाती है।
- कोशिका विभाजन के बाद स्पिण्डल निर्माण अतारक (Anastral) प्रकार का होता है।
- लाइसोसोम्स कम संख्या में उपस्थित होते हैं।
- स्फीरोसोम उपस्थित होता है।
- इनमें संचित भोजन मंड (स्टार्च) के रूप में होता है।
- प्लाज्मोडेस्मेटा पाये जाते हैं।
⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here
कोशिका (Cell) question and answer in hindi
प्रश्न 1. कोशिका की संरचना एवं संगठन के अध्ययन को कहते हैं –
(अ) जीव विज्ञान
(ब) आकारिकी
(स) कोशिका विज्ञान
(द) आनुवंशिकी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (स) कोशिका विज्ञान }
प्रश्न 2. सर्वप्रथम जीवित कोशिका को देखा था –
(अ) रॉबर्ट हुक ने
(ब) रॉबर्ट ब्राउन ने
(स) वॉन मोल ने
(द) ल्यूवैनहॉक ने
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (द) ल्यूवैनहॉक ने }
प्रश्न 3.“नवीन कोशिकाओं का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होता है।” किसका कथन है ?
(अ) श्लाइडेन
(ब) रुडोल्फ विरचोव
(स) श्वान
(द) कॉर्टी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (ब) रुडोल्फ विरचोव }
प्रश्न 4.“कोशिका सिद्धान्त” के अपवाद हैं –
(अ) नीलरहित शैवाल
(ब) जीवाणु
(स) वायरस
(द) उपरोक्त सभी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (स) वायरस }
प्रश्न 5. डी. ड्यूव ने किसकी खोज की थी –
(अ) माइटोकोन्ड्रिया
(ब) राइबोसोम
(स) लाइसोसोम
(द) गॉल्जीकाय
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (स) लाइसोसोम }
प्रश्न 6. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया –
(अ) रॉबर्ट हुक
(ब) श्लाइडेन व श्वान
(स) वॉटसन व क्रिक
(द) नॉल व रस्का
उत्तर :- ?????
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
प्रश्न 1. कोशिका को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।
प्रश्न 2. जीवद्रव्य सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर: जीवद्रव्य सिद्धान्त (Protoplasmic theory) मैक्सस्कुल्ज (Max Schultze) ने प्रतिपादन किया था।
प्रश्न 3. राइबोसोम कहाँ पाये जाते हैं।
उत्तर: राइबोसोम माइटोकॉन्ड्रिया, हरित लवक एवं कोशिकाद्रव्य में पाये जाते हैं।
आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।
Read Also This