CTET 31 Jan 2021 Paper I (Environmental Studies) Answer Key
CTET Exam paper 31 January 2021 – Paper 1 (Answer Key) Environmental Studies, The Official CTET Answer Key 2021 for Paper 1 and Paper 2 of the Central Teacher Eligibility Test Examination held on 31 January 2021 .
CTET 2021 Exam Question Paper I And II Answer Key – 31 January 2021 CTET Question Paper Answer Key All Sets . उम्मीदवारो ने 31 January 2021 को CTET Exam दिया है .CTET Exam Paper 31 January 2021 को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया है।
Read Also –
Exam Paper :- | Central Teacher Eligbility Test ( CTET ) |
Part = | 2nd ( Maths ) |
Exam Date = | 31 January 2021 |
Exam Time = | 9:30 am to 12:00 Pm |
Total Question = | 30 |
Paper | 1st |
CTET Exam January 2021 Paper – 1 (Primary Level)
Part – III Environmental Studies
निर्देश : निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सही सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए :
61. अपनी कक्षा में पचास से अधिक छात्रों के साथ वाणी उन्हें एक ऐसी गतिविधि में जोड़ना चाहती है, जिसमें सीखने को बढ़ाने के लिए अधिकतम संख्या में इंद्रियां शामिल हों। निम्न में से कौन सा क्रियाकलाप उपरोक्त कार्य के लिए ठीक होगा ?
(1) नजदीक के स्थान के लिए क्षेत्र भ्रमण का आयोजन करना।
(2) कौशलों के प्रदर्शन के लिए समुदाय से संदर्भ व्यक्तियों को आमंत्रित करना।
(3) समूह चर्चा को प्रोत्साहित करना।
(3) उचित ए-वी साधन के लिए स्मार्ट कक्षा कक्ष का उपयोग करना।
Click to show/hide
62. इकरा अपने शिक्षार्थियों को ईवीएस में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं को पढ़ने के लिए क्यों प्रोत्साहित करती है ?
(1) ये शिक्षार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
(2) ये मनोरंजक संसाधन उपलब्ध हैं।
(3) ये शिक्षार्थियों को उनके अपने संसार से जुड़ने में सहायता करते हैं।
(4) ये शिक्षार्थियों को स्वतंत्र बनाने में सहायता करते हैं।
Click to show/hide
63. पर्यावरण-अध्ययन में प्रश्न करने को एक युक्ति के रूप में उपयोग किया जाता है
(1) कक्षा-कक्ष में जिज्ञासा को बढ़ाने के लिए
(2) अनुशासन को बनाए रखने के लिए
(3) ध्यान खींचने के लिए
(4) नियमों के पालन को बढ़ावा देने के लिए
Click to show/hide
64. आपका घर X पर स्थित है तथा आपका विद्यालय Y पर स्थित है। यद्यपि आपका विद्यालय ठीक सामने है परन्तु बीच में व्यस्त राजमार्ग होने के कारण आप सीधे नहीं जा सकते हैं। अतः पहले आप ठीक दक्षिण में 125 m दूर जाते हैं, फिर ठीक पूर्व में 100 m लम्या सुरंग पथ पार करते हैं और अन्त में आप ठीक उत्तर में 125 m दूरी पर Y पर अपने विद्यालय पहुंचते हैं। Y पर विद्यालय के सापेक्ष X पर आपका घर कहाँ स्थित है ?
(1) 125m ठीक उत्तर
(2) 125m ठीक दक्षिण
(3) 100 m ठीक पूर्व
(4) 100 m ठीक पश्चिम
Click to show/hide
65. नीचे दिये गये कौन से एक राज्य में तोरांग की अर्थ है – जंगल ?
(1) झाराखण्ड
(2) असम
(3) ओडिशा
(4) मिज़ोरम
Click to show/hide
66. कोई लड़का नागरकोइल से मड़गांव जाने के लिए 4 जून, 2020 को किसी रेलगाड़ी में सवार हुआ। यह रेलगाड़ी 22.30 बजे नागरकोइल से चली और 6 जून, 2020 को 04:30 बजे मड़गाँव पहुंची। यदि इस समय अंतराल में रेलगाड़ी ने 1145 km दूरी तय की, तो रेलगाड़ी की औसत चाल लगभग क्या थी ?
(1) 42.5 km/h
(2) 36.5 km/h
(3) 38.5 km/h
(4) 40.5 km/h
Click to show/hide
67. नीचे दिया गया कौन सा कथन मधुमक्खियों और छत्तों के विषय में सही नहीं है ?
(1) छत्ते में केवल कुछ नर मक्खियाँ होती हैं।
(2) प्रत्येक छत्ते में एक रानी मक्खी होती है जो अण्डे देती है।
(3) नर मक्खियाँ छत्तों के लिए अत्यन्त महत्त्वपूर्ण होती हैं।
(4) छत्ते में बहुत सारी काम करने वाली मक्खियाँ होती हैं।
Click to show/hide
68. आज हम मिर्ची के बिना भोजन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं । इसे व्यापारी हमारे देश में लाए
(1) दक्षिणी अमरीका से
(2) अफगानिस्तान से
(2) इंग्लैण्ड से
(4) दक्षिणी अफ्रीका से
Click to show/hide
69. पौधों के लिए किए जाने वाले नीचे दिए गए कार्यों पर विचार कीजिए:
A. पौधे को सहारा देना।
B. रामस प्रदान करना।
C. भोजन संचित / भण्डारण करना।
D. पानी और खनिजों को अवशोषित करना।
इनमें से जड़ों के कार्य हैं:
(1) A, C और D
(2) केवल A और B
(3) केवल C और D
(4) B, C और D
Click to show/hide
70. निम्नलिखित में से कौन सा एक भारत का संघ शासित प्रदेश नहीं है ?
(1) चंडीगढ़
(2) लद्दाख
(3) जम्मू और कश्मीर
(4) मणिपुर
Click to show/hide
71. निम्नलिखित में से कौन से कच्चे तेल (पेट्रोलियम) के उत्पादक हैं ?
(1) बिहार और बॉम्बे हाई
(2) बॉम्बे हाई तथा पश्चिम बंगाल
(3) असम और ओडिशा
(4) गुजरात और तमिलनाडु
Click to show/hide
72. हमारे देश का संविधान निम्नलिखित में से किसके नेतृत्व में बनाया गया था ?
(1) सर्वपल्ली डॉ. राधा कृष्णनन
(2) मोहनदास करमचंद गांधी
(3) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(4) डॉ. भीम राव बाबा साहेब अम्बेडकर
Click to show/hide
73. पोचमपल्ली भारत के दक्षिणी राज्य का एक कस्या है जो सुन्दरता से डिज़ाइन की गयी चमकदार रंगों की पोचमपल्ली साड़ियों और विशेष प्रकार की बुनाई, जिसे भी पोचमपल्ली ही कहते हैं, के लिए प्रसिद्ध है। यह कस्बा अब किस राज्य का भाग है ?
(1) तमिलनाडु
(2) कर्नाटक
(3) केरल
(4) तेलंगाना
Click to show/hide
74. निम्नलिखित में से खाद्य पदार्थों के उस समूह को चुनिए जिसके प्रत्येक सदस्य में लौह तत्त्व प्रचुर मात्रा में होता है :
(1) बंदगोभी, आंवला, पालक
(2) गुड़, आँवला, टमाटर
(3) आंवला, पालक, गुड़
(4) आँवला, बंदगोभी, टमाटर
Click to show/hide
75. निम्नलिखित में से पक्षियों का वह समूह चुनिए जिसका प्रत्येक सदस्य हमारी तुलना में चार गुनी अधिक दूरी की वस्तुओं को स्पष्ट देख सकने योग्य है:
(1) बाज़, चील, गिद्ध
(2) फ़ाख़ता, कौआ, मोर
(3) बाज़, कबूतर, तोता
(4) कौआ, चील, बुलबुल
Click to show/hide
76. नीचे दिए किस एक राज्य के ग्रामीण लोग अपने ढालू छत वाले लकड़ी के मकान मजबूत बांस के खम्बों पर धरती से 3 से 3.5 मीटर की ऊंचाई पर बनाते हैं ?
(1) ओडिशा
(2) राजस्थान
(3) लद्दाख
(4) असम
Click to show/hide
77. भारत के मानचित्र में दिल्ली की स्थिति के सापेक्ष गांधीनगर (गुजरात की राजधानी) और पटना (बिहार की राजधानी) की दिशाएँ क्रमश: हैं
(1) दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पूर्व
(2) दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम
(3) दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व
(4) उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम
Click to show/hide
78. निम्नलिखित में से किसने मटर के पौधों के साथ प्रयोग किए और यह पाया कि मटर के पौधों में कुछ ऐसे लक्षण होते हैं जो जोड़ियों में पाए जाते हैं जैसे चिकने या खुरदरे, लम्बे या बौने, पीले या हरे, आदि
(1) चार्ल्स डार्विन
(2) डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन
(3) ग्रगोर जॉहन मेण्डल
(4) जॉर्ज मेस्ट्रल
Click to show/hide
79. निम्नलिखित में से कौन सा एनसीएफ 2005 के अनुसार ईवीएस पाठ्यक्रम में सुझाए गए छह विषयों में से एक है ?
(1) चीजें कैसे काम करती हैं।
(2) पदार्थ
(3) प्राकृतिक संसाधन
(4) चीजें जो हम बनाते हैं और करते हैं।
Click to show/hide
80. उपाख्यान अभिलेखों में क्या नहीं दर्ज करना चाहिए ?
a. मुख्य रूप से समस्याग्रस्त स्थितियों की पहचान करना।
b. निर्णय वाले कथनों को लिखना।
c. मज़बूतियों और कमजोरियों की पहचान करना।
d. बच्चे की रुचियों और संबंधों आदि की पहचान करना।
(1) a, c और d
(2) a और b
(3) c और d
(4) a, b और c
Click to show/hide
81. आप एक एकीकृत ईवीएस कक्षा के लिए कैसे योजना बनाएंगे ?
(1) पर्यावरण विज्ञान के लिए अलग अध्यापक का प्रबन्ध करेंगे।
(2) एक पाठ में दो या अधिक विषय क्षेत्रों को मिलाएँगे।
(3) अलग योजनाओं में सभी विषयों को अलग करेंगे।
(4) विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के लिए अलग अध्यापकों का प्रबन्ध करेंगे।
Click to show/hide
82. पुनीत ने अपनी कक्षा 5 के शिक्षार्थियों को मानव शरीर की एक रूपरेखा दी और उन्हें भोजन विषय पढ़ाने से पहले पाचन तंत्र को बनाने को कहा। पुनीत चाहता था
(1) पाचन की प्रक्रिया पर शिक्षार्थियों का मूल्यांकन करना।
(2) परीक्षण करना कि शिक्षार्थी नामांकित आरेख बना सकता है।
(3) पाचन से संबंधित शिक्षार्थियों के विचारों को प्राप्त करना।
(4) अच्छे ड्राइंग कौशलों वाले शिक्षार्थियों की पहचान करना।
Click to show/hide
83. निम्नलिखित में से क्या रचनात्मक आकलन के संबंध में सही नहीं है ?
(1) बच्चे के सीखने की कोई भी जानकारी रचनात्मक आकलन में मदद कर सकती है ।
(2) रिपोर्ट कार्ड के प्रत्येक तिमाही में इसकी सूचना दी जानी है।
(3) अधिगम को सुदृढ़ करने के लिए यह अध्यापक को समय पर कार्यवाही करने में मदद करता है।
(4) इसको छात्रों की प्रगति की निगरानी करनी
Click to show/hide
84. स्मिता अपने शिक्षार्थियों को कार्य से संबंधित लैंगिक विषमता और रूढ़िवादी छवियों के प्रति संवेदनशील करना चाहती है । स्मिता को निम्नलिखित में से अपनी कक्षा में क्या करना चाहिए?
(1) एक छात्र की माँ को कक्षा में आमंत्रित करे जो ऑटो चालक है।
(2) रूढ़िवादी मॉडलों को छात्रों को प्रस्तुत करें।
(3) विभिन्न प्रकार के कार्यों के फ्लैश कार्ड दिखाएँ।
(4) केवल लड़कों से प्रतिदिन कक्षा को साफ करने को कहे।
Click to show/hide
85. कक्षा V के समयन आमतौर पर अपना दिया हुआ कक्षा का कार्य नहीं करते हैं। मुद्दे को हल करने का सबसे अच्छा उपाय हो सकता है ।
(1) उसे वैकल्पिक और आसान गृहकार्य दें।
(2) उसकी कठिनाई का पता लगाने और उसके अनुसार कक्षा कार्य को समायोजित करने के लिए उससे बात करें।
(3) किसी दूसरे बच्चे को उसकी कक्षा के कार्य को पूरा करने में मदद करें।
(4) माता-पिता से बात करें और उन्हें सलाह
Click to show/hide
86. मुस्कान ने “परिवहन में डीजल वाहनों का उपयोग निषिद्ध होना चाहिए” विषय पर एक वाद-विवाद का आयोजन किया। मुस्कान के द्वारा इस विषय पर कक्षा में वाद-विवाद के आयोजन का क्या उद्देश्य है ?
(1) यह इस मुद्दे पर छात्रों को कई दृष्टिकोणों की सराहना करने में मदद करता है।
(2) वह पूरी तरह से परिवहन में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है।
(3) यह छात्रों के विचारों को जानने और उन्हें सही करने में मदद करेगा।
(4) वह आधुनिक वाहनों के उपयोग के लाभों पर छात्रों को संवेदनशील बनाना चाहती है ।
Click to show/hide
87. ईवीएस में मानचित्रण कौशल
(1) स्थानों की सापेक्ष स्थिति की समझ को विकसित करता है।
(2) लैंडस्कैप खींचने के कौशल को विकसित करता है।
(3) पूर्वानुमान और गणना के कौशल को विकसित करता है।
(4) रिकॉर्डिंग कौशल को विकसित करता है।
Click to show/hide
88. ईवीएस की एकीकृत प्रकृति सहायक है
(1) दी गई सूचनाओं और विवरणों से सीखने में।
(2) पाठ्यचर्या के भार को कम करने और विशिष्ट प्रकरणों को पेश करने में।
(3) पाठ्यचर्या के भार को कम करने और शिक्षार्थियों को सार्थकतापूर्वक सीखने में।
(4) शिक्षार्थी केन्द्रित उपागम का पालन करते और संकल्पनाओं की अधिक संख्या का परिचय देने में।
Click to show/hide
89. निम्नलिखित में से क्या ईवीएस में आकलन का एक व्यापक संकेतक नहीं है ?
(1) अवधारणा मानचित्रण
(2) सहयोग
(3) न्याय के प्रति सरोकार
(4) समानता के प्रति सरोकार
Click to show/hide
90. कुछ हजार साल पहले भारत में तालाबों के निर्माण के अल-बिरुनी के अवलोकन के आधार पर कक्षा 5 के ईवीएस के पाठ्य-पुस्तक में एक अनुच्छेद है। इस अनुच्छेद को शामिल करने का क्या उद्देश्य होगा ?
a. यह इतिहास के स्रोतों की पहचान करने में शिक्षार्थियों की मदद करता है।
b. यह शिक्षार्थियों को उनके अवलोकनों की रिकॉर्डिंग में सुधार करने में मदद करता है।
c. यह शिक्षार्थियों को कुछ 1000 साल पहले भारत में मौजूद तकनीक की सराहना करने में मदद करता है।
d. यह शिक्षार्थियों को इतिहास में साक्ष्य की भूमिका की सराहना करने में मदद करता है।
(1) केवल a और c
(2) a, b, c
(3) a, c, d
(4) केवल a और d
Click to show/hide