हुक का नियम - परिभाषा, समीकरण, अनुप्रयोग, सीमाएँ | ExamSector
हुक का नियम – परिभाषा, समीकरण, अनुप्रयोग, सीमाएँ

हुक का नियम – परिभाषा, समीकरण, अनुप्रयोग, सीमाएँ

Hooke’s Law in Hindi

हुक का नियम (Hooke’s Law)

  • प्रत्यास्थता की सीमा में प्रतिबल सदैव उत्पन्न विकृति के अनुक्रमानुपाती होता है, इसे हुक का नियम कहते हैं।

अतः प्रतिबल ∝ विकृति
अथवा प्रतिबल = E x विकृति = प्रतिबल / विकृति = E

  • जहाँ, E एक नियतांक है जिसे प्रत्यास्थता गुणांक (modulus of elasticity) कहते हैं, तथा इसका मान प्रतिवल और उत्पन्न विकृति के प्रकार पर निर्भर करता है ।
  • प्रत्यास्थता की सीमा में प्रतिबल तथा विकृति के बीच खींचा गया ग्राफ एक सरल रेखा प्राप्त होता है। प्रत्यास्थता गुणांक E के मान भिन्न-भिन्न पदार्थों के लिए भिन्न-भिन्न होते हैं।

Read Also :- 

हुक का नियम – परिभाषा, समीकरण, अनुप्रयोग, सीमाए FAQs :- 

Q. यंग मापांक की इकाई क्या है?

  • MKS में यंग्स मॉड्यूलस की इकाई न्यूटन/मी2 है।

Q. हुक का नियम क्या है इसकी सीमाएं लिखिए?

  • आनुपातिकता की सीमा वह बिंदु है जिस पर एक सामग्री हुक के नियम का पालन करती है अर्थात प्रतिबल,विकृति के आनुपातिक होगा। प्रतिबल बनाम विकृति के अनुपात को प्रत्यास्था का मापांक कहा जाता है। प्रत्यास्था सीमा वह बिंदु है जिसके आगे यदि किसी निकाय पर बल लगाया जाता है, तो वह अपने मूल आकार को फिर से प्राप्त नहीं करेगा।

1. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक प्रत्यास्थ है? [SSC 2013]
(a) रबड़
(c) स्टील
(b) गीली मिट्टी
(d) प्लास्टिक

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

2. रबर की अपेक्षा स्टील अधिक प्रत्यास्थ है, क्योंकि [SSC CGL 2013]
(a) इसका विरूपक बल बहुत आसान होता है
(b) यह रबर से कठोर होती है
(c) अधिक विरूपक बल की आवश्यकता होती है
(d) विरूपक बल कभी नहीं लगता है

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

3. हुक का नियम निम्नलिखित में से किसके लिए मान्य है? [CDS 2019]
(a) प्रतिबल – तनाव वक्र का केवल समानुपातिक क्षेत्र
(b) सम्पूर्ण प्रतिबल – तनाव वक्र
(c) प्रतिबल-तनाव वक्र का सम्पूर्ण प्रत्यास्थ क्षेत्र
(d) प्रतिबल – तनाव वक्र के प्रत्यास्थ क्षेत्र के साथ-साथ उसके सुघट्य (प्लास्टिक) क्षेत्र

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { a }

4. एक ही पदार्थ से बने चार तार, जिनकी विमाएँ नीचे दी गई हैं, अलग-अलग बार एक ही भार से खींचे जाते हैं। उनमें से किस एक में अधिकतम दैर्ध्यवृद्धि होगी? [IAS (Pre) 2007]
(a) 1 मी लम्बाई और 2 मिमी व्यास वाला तार
(b) 2 मी लम्बाई और 2 मिमी व्यास वाला तार
(c) 3 मी लम्बाई और 1.5 मिमी वाला तार
(d) 1 मी लम्बाई और 1 मिमी व्यास वाला तार

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { c }

5. दृढ़तांक निम्नलिखित में से किसका अनुपात है? [SSC 2010]
(a) अनुदैर्ध्य प्रतिबल के साथ अनुदैर्ध्य विकृति
(b) आयतन प्रतिबल के साथ आयतन विकृति
(c) अपरूपण प्रतिबल के साथ अपरूपण विकृति
(d) तनन प्रतिबल के साथ तनन विकृति

उत्तर ⇒ ???????

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *