प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर
prokairiyotik aur yookairiyotik mein antar
आज इस लेख में हम आपको प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर को बताने जा रहे है।
कोशिका के प्रकार
कोशिकाएं दो प्रकार की होती है।
1. Prokaryote
2. Eukaryote
Difference In Prokaryotic and Eukaryotic Cell in Hindi
प्रोकैरियोटिक कोशिका | यकैरियोटिक कोशिका |
1. ये आदिम (Primitive) कोशिकाएँ हैं। | 1. ये सुविकसित काशिकाए । |
2. इनमें प्रारम्भी अविकसित (Incipient) केन्द्रक होता है। | 2. इनमें पूर्ण विकसित केन्द्रक होता है। |
3. इनमें केन्द्रक कला (Nuclearmembrane) तथा कान्द्रका (Nucleolus) अनुपस्थित होता है। | 3. इनमें केन्द्रककला (Nuclearmembrane) तथा केन्द्रिका उपस्थित होता है। |
4. इनमें झिल्लीयुक्त कोशिका-अंगक जैसे- गॉल्जी तंत्र (Golgi Complex), इण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic reticulum), लाइसोसोम (Lysosome), हरित लवक (Chloroplast) माइटोकोन्ड्रिया (Mitochondria) आदि नहीं होते। | 4. इनमें झिल्ली युक्त कोशिका अंगक जैसे- गॉल्जी तंत्र (Golgi complex), इण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic reticulum), लाइसोसोम (Lysosome), हरित लवक (Chloroplast), माइटोकोन्ड्रिया (Mitochondria) आदि उपस्थित होते हैं। |
5. इनमें समसूत्री कोशिका विभाजन (Mitosis) नहीं होता है। | 5. इनमें समसूत्री कोशिका विभाजन होता है। |
6. इनमें श्वसन तंत्र प्लाज्मा झिल्ली में होता है। | 6. इनमें श्वसन तंत्र माइटोकोन्ड्रिया में होता है । |
7. इनमें प्रकाश संश्लेषी तंत्र आन्तरिक झिल्लियों में होता है तथा हरित लवक अनुपस्थित होता है । | 7. इनमें प्रकाश संश्लेषी तंत्र हरित लवक (Chloroplast) में होता है। |
8. इनमें राइबोसोम (Ribosome) 70S प्रकार का होता है। | 8. इनमें राइबोसोम (Ribosome) 80S प्रकार का होता है। |
9. इनमें कोशिका भित्ति (Cell wall) पतली होती है। | 9. इनमें कोशिका-भित्ति मोटी होती है। |
10.इनके कशाभिका (Flagella) में सूक्ष्म तन्तु होते हैं तथा 9+ 2 व्यवस्था नहीं होती है। | 10. इनके कशाभिका में सूक्ष्म नलिकाओं (Microtubules) की 9 +24 व्यवस्था होती है। |
11. इनमें कोशिकाद्रव्यी गति स्पष्ट नहीं होती है। | 11. इनमें कोशिकाद्रव्यी गति स्पष्ट होती है। |
12. इनमें रिक्तिका अनुपस्थित होता है। | 12. इनमें रिक्तिका उपस्थित होता है। |
13. इनमें लैंगिक जनन नहीं होता है। | 13.इनमें लैंगिक जनन होता है। |
14. इनमें कोशिका विभाजन विखंडन अथवा मुकुलन द्वारा होता है। | 14. इनमें कोशिका विभाजन समसूत्री (Mitotis) तथा अर्द्धसूत्री (Meiosis) विभाजन द्वारा होता है। |
15.इनमें केवल एक गुणसूत्र पाये जाते हैं। | 15.इनमें एक से अधिक गुणसूत्र पाये जाते हैं। |
प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका में अन्तर (Difference between Prokaryotic Cell and Eukaryotic Cell)
लक्षण (Feature) | प्रोकैरियोटिक कोशिका (Prokaryotic cell) | यूकैरियोटिक कोशिका (Eukaryotic cell) |
1. आमाप | सामान्यतः छोटा 0.1 – 5.0 µm | सामान्यतः 5 µm से बड़ा |
2. कोशिका भित्ति | अमीनो शर्कराओं एवं म्यूरेमिक अम्ल अर्थात् पेप्टीडोग्लाइकन से बनी, माइकोप्लाज्मा में अनुपस्थित | वनस्पति कोशिकाओं में सेल्युलोस से बनी, जन्तु कोशिकाओं में अनुपस्थित |
3. कोशिका कला | उपस्थित, सामान्यतः स्टीरॉल रहित कुछ में श्वसन सम्बन्धी तथा कुछ में प्रकाश-संश्लेषणी किण्वक उपस्थित | उपस्थित, स्टीराल्स उपस्थित, श्वसन एवं प्रकाशसंश्लेषणी किण्वक रहित |
4. सम्पुट | जीवाणुओं में उपस्थित | अनुपस्थित |
5. केन्द्रक | केन्द्रक झिल्ली रहित, न्युक्लिऑइड (nucleoid) कहलाता है। केन्द्रिका अनुपस्थित | केन्द्रक झिल्ली युक्त केन्द्रिका उपस्थित |
6. गुणसूत्र | कोशिका कला से संलग्न, अधिकतर एक वलय से रचित डी.एन.ए., हिस्टोन अनुपस्थित | एक से अधिक उपस्थित, डी.एन.ए. व हिस्टोन प्रोटीन से बने |
⇒ Latest प्रश्न उत्तर के लिए यहाँ क्लिक करें ! :– Click Here
कोशिका (Cell) question and answer in hindi
प्रश्न 1. कोशिका की संरचना एवं संगठन के अध्ययन को कहते हैं –
(अ) जीव विज्ञान
(ब) आकारिकी
(स) कोशिका विज्ञान
(द) आनुवंशिकी
Click to show/hide
प्रश्न 2. सर्वप्रथम जीवित कोशिका को देखा था –
(अ) रॉबर्ट हुक ने
(ब) रॉबर्ट ब्राउन ने
(स) वॉन मोल ने
(द) ल्यूवैनहॉक ने
Click to show/hide
प्रश्न 3.“नवीन कोशिकाओं का निर्माण पूर्ववर्ती कोशिकाओं के विभाजन से होता है।” किसका कथन है ?
(अ) श्लाइडेन
(ब) रुडोल्फ विरचोव
(स) श्वान
(द) कॉर्टी
Click to show/hide
प्रश्न 4.“कोशिका सिद्धान्त” के अपवाद हैं –
(अ) नीलरहित शैवाल
(ब) जीवाणु
(स) वायरस
(द) उपरोक्त सभी
Click to show/hide
प्रश्न 5. डी. ड्यूव ने किसकी खोज की थी –
(अ) माइटोकोन्ड्रिया
(ब) राइबोसोम
(स) लाइसोसोम
(द) गॉल्जीकाय
Click to show/hide
प्रश्न 6. इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी का आविष्कार किसने किया –
(अ) रॉबर्ट हुक
(ब) श्लाइडेन व श्वान
(स) वॉटसन व क्रिक
(द) नॉल व रस्का
उत्तर :- ?????
इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।
प्रश्न 1. कोशिका को परिभाषित कीजिए।
उत्तर: सजीवों की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहते हैं।
प्रश्न 2. जीवद्रव्य सिद्धान्त का प्रतिपादन किसने किया था ?
उत्तर: जीवद्रव्य सिद्धान्त (Protoplasmic theory) मैक्सस्कुल्ज (Max Schultze) ने प्रतिपादन किया था।
प्रश्न 3. राइबोसोम कहाँ पाये जाते हैं।
उत्तर: राइबोसोम माइटोकॉन्ड्रिया, हरित लवक एवं कोशिकाद्रव्य में पाये जाते हैं।
आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।