SSC CHSL Tier – 1st Online Exam Paper 9-July-2019 ( Reasoning )
एस.एस.सी. सीएचएसएल (टियर -1) परीक्षा पेपर 2018 “09 जुलाई 2019” प्रथम की पाली (तर्क शक्ति) SSC CHSL (Tier – 1) Online Exam Paper – 2018 “held on 09 July 2019” Morning Shift (Reasoning)
परीक्षा | SSC CHSL (टियर -1) |
परीक्षा आयोजक | SSC |
दिनांक | 09 जुलाई 2019 |
पारी | Morning Shift |
प्रश्नों की संख्या | 25 |
Subject | Reasoning (तर्क शक्ति) |
Read Also —
SSC CHSL Exam Paper 24-10-1999
SSC CHSL Tier – 1st Online Exam Paper 11-July-2019 ( General Awareness )
SSC CHSL Tier – 1st Online Exam Paper 9-July-2019 (General Awareness)
SSC CHSL Tier – 1st Online Exam Paper 9-July-2019 ( Quantitative Aptitude )
Q1. एक कोड भाषा में, MILITARY को ATCVKNKO के रूप में लिखा जाता है। DISORDER को उस भाषा में कैसे लिखा जाएगा?
Options:
1. SHGTRUKF
2. TGFTQUKF
3. TIFSQULH
4. TGFTSTLF
Show Answer
Q2. निम्नलिखित श्रृंखला में कौन सी संख्या प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर आएगी ?
52, 54, 57, 62, 69, ?
Options:
1. 95
2. 85
3. 90
4. 80
Show Answer
Q3. ऐसे अक्षरों के संयोजन का चयन करें जो कि दी गई अक्षर श्रृंखला के रिक्त स्थानों में क्रमिक रूप से रखे जाने पर श्रृंखला को पूरा करेंगे।
c _ _ p l o p c _ _ r p l o _ c _ c _ p l _ p c
Options:
1. p r c c p c r r
2. c r c c p c r o
3. c r p c p r r o
4. c r p c p c r o
Show Answer
Q4. उस शब्द-युग्म का चयन करें जिसमें दो शब्द उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित शब्द-युग्म में दो शब्द संबंधित हैं।
व्यापारी : व्यापार
Options:
1. अभियांत्रिकी : विज्ञान
2. चिकित्सक : उपचार
3. वकील : न्यायालय
4. वैज्ञानिक : विशेषज्ञ
Show Answer
Q5. निम्नलिखित चार शब्दों में से तीन शब्द एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस अलग शब्द को चुनिए।
Options:
1. थाइरोक्सिन
2. इंसुलिन
3. एड्रेनालिन
4. हार्मोन
Show Answer
Q6. उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।
(64, 7, 27)
Options:
1. (216, 11, 125)
2. (216, 15, 64)
3. (343, 18, 125)
4. (127, 15, 161)
Show Answer
Q7. निम्नलिखित समीकरण को सही बनाने के लिए इस समीकरण में किन दो चिन्हों को आपस में बदलना चाहिए?
612 ÷ 36 – 12 × 88 + 208 = 324
Options:
1. × और –
2. + और ÷
3. ÷ और ×
4. ÷ और –
Show Answer
Q8. उस संख्या-युग्म का चयन करें जिसमें दो संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित संख्या-युग्म की दो संख्याएँ संबंधित हैं।
8 : 128
Options:
1. 9 : 152
2. 6 : 82
3. 12 : 288
4. 10 : 220
Show Answer
Q9. यदि AWESOME को 1551645 के रूप में कोडबद्ध किया जाता है, तो DIGNITY को कैसे कोडबद्ध किया जाएगा?
Options:
1. 3965927
2. 4974937
3. 4975927
4. 4875928
Show Answer
Q10. A + B का अर्थ है ‘A बेटी है B की’
A – B का अर्थ है ‘A पत्नी है B की ‘
A × B का अर्थ है ‘A पति है B का’
A ÷ B का अर्थ है ‘A पिता है B का’
यदि K – S ÷ J × B + C – Q है, तो Q कैसे संबंधित है, J से ?
Options:
1. नाना
2. बेटा
3. ससुर
4. पिता
Show Answer
Q11. निम्नलिखित गतिविधियों को तार्किक और सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें।
1. दवाओं का पर्चा लिखा जाना
2. पेट में दर्द महसूस होना
3. डॉक्टर से मिलना
4. डॉक्टर द्वारा रोग-निर्णय करना
5. दवा को बताए गए समय के अनुसार लेना
6. दर्द से राहत मिलना
Options:
1. 2, 3, 4, 5, 1, 6
2. 2, 3, 1, 4, 5, 6
3. 2, 3, 4, 1, 5, 6
4. 3, 2, 4, 1, 5, 6
Show Answer
Q12. दो कथन दिए गए हैं, इसके बाद तीन निष्कर्ष I, II और III दिए गए हैं। कथनों को सत्य मानते हुए, भले ही वे आम तौर पर ज्ञात तथ्यों से अलग हों, यह निर्णय लीजिए कि कौन सा/से निष्कर्ष कथनों का तार्किक रूप से अनुसरण करता है/करते हैं।
कथन:
कुछ ऑटो साइकिल हैं।
सभी साइकिल ट्रक हैं।
निष्कर्ष:
I. कुछ ट्रक ऑटो हैं।
II. कुछ ट्रक साइकिल हैं।
III. कुछ साइकिल ऑटो हैं।
Options:
1. केवल निष्कर्ष I और II अनुसरण करते हैं।
2. सभी निष्कर्ष अनुसरण करते हैं।
3. निष्कर्ष I और III अनुसरण करते हैं।
4. केवल निष्कर्ष II और III अनुसरण करते हैं।
Show Answer
Q13. निम्नलिखित चार संख्याओं में से तीन संख्या एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस अलग संख्या चयन कीजिए।
Options:
1. 159
2. 343
3. 216
4. 512
Show Answer
Q14. ‘पीड़ा’ उसी तरह ‘यातना’ से संबंधित है जिस तरह से ‘ग़ुस्सा’ ‘___’ से संबंधित है।
Options:
1. द्वेष
2. परम आनंद
3. आडम्बर
4. अति क्रुद्ध
Show Answer
Q15. उस विकल्प का चयन करें जो तीसरे अक्षर-समूह से उसी तरह संबंधित है जैसे दूसरा अक्षर-समूह पहले अक्षर-समूह से संबंधित है।
LPCK : QUHP : : HRMT : ?
Options:
1. MWRY
2. LWSY
3. NWSY
4. MVRZ
Show Answer
Q16. तीन दोस्तों A, B और C के बीच ₹209 का कुल योग इस तरह वितरित किया जाता है कि A का धन B के धन से छह गुना है और C का धन B के धन से चार गुना है। A को कितने रुपए मिले हैं?
Options:
1. 113
2. 114
3. 112
4. 115
Show Answer
Q17. उस समुच्चय का चयन करें जिसमें संख्याएँ उसी तरह से संबंधित हैं जैसे कि निम्नलिखित समुच्चय की संख्याएँ संबंधित हैं।
(140, 85, 115)
Options:
1. (125, 65, 120)
2. (55, 70, 90)
3. (65, 50, 90)
4. (115, 65, 80)
Show Answer
Q18. निम्नलिखित चार अक्षर-समूहों में से तीन अक्षर समूह एक निश्चित तरीके से एक जैसे हैं और एक अलग है। उस अलग अक्षर समूह को चुनिए।
Options:
1. SXCH
2. CHMR
3. LQVZ
4. GLQV
Show Answer