द्रव्यमान एवं भार क्या है? -परिभाषा, अंतर, संबंध
द्रव्यमान एवं भार क्या है? -परिभाषा, अंतर, संबंध
Weight and Mass in Hindi
भार तथा द्रव्यमान ( Weight and Mass )
- जिस बल द्वारा पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केन्द्र की ओर खींचती है, उस बल को उस वस्तु का भार कहते हैं। दूसरे शब्दों में, किसी वस्तु का भार वह बल है जो मापने पर पिण्ड के जड़त्व मान से अधिक होता है। वस्तु (पिण्ड ) का द्रव्यमान सदैव नियत होता है तथा यह पृथ्वी से जुड़ा होता है। यदि वस्तु का द्रव्यमान m हो, तो वस्तु का भार w = mg यह एक सदिश राशि है। इसकी दिशा सदैव ऊर्ध्वाधर नीचे की ओर होती है, इसका SI मात्रक न्यूटन होता है। वस्तु का भार विशेष स्थान पर बदल जाता है, पृथ्वी के ध्रुवों पर वस्तु का भार अधिकतम तथा विषुवत् रेखा पर न्यूनतम होता है।
- 1 किग्रा द्रव्यमान का भार 9.8 न्यूटन होता है।
- पृथ्वी के केन्द्र पर वस्तु का भार शून्य होता है। जिसके कारण सभी दिशा में गुरुत्वीय त्वरण बराबर तथा सभी बल शून्य होते हैं।
- एक वस्तु का भार नियत नहीं होता है, क्योंकि गुरुत्वीय त्वरण के मान में परिवर्तन होने के कारण यह प्रत्येक स्थानों पर बदलता रहता है।
द्रव्यमान एवं भार में अंतर
द्रव्यमान | भार |
द्रव्यमान कभी भी शून्य नहीं हो सकता. | वजन शून्य हो सकता है. जैसे कि अंतरिक्ष में यदि किसी वस्तु पर कोई गुरुत्वाकर्षण कार्य नहीं करता है, तो उसका भार शून्य हो जाता है। |
द्रव्यमान एक अदिश राशि है. इसका परिमाण है. | भार एक सदिश राशि है. इसमें परिमाण है और यह पृथ्वी के केंद्र या अन्य गुरुत्वाकर्षण कुएं की ओर निर्देशित है। |
द्रव्यमान आमतौर पर किलोग्राम और ग्राम में मापा जाता है। | वजन आमतौर पर न्यूटन में मापा जाता है। |
स्थान के अनुसार द्रव्यमान नहीं बदलता। | वजन स्थान के अनुसार भिन्न होता है। |
द्रव्यमान को एक साधारण तराजू का उपयोग करके मापा जा सकता है। | वज़न को स्प्रिंग तराजू का उपयोग करके मापा जाता है। |
भारहीनता (Weightlessness)
- पिण्ड का वह भार जो पृथ्वी की सतह पर महसूस किया जाता है, वास्तविक भार कहलाता है तथा गुरुत्वीय त्वरण (g) के बढ़ने-घटने से भार में जो अस्थिरता होती है, तो वह वस्तु का आभासी या प्रभावी भार कहलाता है। भारहीनता की स्थिति में, वस्तु का प्रभावी भार शून्य होता है। उदाहरण जब हम किसी तल पर खड़े होते हैं तो हमें अपने भार का अनुभव, हमारे पैरों पर तल की प्रतिक्रिया के कारण होता है। यदि किसी विशेष परिस्थिति में इस तल की प्रतिक्रिया शून्य हो जाए, तो हमें अपना भार शून्य प्रतीत होगा, यही भारहीनता की अवस्था कहलाती है।
- यदि पृथ्वी की अपनी अक्ष के परितः कोणीय चाल 1/ 800 भारहीनता का अनुभव करेगा।
- यदि नीचे उतरते समय लिफ्ट की डोरी टूट जाए, तब लिफ्ट में खड़े व्यक्तियों को अथवा कृत्रिम उपग्रह के भीतर बैठे अन्तरिक्ष यात्री को भारहीनता का अनुभव होता है।
चन्द्रमा पर वस्तु का भार (Weight of a Body at the Moon)
- चन्द्रमा का द्रव्यमान, पृथ्वी के सापेक्ष नगण्य नहीं है अत: यह अपना गुरुत्व उत्पन्न करता है, चन्द्रमा पर गुरुत्वीय त्वरण, पृथ्वी पर गुरुत्वीय त्वरण से होता है। अत: चन्द्रमा पर किसी वस्तु का भार पृथ्वी की तुलना में (B) तथा सूर्य पर पृथ्वी की तुलना में 27 गुना होता है।
important Points of द्रव्यमान एवं भार
- भारहीनता के कारण, अन्तरिक्ष यात्री न तो गिलास में पानी डाल सकता है और न ही गिलास से पानी पी सकता है। इस स्थिति से बचने के लिए अन्तरिक्षयान को इस प्रकार बनाया जाता है कि इसमें खोखले रिम वाले बड़े-बड़े पहिए बनाए जाते हैं तथा पहियों को घुमा दिया जाता है। इस रिम में बने केबिन में बैठा यात्री अभिकेन्द्र बल के कारण भार अनुभव करता है।
Gravitational force Questions – Answers in Hindi
1. दो वस्तुओं के बीच आकर्षण बल को ………..कहा जाता है। [RRB 2018]
(a) अपकेन्द्रीय बल
(b) गुरुत्वाकर्षण बल
(C) अभिकेन्द्रीय बल
(d) विद्युत चुम्बकीय बल
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { b }
2. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले पृथ्वी के लिए कौन-सा बल जिम्मेदार है ! [SSC 2017]
(a) चुम्बकीय बल
(b) विद्युत चुम्बकीय बल
(c) अनुदैर्ध्य बल
(d) गुरुत्वाकर्षण बल
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { d }
3. ब्रह्माण्ड में किन्हीं दो निकायों के बीच गुरुत्वाकर्षण बल …… पर निर्भर नहीं करता है । [ RRB 2018]
(a) गुरुत्वीय स्थिरांक
(b) उनके द्रव्यमानों के गुणनफल
(c) उनके द्रव्यमानों के योग
(d) उनके बीच की दूरी
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { c }
4. गुरुत्वाकर्षण बल का परिमाण के बराबर होता है। [SSC 2018]
(a) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल
(b) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के अनुपात
(c) गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण तथा द्रव्यमान के अनुपात
(d) द्रव्यमान तथा गुरुत्वाकर्षण बल के कारण त्वरण के गुणनफल के व्युत्क्रमानुपाती
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { a }
5. गुरुत्वीय बल के बारे में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है? [NDA 2018]
(a) यह ब्रह्माण्ड के सभी पिण्डों पर लगता है।
(b) यह खगोलीय पिण्डों के बीच कए प्रभावी बल है।
(c) परमाणुओं के लिए यह बल नगण्य है।
(d) यह हमारे ब्रह्माण्ड में पिण्डों के सभी युग्मों के लिए एकसमान होता है।
उत्तर ⇒ ???????
Read Also :-
- [हिन्दी] गुरुत्वाकर्षण बल प्रश्न उत्तर :– Click Here
- [भौतिक विज्ञान] Physics Notes :- यहाँ क्लिक करें !
- { *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें !
द्रव्यमान एवं भार FAQ –
Q. भार का सूत्र क्या होता है?
- किसी वस्तु का भार (w) वस्तु पर गुरुत्वाकर्षण बल है और इसे गुरुत्वाकर्षण के त्वरण (g) के द्रव्यमान (m) गुणा के रूप में परिभाषित किया जा सकता है।
Q. भार का मतलब क्या होता है?
- भौतिकी में किसी वस्तु पर पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के माप को भार या वज़न कहते हैं।
Read Also This