गोवा राज्य का परिचय

गोवा राज्य का परिचय ( Introducation of Goa State )

गोवा राज्य का इतिहास और भूगोल

  • गोआ गोवा कोंकण रेलवे के माध्यम से दिल्ली, मुम्बई, मंगलूर और तिरुवनंतपुरम से जुड़ा है।
  • ‘मछली’ गोवा राज्य का प्रधान भोजन है।
  • गोवा प्राचीनकाल में गोमांचल, गोपकपट्टम, गोपकेपुरी, गोवापुरी और गोमांतक आदि कई नामों से विख्‍यात रहा है।
  • इस प्रदेश की लंबी ऐतिहासिक परंपरा रही है।
  • ईसा पूर्व पहली शताब्‍दी में गोवा सातवाहन साम्राज्‍य का अंग था। उसके बाद कदंब, मलखेड़ के राष्‍ट्रकूटों, चालुक्‍य तथा सिलाहार राजवंशों का इस पर शासन रहा।
  • 14वीं शताब्‍दी के अंत में यादवों का साम्राज्‍य समाप्‍त हुआ और दिल्‍ली के खिलजी वंश ने इस पर अपना अधिकार किया। इस प्रकार गोवा मुस्लिम शासकों के अधीन आ गया।
  • सन 1498 में वास्‍कोडिगामा द्वारा भारत के लिए समुद्री मार्ग की खोज के बाद कई पुर्तगाली यात्री भारत पहुंचे।
  • सन 1510 में एल्‍फांसो द अलबुकर्क ने विजयनगर के सम्राट की सहायता से गोवा पर आक्रमण करके इस पर कब्‍जा कर लिया।
  • सन 1542 में जेसुइट सेंट फ्रांसिस जेवियर के आगमन से गोवा में धर्म परिवर्तन का काम आरंभ हुआ।
  • 17वीं शताब्‍दी के उत्‍तरार्द्ध के कुछ वर्षों को छोड़कर, जब शिवाजी ने गोवा तथा उसके आसपास के कुछ क्षेत्रों पर अधिकार किया, समूचे क्षेत्र पर पुर्तगालियों का शासन जारी रहा।
  • भारत के स्‍वतंत्र होने के बाद भी गोवा पुर्तगालियों के कब्‍जे में रहा, किंतु पुर्तगाली शासक गोवावासियों की आकांक्षाओं को पूरा नहीं कर पाए और अंतत: 19 दिसंबर, 1961 को गोवा को मुक्‍त करा लिया गया और इसे दमन तथा दीव के साथ मिलाकर केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  • 30 मई, 1987 को गोवा को पूर्ण राज्‍य का दर्जा दिया गया और दमन तथा दीव को अलग केंद्रशासित प्रदेश बना दिया गया।
  • गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। इसके उत्‍तर में तेरेखोल नदी बहती है, जो गोवा को महाराष्‍ट्र से अलग करती है। इसके दक्षिण में कर्नाटक का उत्‍तर कन्‍नड़ जिला और पूर्व में पश्चिमी घाट तथा पश्चिम में अरब सागर है।
  • पणजी, मडगांव, वास्‍को, मापुसा, तथा पोंडा राज्‍य के प्रमुख शहर हैं।
  • गोवा मौजूदा समय में अपनी मुक्ति और पूर्ण राज्य का दर्जा की प्राप्ति के 25 साल के स्वर्ण जयंती मना रहा है।

गोवा राज्य के बारे में —

• राज्य – गोवा
• राजधानी – पणजी
• क्षेत्रफल – 3,702 वर्ग किमी०
• जनसंख्या – 14,58,545
• पुरुष – 7,39,140
• महिला – 7,19,405
• जनसंख्या घनत्व – 394 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
• लिंगानुपात – 973 महिलायें प्रति हजार पुरुष
• साक्षरता – 88.7%
• पुरुष – 92.6%
• महिला – 84.7%
• उच्च न्यायालय – मुम्बई
• जिला – 2
• विधान मंडल – एक सदनात्मक (विधानसभा)
• विधान सभा सदस्यों की संख्या – 40
• लोक सभा सदस्यों की संख्या – 2
• राज्य सभा सदस्यों की संख्या – 1
• राजकीय पशु – मूषक मृग
• राजकीय पक्षी – धामरा
• प्रथम मुख्यमंत्री – दयानंद बी. बन्डोडकर
• प्रथम राज्यपाल – हरि शर्मा
• राज्य दिवस – 19 दिसम्बर
• राजकीय भाषा – कोंकणी
• अन्य भाषाएँ – कन्नड़, उर्दू, हिन्दी ।

• हवाई अड्डा – डबोलिम

• नदियाँ – माण्डवी, जुआरी, तरैखोल, चपोरा, बेतुल
• प्रमुख नगर – मापुसा, माडगाँव तथा वास्कोडिगामा
• खनिज – लौह अयस्क, मैंगनीज, फैरो-मैंगनीज, बॉक्साइड और सेलखड़ीयुक्त रेत

• गोवा के प्रमुख पर्यटन स्थल –

  • पणजी, कोल्बा, कालनगुट, वागाटोर, हरमल, अर्जुना, मीरामार सागर तट, बेल्सिल्का ऑफ बाम जीसस और सेन्ट फ्रांसिस ऑफ असिसी चर्च, सेन्ट कजेतन चर्च दी से केथेड्रल चर्च, क्वेलम, मारडाल, मंगुशी, बनडोरा, मारगोआ, मापुसा अनेक धार्मिक स्थल अमुदा, वास्कोडिगामा, किला, आदि।

• गोवा के प्रमुख वन्य प्राणी विहार –

  • बोंडला, कोटिगाव, मोलेम तथा डॉ. सलीम अली पक्षी उद्यान (क्षेत्रफल-354 वर्ग किमी.)

• गोवा के प्रमुख  शोध एवं अनुसंधान केन्द्र –

  • राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, दाना पाउला, गोआ; नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओसनोग्राफी, पणजी (गोआ) ; जलयान निर्माण याई – गोआ शिपयार्ड,

• गोवा की भौगोलिक स्थिति –

  • गोवा भारतीय प्रायद्वीप के पश्चिमी तट पर स्थित है। दक्षिण में कर्नाटक का उत्तरी कन्नड़ जिला, पूर्व में पश्चिमी घाट और पश्चिम में अरब सागर से घिरा है।

इने भी जरूर पढ़े –

Reasoning Notes And Test 

सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )

Solved Previous Year Papers

History Notes In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *