मणिपुर राज्य का परिचय

मणिपुर राज्य का परिचय ( Introducation of Manipur State )

मणिपुर राज्य का इतिहास

  • 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान किया गया।
  • मणिपुर का सबसे बड़ा उद्योग हथकरघा है।
  • मणिपुर प्रथम राज्य है जिसने ओक टसर उद्योग शुरू किया है।
  • मई 1990 में जिरीबाम तक रेल लाईन पहुँचने के साथ ही यह राज्य भी रेल मानचित्र में शामिल हो गया है।
  • विश्व का एकमात्र तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान कीबल लामजाओ है।
  • ईस्वी युग के प्रारंभ होने के पहले से ही मणिपुर का लंबा और शानदार इतिहास है। यहाँ के राजवंशों का लिखित इतिहास सन् 33 ई. में पखंगबा के राज्‍यभिषेक के साथ मिलता है। उसके बाद अनेक राजाओं ने मणिपुर पर शासन किया।
  • मणिपुर की स्‍वतंत्रता और संप्रभुता 19वीं सदी के आरंभ तक बनी रही। उसके बाद सात वर्ष (1819 से 1825 तक) बर्मी शासकों ने यहाँ पर कब्‍जा करके शासन किया।
  • 1891 में मणिपुर ब्रिटिश शासन के अधीन आ गया और 1947 में देश के साथ स्‍वतंत्र हुआ।
  • 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान लागू होने पर यह एक मुख्‍य आयुक्‍त के अधीन भारतीय संघ के भाग ‘सी’ के राज्‍य के रूप में सम्मिलित हुआ।
  • कालांतर में एक प्रादेशिक परिषद का गठन किया गया जिसमें 30 सदस्य चयन के द्वारा और दो सदस्‍य मनोनीत थे।
  • इसके पश्चात् 1962 में केंद्रशासित प्रदेश अधिनियम के अधीन 30 सदस्य चयन द्वारा और तीन मनोनीत सदस्यों की विधानसभा स्‍‍थापित की गई।
  • 19 दिसंबर, 1969 से प्रशासक का पद मुख्‍य आयुक्‍त स्थान पर उपराज्‍यपाल कर दिया गया।
  • 21 जनवरी, 1972 को मणिपुर को पूर्ण राज्‍य की श्रेणी मिली और 60 निर्वाचित सदस्‍यों की विधानसभा का गठन किया गया। इस विधानसभा में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति के लिए 19 सीट आरक्षित हैं।
  • मणिपुर से लोकसभा के दो और राज्‍य सभा का एक प्रतिनिधि है।

मणिपुर राज्य का परिचय

• राज्य – मणिपुर
• राजधानी – इम्फाल
• क्षेत्रफल – 22,327 वर्ग किमी.
• जनसंख्या – 28,55,794

  •  पुरुष – 14,38,586
  •  महिला – 14.17.208

• जनसंख्या घनत्व – 128 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी०
• लिंगानुपात – 985 महिलायें प्रति हजार पुरुष
• साक्षरता – 79.2%

  • पुरुष – 86.1%
  • महिला – 72.4%

• उच्च न्यायालय – इम्फाल
• जिला – 9
• विधान मंडल – एक सदनात्मक (विधानसभा)।
• विधान सभा सदस्यों की संख्या – 60
• लोक सभा सदस्यों की संख्या – 2
• राज्य सभा सदस्यों की संख्या – 1
• राजकीय पशु – थामिन मृग
• राजकीय पक्षी – ह्यूमजू बार बेक्ट फैजेण्ट
• राजकीय पुष्प – लिली
• राजकीय वृक्ष – टून ।
• प्रथम मुख्यमंत्री – एम. के. सिंह
• प्रथम राज्यपाल – डी आर० कोहली
• राज्य दिवस – 21 जनवरी
• पर्वत – मणिपुर पर्वत श्रेणी
• पर्वत शिखर – सारामती

• नदियाँ – इम्फाल, इरिल, नाम्बूल
• झील – लोकटक
• प्रमुख नगर – तामेंगलोंग, इम्फाल

मणिपुर राज्य के प्रमुख शक्ति परियोजनाएँ –

  • लोकटक, सिंगोला तथा थाडबल (सिंचाई एवं बाढ नियंत्रण)

मणिपुर राज्य के पर्यटन स्थल –

  • गोविन्दराज मंदिर, मोइरांगा, लामजाओ राष्ट्रीय पार्क, लोकटक ताजे पानी की झील, फलवाडा, खेगमपट में ऑर्किड उद्यान, विष्णु मंदिर (1467 में विष्णुपुर में बना) आदि।

मणिपुर राज्य के राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य –

  • सिरोही तथा कीबुल लामजाओ।

मणिपुर की भौगोलिक स्थिती 

  •  पूर्व में म्यांमार (बर्मा),
  • दक्षिण-पश्चिम में असोम,
  • उत्तर में नागालैंड और
  • दक्षिण तथा दक्षिण-पश्चिम मिजोरम

इने भी जरूर पढ़े –

Reasoning Notes And Test 

सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )

Solved Previous Year Papers

History Notes In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *