मेघालय राज्य का परिचय

मेघालय राज्य का परिचय ( Introducation of Meghalaya State )

मेघालय का इतिहास

  • सितम्बर, 1968 में भारत सरकार ने मेघालय को असोम राज्य के अंदर रहते हुए स्वायत्तशासित राज्य का दर्जा दिया था।
    • मेघालय का शाब्दिक अर्थ होता है – बादलों का घर
    • पूर्व का स्कॉटलैंड मेघालय को कहा जाता है। विश्व की सर्वाधिक वर्षा का क्षेत्र ‘मासिनराम’ मेघालय में स्थित है।
    • 21 जनवरी, 1972 को एक अलग राज्य के रूप में मेघालय की स्थापना की गई।
  • मेघालय (अंग्रेज़ी: Meghalaya) भारत के उत्तर पूर्व में एक राज्य है।
  • मेघालय का निर्माण असम के अंतर्गत 2 अप्रैल, 1970 को एक स्‍वतंत्र राज्‍य के रूप में किया गया।
  • इसे पूर्व का स्कॉटलैण्ड भी कहा जाता है।
  • पूर्ण राज्‍य मेघालय 21 जनवरी, 1972 को बना।
  • इसकी उत्तरी और पूर्वी सीमाएं असम से और दक्षिणी तथा पश्चिमी सीमाएं बांग्लादेश से मिलती हैं।
  • मेघालय का शाब्दिक अर्थ है मेघों का आलय अर्थात बादलों का घर।
  • मेघालय मूलत: एक पहाड़ी राज्‍य है। यहाँ खासी, जैंतिया और गारों आदिवासी समुदाय के लोग मुख्यत: रहते हैं।
  • मेघालय के मध्‍य और पूर्वी भाग में खासी और जैंतिया पहाड़ियाँ और एक विशाल पठारी क्षेत्र है।
  • यहाँ विस्‍तृत मैदान, पहाडियां और नदी, घाटियां हैं।
  • पहाड की तलहटी पर समतल भूमि की संकरी पट्टी बांग्लादेश की अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के साथ लगी है।
  • मेघालय का क्षेत्रफल लगभग 22,429 वर्ग किलोमीटर है।
  • सन् 2000 की जनगणना के अनुसार यहाँ की जनसंख्या 2,175,000 है।
  • इसके उत्तर में असम है जिसकी सीमा ब्रह्मपुत्र नदी से विभाजित होती है, और दक्षिण में बांग्लादेश है। मेघालय की राजधानी शिलांग है। यह एक बहुत ही ख़ूबसूरत नगर है।
  • यहाँ की जनसंख्या लगभग 260,000 है।
  • मेघालय पहले असम राज्य का अंग था जिसको विभाजित करके 21 जनवरी 1972 को एक नया प्रान्त बनाया गया।

मेघालय राज्य का परिचय

• राज्य – मेघालय
• राजधानी – शिलांग
• क्षेत्रफल – 22,429 वर्ग किमी.
• जनसंख्या – 29.66,889
• पुरुष – 14,91,832
• महिला – 14,75,057
• जनसंख्या घनत्व – 132 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी.
• लिंगानुपात – 989 महिलायें प्रति हजार पुरुष
• साक्षरता – 74.4%
• पुरुष – 76.0%
• महिला – 72.9%
• उच्च न्यायालय – शिलांग
• जिला – 11
• सीमा – उत्तर एवं पूर्व में असोम, दक्षिण तथा पश्चिम में बांग्लादेश

•  विधान मंडल – एक सदनात्मक (विधानसभा)
• विधान सभा सदस्यों की संख्या – 60
•  लोक सभा सदस्यों की संख्या – 2
• राज्य सभा सदस्यों की संख्या – 1
• राजकीय पशु – भालू, बिल्ली
• राजकीय पक्षी – पहाड़ी मैना
• राजकीय पुष्प – लेडी स्लिपर ऑर्किड
• राजकीय वृक्ष – गमारी
• प्रथम मुख्यमंत्री – विलियमसन ए. संगमा
• प्रथम राज्यपाल – बी के. नेहरू
• राज्य दिवस – 21 जनवरी
• मुख्य भाषाएँ – खासी, गारो, अंग्रेजी
• पर्वत – खासी, गारो तथा जयन्तिया

• नदियाँ – कृष्णायी, काल, निताई, उमगोटा, दामरिंग, सिमसांग, सोमेश्वरी, माण्डा आदि।
• झीले – उमियन, माफलंग, पुपली, मितांग, मितुंद
• जलप्रपात – चेरापूँजी, नोहंसर्गिथियांग, उमियमख्वाह

•  वन्य प्राणी विहार – नांगखिलेम तथा सीज़

मेघालय के प्रमुख पर्व/त्यौहार –

  • ‘पांबलांग-नोगक्रोम’ खासियों का प्रमुख त्यौहार है तथा गारो जनजातियों का प्रमुख त्यौहार ‘बंगाला’ है।।

मेघालय के प्रमुख पर्यटन केन्द्र –

  • चेरापूंजी में नोहसंगिथियांग अथवा ‘भवस्वई प्रपात’, जकरेम का गर्म स्रोत, रानिकोर का मछली केन्द्र, उमइम झील, शिलांग शिखर, शिलांग का गोल्फ मैदान, तुरा शिखर।

इने भी जरूर पढ़े –

Reasoning Notes And Test 

सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )

Solved Previous Year Papers

History Notes In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *