Introduction of Chandigarh city in hindi | By- Exam Sector

चंडीगढ़ केन्द्रशासित प्रदेश का परिचय ( Introduction of Chandigarh city )

• राज्य – केन्द्रशासित प्रदेश चंडीगढ़
• राजधानी – चंडीगढ़ (पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी)
• क्षेत्रफल – 114 वर्ग किमी०
• जनसंख्या – 10,55,450

  •  पुरुष – 5,80,663
  •  महिला – 4,74,784

• जनसंख्या घनत्व – 9,258 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी०
• लिंगानुपात – 818 महिलायें प्रति हजार पुरुष
• साक्षरता – 86.0%

  •  पुरुष – 90.0%
  •  महिला – 81.2%

Introduction of Chandigarh city in hindi | By- Exam Sector

• सीमा – उत्तर और पश्चिम में पंजाब तथा पूर्व और पश्चिम में हरियाणा
• जिला – 1
• लोक सभा सदस्यों की संख्या – 1
• प्रथम मुख्य आयुक्त – एम. एस. रंधावा
• मुख्य भाषा – हिन्दी और पंजाबी
• प्रमुख फसलें — गेहूँ, मक्का और धान
• विश्वविद्यालय – पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ़ पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एण्ड रिसर्च चंडीगढ़
• हवाई अड्डा — चण्डीगढ़
• पर्यटन केन्द्र – रोज गार्डन, रॉक गार्डन, शांति कंज, आर्ट गैलरी, नेशनल गैलरी ऑफ पोट्रेट, संग्रहालय तथा सुखना झील, स्मृति उपवन, टैरेस गार्डन, बोगेन बिलिया गार्डन, इंटरनेशनल डॉल्स म्यूजियम, डीयर पार्क, लैजर वैली।

• उद्योग – ऊनी वस्त्र, ऊनी होजरी, बिजली के मीटर, एण्टी बायटिक औषधियाँ, बिस्कुट, साइकिल का सामान, स्टील फर्नीचर, इस्पात का सामान, इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे, सिलाई मशीनें व पुर्जे, थर्मामीटर, ट्रैक्टरों के पुर्जे, रंगीन फोटोग्राफी का सामान, बुनाई की मशीनें, पेन्ट्स, रेडियो, टी०वी० आदि अनेक प्रकार के यंत्र शामिल है।

Introduction of Chandigarh city in hindi | By- Exam Sector

चंडीगढ़ केन्द्रशासित प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य 

  •  चण्डीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्र को 11 नवम्बर, 1966 को केन्द्रशासित प्रदेश बनाया गया।
  •  चण्डीगढ़, पंजाब और हरियाणा दोनों राज्यों की राजधानी है।
  •  चण्डीगढ़ एक सुनियोजित आधुनिक शहर है, जिसकी योजना फ्रांसीसी वास्तुविद् ले. कारवुजीयर ने तैयार की थी।
  •  यहाँ का शासन प्रशासक द्वारा चलाया जाता है, यहाँ से लोक सभा के लिए केवल एक सदस्य का निर्वाचन होता है।
  •  चंडीगढ़ पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में आता है।
  •  चंडीगढ़ को जरूरत की बिजली पड़ोसी राज्यों से तथा केन्द्रीय परियोजनाओं से मिलती है।

इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *