मध्य प्रदेश का भौगोलिक स्वरूप

मध्य प्रदेश का भौगोलिक स्वरूप

Madhya Pradesh Ka Bhogolik Savrup

  • भौगोलिक दृष्टि से मध्य प्रदेश, देश का दूसरा बड़ा राज्य है और यह देश के कुल भाग के लगभग 9.38 प्रतिशत क्षेत्रफल अर्थात् 307.56 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। राज्य को भरपूर वन संपदा मिली है, जबकि सकल भौगोलिक क्षेत्रफल के लगभग 25.21 प्रतिशत क्षेत्रफल पर वन हैं।
  • मध्य प्रदेश में 11 कृषि जलवायु क्षेत्र और 5 फसल क्षेत्र हैं । यह राज्य इसके घने एवं विस्तृत वन संसाधनों के लिए भी प्रसिद्ध है।
  • वन संपदा के 3 मुख्य भाग हैं- सागौन वन, साल वन एवं अन्य विविध वन बांस आच्छादित क्षेत्र भी राज्य में दूर-दूर तक फैला हुआ है। तांबा अयस्क, मैंगनीज अयस्क, चूना पत्थर, कोयला एवं लौह अयस्क मध्य प्रदेश के महत्वपूर्ण खनिजों में सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त एल्यूमीनियम अयस्क भी राज्य में पाया जाता है। मध्य प्रदेश का लौह अयस्क उच्च श्रेणी का माना जाता है और पन्ना क्षेत्र विश्व स्तर पर हीरा उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • मध्य प्रदेश का धरातल समतल, पहाड़ी एवं विभिन्न ऊंचाइयों की भूमि, घाटियों एवं जल क्षेत्रों से भरा हुआ है और भौगोलिक दृष्टि से इसको गढ़ क्षेत्र, मालवा पठार, सतपुड़ा रेंज, नर्मदा घाटी एवं छत्तीसगढ़ के मैदानों में विभाजित किया गया है।
  • राज्य में सतपुड़ा, विंध्याचल एवं मैकाल की मुख्य पर्वत श्रेणियां हैं। राज्य के केंद्रीय भाग से गुजरती हुई नर्मदा नदी राज्य की जीवन रेखा मानी जाती है। अन्य मुख्य बारहमासी नदियों में – माही, चम्बल, काली सिंध, बेतवा, सोन, केन, पेंच और ताप्ती नदियां सम्मिलित हैं।
  • मध्य प्रदेश की वर्तमान भौगोलिक स्थिति 21°6′ उत्तरी अक्षांश से 26°3′ उत्तरी अक्षांश तथा 74°9′ पूर्वी देशांतर से 82°48′ पूर्वी देशांतर के मध्य में है। प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 3,08244 वर्ग कि.मी. है, जो भारत के कुल क्षेत्रफल का 9.38 प्रतिशत है।
  • इसका पूर्व से पश्चिम विस्तार 870 कि.मी. तथा उत्तर से दक्षिण 605 कि.मी. है। प्रदेश की उत्तरी सीमा चम्बल नदी तथा दक्षिणी सीमा ताप्ती नदी बनाती है। पश्चिमी तथा पूर्वी सीमाएं क्रमशः गुजरात एवं मैकाल-कैमूर की श्रेणियों द्वारा निर्धारित की जाती हैं। कर्क रेखा, नर्मदा नदी के समानान्तर प्रदेश को दो बराबर भागों में बांटते हुए 14 जिलों से गुजरती है। मध्य प्रदेश की सीमा 5 राज्यों के साथ मिलती है।

इने भी जरूर पढ़े – 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *