मापन की आवश्यकता (Need of Measurement in Hindi ) | ExamSector
मापन की आवश्यकता (Need of Measurement in Hindi )

मापन की आवश्यकता (Need of Measurement in Hindi )

Need of Measurement in Hindi

  • प्रकृति व प्राकृतिक परिघटनाओं के अध्ययन एवं विश्लेषण को भौतिकी कहते हैं। प्रकृति में विभिन्न घटनाएँ कुछ मौलिक नियमों के अनुसार ही घटित होती हैं। प्रेक्षित घटनाओं से इन नियमों को व्यक्त करने के लिए अध् ययन को भौतिक विज्ञान कहते हैं ।
  • भौतिक विज्ञान प्रकृति का अध्ययन है, अतः वास्तविक है। प्रकृति के मौलिक अथवा मूल नियम पहले से ही बने हैं। हम केवल इनकी खोज करते हैं। आर्यभट्ट, न्यूटन, आइन्सटीन या फाइनमेन महान भौतिक विज्ञानी है क्योंकि उन्होंने अपने समय में उपलब्ध प्रेक्षणों के आधार पर नियमों को इस प्रकार व्यक्त किया जो सही ढंग से उन प्रेक्षणों को समझा सके।
  • जैसा कि ऊपर कहा जा चुका है कि भौतिकी प्रकृति के नियमों की व्याख्या करती है। अतः नियमों के अध्ययन के लिए राशियों का मापन व विभिन्न भौतिक राशियों का तुलनात्मक विवरण जानना आवश्यक होता है। किसी भौतिक राशि के मापन के लिए उस राशि का कोई मानक मात्रक ज्ञात होना अनिवार्य है। भौतिकी में भौतिक राशियाँ परिमाणात्मक दृष्टि से उस राशि की इकाई में व्यक्त की जाती है। भौतिक राशि का मापन दो भागों में व्यक्त करते हैं। प्रथम भाग मानक इकाई से कितने गुना दर्शाता है व दूसरा भाग मानक इकाई उदाहरण के लिए मुझे 2 घंटे पढ़ना है, वहाँ संख्यात्मक भाग 2 दर्शाता है कि समय के इकाई का दो गुना द घंटा समय की चुनी गई इकाई दर्शाता है।

Read Also :- 

मापन की आवश्यकता FAQs :- 

Q. मापन की क्या आवश्यकता है?

  • जिसे मापा नहीं जा सकता उसे संख्याओं में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बिना संख्यात्मक मान के विज्ञान या प्रौद्योगिकी नहीं हो सकती। यदि किसी भौतिक राशि का नियन्त्रण करना है तो उसे मापे बिना सम्भव नहीं है। बिना शुद्धतापूर्वक मापे, किसी राशि का शुद्धतापूर्वक नियन्त्रण भी नहीं हो सकता।

1. डाइन सेकंड मात्रक है
( A ) बल का
( B ) आवेग का
( C ) कर्जा का
( D ) शक्ति का

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B }

2. परमाणु के नाभिक की खोज की थी?
( A ) न्यूटन
( B ) थॉमसन
( C ) रदरफोर्ड
( D ) मैक्सवेल

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

3. पृष्ठ तनाव का मात्रक होता है

( A ) N m-2

( B ) N m-1

( C ) kg m-1

( D ) kg m-2

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { B }

4. cgs पद्धति में एक पिंड का घनत्व 8 g/cc है, तो उसका घनत्व SI पद्धति में होगा

( A ) 4×105 kg/m 3

( B ) 6×108 kg/m3

( C ) 8×103 kg/m3

( D ) 2×10³ kg/m³

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

5. 1 न्यूटन बराबर होता है

( A ) 105 डाइन

( B ) 107 डाइन

C ) 1 पाउंडल

( D ) 1 पाउंड-भार

उत्तर ⇒ ???????

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *