कोशिका विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजें

कोशिका विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजें

कोशिका विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण खोजें

कोशिका विज्ञान के क्षेत्र में बहुत-सी महत्वपूर्ण खोजें हुईं। इनमें से कुछ मुख्य निम्नलिखित हैं–

  • 1. रॉबर्ट ब्राउन (Robert Brown) ने 1831 ई. में केन्द्रक (Nucleus) की खोज की।
  • 2. डुजार्डिन ने जीवद्रव्य (Protoplasm) की खोज की जबकि पुरकिन्जे (Purkinje) ने 1839 ई. में कोशिका के अंदर पाए जाने वाले अर्द्धतरल, दानेदार, सजीव पदार्थ को प्रोटोप्लाज्म या जीवद्रव्य नाम दिया।
  • 3. 1838 ई. में एक वनस्पति वैज्ञानिक श्लाइडेन (Schleiden) ने कहा कि पादपों का शरीर सूक्ष्म कोशिकाओं का बना होता है।
  • 4. 1839 ई. में प्रसिद्ध जन्तु विज्ञान शास्री श्वान (Schwann) ने बताया कि जन्तुओं का शरीर भी सूक्ष्म कोशिकाओं का बना होता है।
  • 5. 1855 ई. में विरचो (Virchow) ने बताया कि नई कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजद कोशिकाओं से होता है।
  • 6. मैक्स शुल्ज (Max Schultze) ने 1861 ई. में बताया कि कोशिका प्रोटोप्लाज्म का एक पिण्ड है जिसमें एक केन्द्रक होता है। इस कथन को प्रोटोप्लाज्म मत (Protoplasm theory) कहते हैं।
  • 7. 1884 ई. में स्ट्रासबर्गर (Strasburger) ने बताया कि केन्द्रक पैतृक लक्षणों की वंशागति में भाग लेता है।
  • 8. कैमिलो गॉल्जी ने 1898 ई. में गॉल्जी उपकरण या गॉल्जीकाय (Golgi complex) की खोज की।
  • 9. केन्द्रक के भीतर के संघनित भाग केन्द्रिका की खोज 1774 ई. में फेलिक फोन्टाना (Felice Fontana) ने की।
  • 10. 1880 ई. में फ्लेमिंग (Flemming) ने क्रोमेटिन (Chromatin) का पता लगाया और कोशिका विभाजन के बारे में बताया।
  • 11. 1888 ई. में वाल्डेयर (Waldeyer) ने गुणसूत्र (Chromosome) का नामकरण किया।
  • 12. 1883 ई. में स्चिम्पर (Schimper) ने पर्णहरित (Chloroplast) का नामकरण किया।
  • 13. 1892 ई. में वीजमैन (Weissman) ने सोमेटोप्लाज्म (Somatoplasm) एवं जर्मप्लाज्म (Germplasm) के बीच अंतर स्पष्ट किया।
  • 14. जी.इ. पैलेड (G.E. Palade) ने 1955 ई. में राइबोसोम (Ribosome) की खोज की।
  • 15. डि. डवे (C. de Duve) ने 1955 ई. में लाइसोसोम (Lysosome) की खोज की।
  • 16. टी. बोवेरी (T. Boveri) ने 1888 ई. में तारककाय (Centrosome) का नामकरण किया।
  • 17. रिचर्ड अल्टमान (Richard Altman) ने सर्वप्रथम 1890 ई. में माइटोकोन्ड्रिया की खोज की और इसे बायो-ब्लास्ट (Bioblast) का नाम दिया।
  • 18. बेन्डा (Benda) ने 1897-98 में माइटोकोन्ड्रिया का नामकरण किया।

इने भी जरूर पढ़े – 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *