जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएं

जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएं ( Major branches of biology and biology in Hindi )

जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएं

जीव विज्ञान (Biology)

  • विज्ञान की वह शाखा जिसके अंतर्गत जीव एवं जीवन का अध्ययन किया जाता है जीव विज्ञान कहलाता है।
  • जीव जगत एवं जीवन के कई पहलू होते हैं। अतः जीव विज्ञान का क्षेत्र भी बहुत वृहद् है। किसी एक व्यक्ति के लिए जीव विज्ञान के समस्त क्षेत्र का अध्ययन कर पाना नामुमकिन है, अतः कालांतर में जीव विज्ञान की अनेक शाखाएँ विकसित हुई जिसने जीवों एवं जीवन के अध्ययन को वर्गीकृत करके वैज्ञानिकों को उनकी रूचि के अनुसार विषय चुनकर उस पर अध्ययन करने का अवसर दिया।

जीव विज्ञान की प्रमुख शाखांए

जीव विज्ञान के अंतर्गत निम्न शाखाएँ प्रमुख रूप से सम्मिलित की गई हैं

क्रमांक शाखा का नाम  शाखा का अंग्रेजी नाम शाखा के अंतर्गत अध्ययन का क्षेत्र
1. शरीर रचना विज्ञान  (Anatomy) जीवविज्ञान शरीर रचना तथा शरीर के विभिन्न अंगों का अध्ययन
2. मानव विज्ञान (Anthropology) मानव जाति के विकास मानसिक और शारीरिक स्थिति का अध्ययन
3. वृक्ष संवर्धन  (Arboriculture) वृक्ष और पौधों के संवर्धन का विवेचन
4. जीवाणु विज्ञान  (Bacteriology) जीवाणुओं के प्रकार, स्वभाव, गुण तथा उनसे
5. वनस्पति विज्ञान (Botany)  वनस्पति से संबंधित अध्ययन
6. जीव विज्ञान  (Zoology) उद्भिज और प्राणियों का विवेचन
7. व्यायाम शास्त्र (Callisthenics)  सौंदर्य और शक्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक व्यायामों का विवेचन
8. पक्षी विज्ञान Ornithology) पक्षियों की प्रकृति और उनकी बनावट का अध्ययन
9. अस्थिचिकित्सा विज्ञान (Osteopathy) शल्य चिकित्सा द्वारा अस्थियों की विरूपता ठीक करने का विवेचन
10. प्रकाशिकी (Optics) यह नेत्र और दृष्टि बोध का अध्ययन
11. रोग विज्ञान (Pathology) यह शारीरिक रोग निदान का विज्ञान है।
12. आकृति विज्ञान Morphology  पौधों और पशुओं के विभिन्न अंगों की बनावट का अध्ययन।
13. ऑडोन्टोग्राफ (Odontograph) यह दण्ड इनामेल की सतह की असमानता मापने वाला यंत्र |
14. कपाल विज्ञान ( Phrenology) खोपड़ी और मस्तिष्क का विवेचन
15. पुरावनस्पति शास्त्र (Paleo-botany) पौधों के जीवाश्म का अध्ययन
16. सूर्य चिकित्सा (Heliotherapy) धूप सान और सूर्य प्रकाश द्वारा रोगों को चिकित्सा
17. मनोविज्ञान (Psychology) यह मानव मस्तिष्क, मानसिक क्रियाओं एवं अनुक्रियाओं का अध्ययन
18. मत्स्यपालन (Pisciculture) मछली पालन की कला का विवेचन
19. विकिरण चिकित्सा विज्ञान (Radiology) यह विज्ञान विकिरित ऊर्जा का रोग निदान और रोग चिकित्सा में प्रयोग का विवेचन करता है।
20. रेशम उत्पादन (Sericulture) यह रेशम कीड़े के पालन संबंधी बातों का अध्ययन
21. चर्म प्रसाधन (Taxidermy) ऐसी कला जिसमें पशुओं का चर्म इस प्रकार बनाया जाता है. और गढ़ी गई आकृति पर चढ़ाया जाता है कि आकृति जीवित प्रतीत होती है।
22. विष विज्ञान (Toxicology) विष की उत्पत्ति उसके स्वरूप गुण प्रभाव तथा शरीर के अंगों में उसकी उपस्थिति ज्ञात करने और विषाक्तिकरण के कारण उत्पन रोगों को चिकित्सा का विवेचन
23. जीव अंतरिक्षिकी (Bioastronautics) जीवों के तंत्रों पर आंतरिक अथवा अंतग्रहीय यात्रा के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन
24. जीवजलवायु विज्ञान (Bioclimatology) यह विज्ञान जीवित जीवों पर पृथ्वी के क्षेत्र विशेष में विद्यमान प्राकृतिक पर्यावरण अर्थात वर्षा, धूप ताप आदि के प्रभावों का वैज्ञानिक अध्ययन

जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएं FAQs-

जीव विज्ञान की कितनी शाखाएं होती हैं?

  • जीव विज्ञान में बहुत सारी शाखाएँ हैं जीव विज्ञान की तीन प्रमुख शाखाएँ हैं – वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान।

विज्ञान की कुल कितनी शाखाएं होती है?

  • इसकी तीन मुख्य शाखाएँ हैं : भौतिकी, रसायन शास्त्र और जीव विज्ञान, इत्यादि शामिल हैं।
जीव विज्ञान की प्रमुख शाखाएं

Read Also =

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *