तत्वों के गुणों में आवर्तिता (Periodicity in properties)
तत्वों के गुणों में आवर्तिता (Periodicity in properties)
तत्वों के गुणों में आवर्तिता
- आवर्तसारणी के आधार पर तत्वों के कई भौतिक एवं रासायनिक गुणों को स्पष्ट किया जाता है । यदि आवर्त सारणी में वर्ग में ऊपर से नीचे या आवर्त में बाँए से दाँए जाएं तो तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुणों के बढ़ने या घटने का एक निश्चित क्रम दिखाई देता है । तत्वों के गुणों में यह नियमित परिवर्तन उनके इलेक्ट्रॉनिक विन्यास पर निर्भर करता है आवर्त सारणी में तत्वों के इलेक्ट्रॉनिक विन्यास में क्रमिक परिवर्तन होता है इसी के साथ तत्वों के गुणों में भी क्रमिक परिवर्तन दृष्टिगोचर होता है। गुणों में इस क्रमिक परिवर्तन को ही गुणों में आवर्तिता कहा जाता है तथा गुणों को आवर्ती गुण कहा जाता है। जैसे – परमाणु त्रिज्या, गलनांक, क्वथनांक, आयनन एन्थैल्पी, संयोजकता आदि । कुछ प्रमुख गुणों में आवर्तिता इस प्रकार पाई जाती है ।
{ *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें ! |
परमाणु सिद्धांत (Atomic theory) FAQ –
1. रदरफोर्ड के प्रयोग में किन विकिरणों का प्रयोग किया गया था?
(क) α
(ख) β
(ग) γ
(घ) X
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (क) α }
2. पदार्थ का सबसे छोटा कण होता है–
(क) अणु
(ख) परमाणु
(ग) तत्व
(घ) यौगिक
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (ख) परमाणु }
3. तत्वों का प्रथम आवर्ती वर्गीकरण दिया था–
(क) डोबराइनर ने
(ख) मोजले ने
(ग) न्यूलैंड ने
(घ) मैन्डेलीफ ने
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (घ) मैन्डेलीफ ने }
4. आधुनिक आवर्त सारणी पदार्थ के किस गुण पर आधारित है?
(क) परमाणु संरचना
(ख) परमाणु भार
(ग) परमाणु क्रमांक
(घ) संयोजकता
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (ग) परमाणु क्रमांक }
5. आधुनिक आवर्त सारणी में आवर्त तथा वर्गों की संख्या है
(क) 7 एवं 18
(ख) 9 एवं 18
(ग) 7 एवं 20
(घ) 9 एवं 20
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { (क) 7 एवं 18 }
6. आवर्त सारणी में परमाणु आकार, वर्ग में ऊपर से नीचे आने पर
(क) घटता है।
(ख) स्थिर रहता है।
(ग) अनियमित रहता है।
(घ) बढ़ता है।
उत्तर ⇒ ???????
प्रश्न 1. सोडियम, क्लोरीन तथा सिलिकॉन में से कौनसी उपधातु है?
उत्तर- सिलिकॉन
प्रश्न 2. थॉमसन के मॉडल का नाम बताइए।
उत्तर- थॉमसन के परमाणु मॉडल को प्लम पुडिंग मॉडल कहते हैं।
प्रश्न 3. बोर की कक्षाओं को क्या कहते हैं ?
उत्तर- बोर की कक्षाओं को कोश या ऊर्जा स्तर कहते हैं।
प्रश्न 4. आधुनिक आवर्त नियम क्या है?
उत्तर- आधुनिक आवर्त नियम-मोजले के अनुसार, “तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु क्रमांकों के आवर्ती फलन होते हैं।”
प्रश्न 5. मेण्डेलीफ का आवर्त नियम लिखें।
उत्तर- मेण्डेलीफ के अनुसार, ”तत्वों के भौतिक और रासायनिक गुण उनके परमाणु भारों के आवर्ती फलन होते हैं।” इसे मेण्डेलीफ का आवर्त नियम कहते हैं।
Read Also This