बल आधूर्ण एंव बल-युग्म

बल आधूर्ण एंव बल-युग्म

बल-आघूर्ण (Moment of force or Torque)

Read Also —

घर्षण बल (Frictional Force)

बल (Force)

Biology Notes In Hindi

Physics Notes In Hindi 

  • बल द्वारा एक पिण्ड को एक अक्ष के परितः घुमाने की प्रवृत्ति को बल-आघूर्ण कहते हैं। किसी अक्ष के परितः एक बल का बल-आघूर्ण उस बल के परिमाण तथा अक्ष से बल की क्रिया-रेखा के बीच की लम्बवत् दूरी के गुणनफल के बराबर होता है अर्थात्, बल-आघूर्ण = बल x बलबाहु (Moment of Force = Force x Force-arm) यानी बल को अक्ष से अधिक दूरी पर लगाया जाए, तो उसका बल-आघूर्ण अधिक होगा। बल-आघूर्ण एक सदिश राशि है, इसका SI मात्रक न्यूटन मीटर होता है। बल-आघूर्ण को एक उदाहरण से समझा जा सकता है। माना कि ABCD एक दरवाजा है जिसके X और Y स्थान पर कब्जा लगाया (hinged) गया है। दरवाजे पर एक बल P बिन्दु पर लगाते हैं जो XY रेखा (XY line) से d दूरी है पर है इसलिए बल-आघूर्ण = Pd होगा। यदि हम बल को अब P के बदले Q स्थान पर लगाए जो XY रेखा से d दूरी पर है तो बल-आघूर्ण = Qd’ होगा। एक ही बल के लिए लाम्बिक दूरी बढ़ जाने पर बल-आघूर्ण का मान बदल जाता है अर्थात् घूमने की प्रवृत्ति बदल जाती है। समान बल के लिए कब्जे से जितना अधिक दूरी पर बल लगाएंगे, बल-आघूर्ण उतना ही ज्यादा होगा अर्थात् घूमने की प्रवृति उतनी ही अधिक होगी। यही कारण है कि घर के दरवाजे में हत्था (handle) कब्जा से दूर लगाया जाता है।

बल-आघूर्ण के अन्य उदाहरण :

  1.  घरों में गेहूँ पीसने का जाँता (Quern) का हत्था कील से दूर लगाया जाता है ताकि जाँता को घुमाने के लिए कम जोर लगाना पड़े।
  2.  कुम्हार के चाक में घुमाने के लिए लकड़ी फंसाने का गड्ढा चाक की परिधि के पास बनाया जाता है।
  3.  पानी निकालने वाला हैण्ड पम्प (Hand Pump) का हत्था लम्बा होता है।

बल-आघूर्ण का सिद्धान्त :

  • संतुलन की स्थिति में वामवर्ती आघूर्णों का योग, दक्षिणावर्ती आघूर्णों के योग के बराबर होता है।

बल-युग्म (couple) 

  • किसी वस्तु पर दो बराबर किन्तु विपरीत दिशाओं में कार्य करने वाले समानान्तर बलों को बल-युग्म कहते हैं।
  • बल-युग्म = बल x बलयुग्म-भुजा (Couple = Force x Couple –  arm)
  • इसका SI मात्रक न्यूटन मीटर (N.m) होता है।

बल-युग्म के उदाहरण :

  1.  पानी का नल खोलना
  2.  पेन तथा दवात का ढक्कन खोलना
  3.  गाड़ी का स्टिअरिंग व्हील (steering wheel) घुमाना
  4.  चाबी वाली घड़ी को चाबी देना
  5.  ताला को चाभी से खोलना।
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *