हरियाणा प्रदेश के मुख्य खनिज
  • हरियाणा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों मे अनेक खनिज पदार्थ पाए जाते हैं, किन्तु आर्थिक दृष्टिकोण देखने पर हरियाणा खनिज सम्पदा की दृष्टि से सम्पन्न राज्य नहीं है।
  • राज्य में पाए जाने वाले मुख्य खनिजों मे चूना-पत्थर, स्लेट, सोरा, क्वाटर्ज, चीनी मिटटी, काँच बालू, बेराइट, अभ्रक, मैंगनीज, संगमरमर, ताँबा, लौह – अयस्क आदि खनिज पाए जाते हैं।
  • खनिज सम्पदा की दृष्टि से महेन्द्रगढ़, गुडगाँव, हिसार, रेवाडी, भिकानी, रोहतक, फरीदाबाद उल्लेखनीय है।

हरियाणा प्रदेश के प्रमुख खनिज

लोह-अयस्क

  • राज्य में लोह अयस्क की उपलब्धता कम है।
  • भिवानी में अल्प मात्रा में निम्न श्रेणी का लौहअयस्क पाया जाता है।
  • महेन्द्रगढ से मध्य श्रेणी का मैग्नेसाइट लौह-अयस्क मिलता है।

बेराइट

  • नारनौल में बेराइट निकाला जाता है।

अभ्रक

  • नारनौल और गुडगाँव जिले में अभ्रक प्राप्त होता है।

चूना-पत्थर

  • यह मुख्यत: राज्य के महेन्द्रगढ़, रोहतक, हिसार, पंचकुला और अम्बाला जिलों में प्राप्त होता हैं।
  • अम्बाला जिले में नारायणगढ तहसील के बरुन, खडाम, रामसर, शोला, जौनपुर स्थानों पर तथा पंचकुला की कालका तहसील के माला स्थान पर चूना पत्थर निकाला जाता है।
  • दादरी तहसील मे चूने की रोडियाँ मिलती है। चूने के कंकड व रोडियो का प्रयोग सीमेंट बनाने के उद्योग में किया जाता है।

रवेदार चूना-पत्थर

  • वेदार चूने का पत्थर अम्बाला जिले के खडाम, शेरला, डबसू, जौनपुर, बारू में, महेन्द्रगढ़ जिले मे घानी, क्यूथा, शो रामनाथपुरा आदि ग्रामों में निकाला जाता है।

स्लेट का पत्थर

  • स्लेट का पत्थर राज्य के गुड़गांव और महेन्द्रगढ़ जिलों से प्राप्त होता है।

क्वार्ट्ज 

  • महेन्द्रगढ़ के अटेला और टहला स्थानों में तथा गुडगाँव के बदरपुर क्षेत्र मे क्वार्ट्ज निकाला जाता है।

चीनी मिटटी

  • गुडगाँव जिले के सिकन्दरपुर स्थान पर चीनी मिटटी मिलती है।

हरियाणा के खनिज पदार्थ

  • खनिज का नाम – प्रमुख उत्पादक क्षेत्र
  • रवेदार चूना – अम्बाला
  • चूने का पत्थर –   महेन्द्रगढ़, रोहतक
  • बजरी – फरीदाबाद शोरब्ब हिसार, करनाल, गुड़गाँव
  • लौह अयस्क –  महेन्द्रगढ़, भिकानी
  • एस्बेस्टस – महेन्द्रगढ़
  • चीनी मिटटी – गुड़गांव
  • स्लेट का पत्थर – महेन्द्रगढ़, गुड़गाँव तथा फरीदाबाद का क्षेत्र
  • मारबल –  महेन्द्रगढ़
  • क्वार्टज – महेन्द्रगढ़, गुडगाँव
  • कांच – गुडगाँव
  • बालू – महेन्द्रगढ़
  • कैल्साइट – महेन्द्रगढ़
  • ताम्र-अयस्क – महेन्द्रगढ़
  • मैंगनीज – महेन्द्रगढ़
  • कायनाइट – महेन्द्रगढ़
  • वर्मिक्यूलाइट – महैन्द्रगढ़
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *