हरियाणा राज्य में परिवहन व्यवस्था

हरियाणा राज्य में सडक नेटवर्क

सडक के प्रकार लम्बाई (किमी में) 

  • राष्ट्रीय राजमार्ग 1346
  • राजकीय राजमार्ग 2559
  • प्रमुख जिला सड़कें। 1569
  • अन्य जिला एवं गांव की सड़कें 14730

मुख्य तथ्य

  •  राज्य में पक्की सडकों का सर्वाधिक घनत्व अम्बाला जिले में है जबकि सबसे कम सिरसा जिले में है।
  •  कुण्डली-मानेसर-पलवल (के एम पी) एक्सप्रेस-वे को पश्चिमी परिधीय एक्सप्रेस-वे कहा जाता है।
  • के एम पी से चार राष्ट्रीय राजमार्ग NH 1,NH-2, NH 8 तथा NH-10 होकर गुजरते हैं। ० के एम पी की लम्बाई 135.6 किमी
  •  हरियाणा में लगभग 2649 डाकघर है।
  • आकाशवाणी रोहतक की पहुँच लगभग 47200 वर्ग किमी तक है।
  • हरियाणा के जगाधरी शहर में रेलवे का वर्कशॉप है।

हरियाणा राज्य में रेल परिवहन

राज्य के प्रमुख रेलमार्ग

  • हरियाणा का प्रथम प्रमुख रेलमार्ग दिल्ली से होकर राज्य के पूर्वी किनारे के साथ-साथ उत्तर दिशा में सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र व अम्बाला से होता हुआ अमृतसर (पंजाब) तक पहुँचता है।
  • एक रेलमार्ग अम्बाला से चण्डीगढ होता हुआ बडी लाइन के अन्तिम स्टेशन तक जाता है। ०कालका से एक छोटी रेल लाइन शिमला (हिमाचल प्रदेश) तक जाती है।
  • एक रेलमार्ग अम्बाला से यमुनानगर होता हुआ सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) तक जाता है।
  • राज्य का दूसरा प्रमुख रेलमार्ग दिल्ली से बहादुरगढ, रोहतक, जीन्द, नरवाना, टोहाना व जाखल से होता हुआ फिरोजपुर तक जाता है।
  • दिल्ली से निकलने वाले दो प्रमुख रेलमार्गों के बीच तीन लिंक रेलमार्ग हैं।
  • पहला लिंक रेलमार्ग -यह पानीपत को गोहाना के रास्ते से जोडता है।
  • दूसरा लिंक रेलमार्ग- यह जीन्द को सफीदों के रास्ते पानीपत से मिलाता हैं।
  • तीसरा लिंक रेलमार्ग -यह कुरुक्षेत्र को कैथल के रास्ते नरवाना से मिलाता है।
  • दिल्ली से निकलने वाला तीसरा प्रमुख रेलमार्ग गुडगाँव होता हुआ रेवाडी पहुँचता है। रेवाडी राज्य का सबसे बडा रेलवे जंक्शन है। यहाँ से पाँच दिशाओ में रेलमार्ग निकलते है ।
  1. रेकाडी-दिल्ली
  2. रेकाडी-बावल-अलवर
  3. रेवाडी-नारनौल-रींगस (राजस्थान)
  4. रेवाडी-कनीना-महेन्द्रगढ-सतनाली-लोहारु
  5. रेवाडी, दादरी-भिवानी, हांसी-हिसार-सिरसा-भटिण्डा
  • रेवाडी-भटिण्डा रेलमार्ग की एक शाखा भिवानी को कलानौर के रास्ते से रोहतके से और दूसरी शाखा हिसार को बरवाला के रास्ते जाखल से मिलाती है।
  • हिसार से एक अन्य रेलमार्ग भिवानी होता मुआ झुम्पा जाता है और राजस्थान तक पहुंचता है। यह रेलमार्ग हिसार को चुरु (राजस्थान) से जोड़ता है।

राज्य में मेट्रो की शुरूआत 

  • दिल्ली के कुतुबमीनार मेट्रो स्टेशन से गुडगांव के हुडडा सिटी तक मेट्रो का आवागमन 21 जून 2010 से शुरू हो गया। इसके बाद इसे दिल्ली के जहाँगीरपुरी से हुड्डा सिटी जक जोड दिया गया।
  • यह दिल्ली मेट्रो की दूसरी सबसे लम्बी लाइन है। जहांगीरपूरी से हुड्डा सिटी की दूरी 42.3 किमी है।।
  • ईन दोनों के बीच 33 मेट्रो स्टेशन है।
  • राज्य के फरीदाबाद को भी मेट्रो से जोड दिया गया है।
  • मेट्रो दिल्ली से फरीदाबाद के वाई एम सी ए चौक तक जाती है। हाल ही में बहादुरगढ़ को भी मेट्रो से जोड़ दिया गया है।

हरियाणा राज्य में वायु परिवहन

  • वर्तमान में हरियाणा में छह असैनिक हवाई अडडै है। एक छोटा-सा प्रदेश होने के कारण हरियाणा में हवाई मार्ग का विकास अधिक नहीं हुआ। राज्य में दिल्ली व चण्डीगढ के बीच हवाई यात्रा सुविधा है।
  • इसके अतिरिक्त हिसार, करनाल, भिवानी, नारनौल, जीन्द और आदि नागरिक हवाई अडडे हैं।

राज्य में स्थित हवाई अडडे :

  1. अम्बाला वायुसेना स्टेशन
  2. चण्डीगढ हवाई अडडा
  3. चण्डीगढ अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अडडा
  4. हिसार हवाई अडडा
  5. करनाल हवाई अडडा
  6. सिरसा वायु सेना स्टेशन

इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *