भोजन के स्रोत (bhojan ke pramukh srot notes in hindi)
भोजन के स्रोत (bhojan ke pramukh srot notes in hindi)
bhojan ke pramukh srot notes in hindi
भोजन हमें दो मुख्य स्रोतों से प्राप्त होता है
- (अ) पादप
- (ब) जन्तु
(अ) भोजन के स्रोत के रूप में पादप
- अनाज (Cereal)- सभी प्राणियों के लिए अनाज महत्त्वपूर्ण पादप उत्पाद है। जिनका भोजन सामग्री के रूप में उपयोग ‘ किया जाता है। इनसे अत्यधिक ऊर्जा प्राप्त होती है। ये काबोहाइड्रेट के प्रमुख स्रोत हैं। उदाहरण- गेहूँ, मक्का, चावल, बाजरा, जौ आदि।
- दालें (Pulses)- दालें फलीदार पौधों के बीजों से प्राप्त होती हैं, जिनका भोजन के रूप में उपयोग किया जाता है। इनसे हमें प्रोटीन प्राप्त होता है। उदाहरण- विभिन्न प्रकार की दाल चना, सोयाबीन, मटर, मूंग, मोठ, मसूर, अरहर आदि।
- सब्जियाँ (Vegetables)- पौधों के विभिन्न भागों का सब्जियों के रूप में उपयोग किया जाता है। जैसे-जड़, तना, पत्ती, फल, फूल आदि।
सब्जियों के स्रोत के रूप में पौधों के विभिन्न भाग :-
क्र.सं. | पौधे के भाग का नाम | सब्जियों का नाम |
1. | फूल | फूल गोभी |
2. | फल | भिण्डी |
3. | पत्ती | पालक |
4. | तना | आलू |
5. | जड़ | मूली |
- फल (Fruit)- फल भी पौधों से प्राप्त भोज्य उत्पाद है। ये शर्करा और पोषक तत्त्वों से युक्त होने के कारण शरीर के लिए बहुत ही उपयोगी होते हैं जैसे- केला, आम, सेब, अंगूर, अनार मौसमी, अमरूद, बेर, पपीता आदि। पौधों से प्राप्त जो फल सूखने के बाद भी खाद्य पदार्थों के रूप में उपयोग में लिए जाते हैं, , सूखे मेवे कहलाते हैं। जैसे- बादाम, पिस्ता, काजू, अखरोट आदि।
- शर्करा (Sugar)- गुड एवं शक्कर गन्ने से प्राप्त होने वाले उत्पाद हैं। गन्ने के अतिरिक्त चुकन्दर से भी शक्कर बनाई जाती है।
- मसाले (Spices)- इनसे भोजन का स्वाद एवं पौष्टिकता बढ़ती है, जैसे-सौंठ, हल्दी, लौंग, सौंफ, काली मिर्च, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, जीरा आदि बहुतायत से प्रयोग में लिए जाने वाले मसालों के उदाहरण हैं।
- तेल (Oils)- तेल भोजन का महत्त्वपूर्ण घटक है जो विभिन्न प्रकार के पादप भाग से प्राप्त होता है। ये भी ऊर्जा के स्रोत हैं। तेल मुख्यतया विभिन्न पादपों के बीज एवं फल से प्राप्त होता है, जैसे- सोयाबीन, नारियल, सरसों, मूंगफली, तिल, सूरजमुखी आदि।
- स्फूर्ति पेय- चाय के पौधे की पत्तियों को सुखाकर चाय तैयार की जाती है। कॉफी के पौधे के बीजों से कॉफी पाउडर बनाया जाता है। चाय व कॉफी को स्फूर्ति पेय कहा जाता है।
(ब) भोजन के स्रोत के रूप में जन्तु
- जन्तुओं से भी प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से कई प्रकार की खाद्य सामग्री प्राप्त होती है, जैसे- दध, अण्डे. मछली, माँस आदि।
- जन्तुओं से मुख्यतः निम्नलिखित भोज्य उत्पाद प्राप्त हात है।
(1) दूध एवं दूध से बनने वाले उत्पाद (2) शहद (3) अण्डे (4) मास
1. दूध एवं दूध से प्राप्त उत्पाद :- दूध गाय, भैंस, बकरी, भेड़ आदि से प्राप्त होता है। दूध कैल्सियम का प्रमुख स्रोत हैं। दूध से दही, छाछ, मावा, घी, पनीर आदि तैयार किए जाते हैं।
2. शहद (Honey) – शहद मधुमक्खियों से प्राप्त होता है। यह स्वाद में मीठा होता है। यह मानव शरीर के लिए लाभदायक कीट उत्पाद है।
3. अण्डे (Eggs)- अण्डे मुर्गी से प्राप्त होते हैं। इनमें कैल्सियम एवं प्रोटीन पाया जाता है।
4. माँस एवं मछली (Meat and Fish)- माँस बकरा, मुर्गी एवं मछली आदि जन्तुओं से प्राप्त होता है यह प्रोटीन का स्रोत है।
क्षेत्रीय भोजन
- दाल बाटी चूरमा- राजस्थान
- मिस्सी रोटी, सरसों का साग- पंजाब
- इडली डोसा- दक्षिण भारत
इने भी जरूर पढ़े :-
Read Also This