कोशिका संरचना (Cell structure)
Cell Structure and Function Notes in Hindi
कोशिका संरचना (Cell structure) : कोशिका का निर्माण विभिन्न घटकों से होता है, जिन्हें कोशिकांग (Cell organelle) कहते हैं। प्रत्येक कोशिकांग एक विशिष्ट कार्य करता है। इन कोशिकांगों के कारण ही कोशिका एक जीवित संरचना है, जो जीवन सम्बन्धी सभी कार्य करने में सक्षम होती है। जीवों के सभी प्रकार की कोशिकाओं में एक ही प्रकार के कोशिकांग पाये जाते हैं। अध्ययन की सुगमता की दृष्टि से कोशिका को तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है—
- 1. कोशिका झिल्ली (Cell membrane)
- 2. कोशिका द्रव्य (Cytoplasm)
- 3. केन्द्रक (Nucleus)
जंतु कोशिका
पादप कोशिका
- कोशिका द्रव्य (Cytolplasm) एवं केन्द्रक (Nucleus) को सम्मिलित रूप से जीवद्रव्य या प्रोटोप्लाज्म (Protoplasm) कहा जाता है।
इने भी जरूर पढ़े –