प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर ( (Difference In Prokaryotic and Eukaryotic Cell )

प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में अंतर ( (Difference In Prokaryotic and Eukaryotic Cell )

Difference In Prokaryotic and Eukaryotic Cell in Hindi

आज इस लेख में हम आपको प्रोकैरियोटिक कोशिका और यूकैरियोटिक कोशिका में अंतर को बताने जा रहे है।

कोशिका के प्रकार

कोशिकाएं दो प्रकार की होती है।
1. Prokaryote
2. Eukaryote

Difference In Prokaryotic and Eukaryotic Cell in Hindi 

प्रोकैरियोटिक कोशिका यकैरियोटिक कोशिका
1. ये आदिम (Primitive) कोशिकाएँ हैं। 1. ये सुविकसित काशिकाए ।
2. इनमें प्रारम्भी अविकसित (Incipient) केन्द्रक होता है। 2. इनमें पूर्ण विकसित केन्द्रक होता है।
3. इनमें केन्द्रक कला (Nuclearmembrane) तथा कान्द्रका (Nucleolus) अनुपस्थित होता है। 3. इनमें केन्द्रककला (Nuclearmembrane) तथा केन्द्रिका उपस्थित होता है।
4. इनमें झिल्लीयुक्त कोशिका-अंगक जैसे- गॉल्जी तंत्र (Golgi Complex), इण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic reticulum), लाइसोसोम (Lysosome), हरित लवक (Chloroplast) माइटोकोन्ड्रिया (Mitochondria) आदि नहीं होते। 4. इनमें झिल्ली युक्त कोशिका अंगक जैसे- गॉल्जी तंत्र (Golgi complex), इण्डोप्लाज्मिक रेटिकुलम (Endoplasmic reticulum), लाइसोसोम (Lysosome), हरित लवक (Chloroplast), माइटोकोन्ड्रिया (Mitochondria) आदि उपस्थित होते हैं।
5. इनमें समसूत्री कोशिका विभाजन (Mitosis) नहीं होता है। 5. इनमें समसूत्री कोशिका विभाजन होता है।
6. इनमें श्वसन तंत्र प्लाज्मा झिल्ली में होता है। 6. इनमें श्वसन तंत्र माइटोकोन्ड्रिया में होता है ।
7. इनमें प्रकाश संश्लेषी तंत्र आन्तरिक झिल्लियों में होता है तथा हरित लवक अनुपस्थित होता है । 7. इनमें प्रकाश संश्लेषी तंत्र हरित लवक (Chloroplast) में होता है।
8. इनमें राइबोसोम (Ribosome) 70S प्रकार का होता है। 8. इनमें राइबोसोम (Ribosome) 80S प्रकार का होता है।
9. इनमें कोशिका भित्ति (Cell wall) पतली होती है। 9. इनमें कोशिका-भित्ति मोटी होती है।
10.इनके कशाभिका (Flagella) में सूक्ष्म तन्तु होते हैं तथा 9+ 2 व्यवस्था नहीं होती है। 10. इनके कशाभिका में सूक्ष्म नलिकाओं (Microtubules) की 9 +24 व्यवस्था होती है।
11. इनमें कोशिकाद्रव्यी गति स्पष्ट नहीं होती है। 11. इनमें कोशिकाद्रव्यी गति स्पष्ट होती है।
12. इनमें रिक्तिका अनुपस्थित होता है। 12. इनमें रिक्तिका उपस्थित होता है।
13. इनमें लैंगिक जनन नहीं होता है। 13.इनमें लैंगिक जनन होता है।
14. इनमें कोशिका विभाजन विखंडन अथवा मुकुलन द्वारा होता है। 14. इनमें कोशिका विभाजन समसूत्री (Mitotis) तथा अर्द्धसूत्री (Meiosis) विभाजन द्वारा

होता है।

15.इनमें केवल एक गुणसूत्र पाये जाते हैं। 15.इनमें एक से अधिक गुणसूत्र पाये जाते हैं।

इने भी जरूर पढ़े :-

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *