गति या गतियों के प्रकार ( Motion And Types of Motion in Hindi )
गति ( Motion )
- समय के साथ वस्तु की स्थिति में परिवर्तन को गति कहते हैं।
विभिन्न प्रकार की गतियाँ
- सरल रेखीय गति- सरल रेखा में होने वाली गति को सरल रेखीय गति कहते हैं।
- वृत्ताकार गति- जब कोई वस्तु एक निश्चित वृत्ताकार पथ में घूमती है, तब यह गति वृत्ताकार गति कहलाती है।
- आवर्त गति- ऐसी गति जो निश्चित समय बाद दोहराई जाती है, आवर्त गति कहलाती है।
- कम्पन गति- वह गति जिसमें वस्तु कम्पन करती है, उसे कम्पन गति कहते हैं।
कम्पन करती हुई वस्तु के कण निश्चित समय बाद अपने पथ को दोहराते हैं। अत: कम्पन गति, आवर्त गति का उदाहरण है। - घूर्णन गति- किसी निश्चित अक्ष के चारों ओर होने वाली गति को घूर्णन गति कहते हैं।
लम्बाई का मात्रक
- विश्व के सभी देश एक मात्रक प्रणाली का प्रयोग करते हैं जिसे ‘अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक प्रणाली’ (S.I.) कहते हैं। लम्बाई का अन्तर्राष्ट्रीय मात्रक मीटर है। इसका 100 वाँ भाग सेन्टीमीटर कहलाता है। सेन्टीमीटर का 10वाँ भाग मिलीमीटर कहलाता है।
- 1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर
- 1 सेन्टीमीटर = 10 मिलीमीटर
- 1 मीटर = 1000 मिलीमीटर
लम्बी दूरियों को किलोमीटर (Km) में मापते हैं।
- 1 किलोमीटर = 1000 मीटर
इने भी जरूर पढ़े :-