National Emblem of India ( भारत के राष्ट्रीय प्रतीक )
राष्ट्रपिता : महात्मा गांधी
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 ई. को गुजरात के पोरबन्दर नामक स्थान पर हुआ था। इंग्लैण्ड में वकालत पास कर भारत आये फिर 1893 ई. में भारतीयों और अफ्रीकी अश्वेत लोगों पर हो रहे अत्याचार और रंगभेद की नीति के विरुद्ध उन्होंने आन्दोलन किया।
- गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ ‘सत्य’ और ‘अहिंसा’ की नीति अपनाते हए भारत को स्वतन्त्र कराने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। 1917 से 1947 तक के राष्ट्रीय आन्दोलन के काल को गांधी युग’ के नाम से जाना जाता है। सर्वप्रथम सुभाषचन्द्र बोस ने महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता’ नाम से सम्बोधित किया।
- रवीन्द्र नाथ टैगोर ने सर्वप्रथम मोहनदास करमचन्द गांधी को ‘महात्मा’ कहा था।
- पं. जवाहर लाल नेहरू ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी को ‘बापू’ कहा था।
- विंस्टन चर्चिल ने सर्वप्रथम महात्मा गांधी को ‘अर्द्धनग्न फकीर’ कहा था।
राष्ट्रीय ध्वज : तिरंगा
- भारतीय ध्वज (National Flag) को तिरंगा के नाम से जाना जाता है। भारतीय संविधान सभा ने 22 जुलाई, 1947 को इसे राष्ट्रीय ध्वज ‘तिरंगा’ के रूप में अपनाया। इसे 14 अगस्त, 1947 को संविधान सभा के अर्द्ध-रात्रिकालीन अधिवेशन में राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस जनवरी से मार्च तक का समय बरगद का पुष्पकाल है। बरगद जितनी गहरी जड़ें किसी और वृक्ष की नहीं होती हैं।
- यह वृक्ष रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है।
राष्ट्रीय फल : आम (Mango)
- भारत का राष्ट्रीय फल ‘आम’ (मेनिगिफेरा इण्डिका) है। भारत में आम पहाड़ी क्षेत्रों को छोड़कर लगभग सभी स्थानों पर पैदा होता है। भारत में आम की अनेक किस्में पायी जाती हैं। ‘आम में विटामिन ए, सी और डी प्रचुर मात्रा में पायी जाती है।
- भारत में ‘आम को फलों का राजा’ माना जाता है।
- वेदों में आम को विलासिता का प्रतीक माना गया है।
- आम को पाकिस्तान और फिलीपीन्स में भी राष्ट्रीय फल माना जाता है।
- चार हजार वर्ष पूर्व भारत में ही सबसे पहले आम के पेड़ की बागवानी शुरू की गई थी।
- भारत में सबसे पहला उत्पादित कलमी आम मालगोवा है। वर्तमान में भारत में 500 से अधिक किस्म के आम पाये जाते हैं।
- ऐलोरा गुफाओं में जैन धर्म की देवी अंबिका का आसन आम के वृक्ष के नीचे ही दर्शाया गया है।
राष्ट्रीय खेल : हॉकी (Hockey)
- भारत का राष्ट्रीय खेल ‘हॉकी’ है। इसमें 11-11 खिलाड़ियों की दो टीमें खेल में भाग लेती हैं। हॉकी में प्रयुक्त सफेद गेंद का वजन 155 ग्राम होता है तथा हॉकी स्टिक (छड़ी) 91 सेण्टीमीटर लम्बी होती है। हॉकी के जादूगर के नाम से मशहूर मेजर ध्यानचन्द के जन्म दिवस 29 अगस्त को ”राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
- भारत ने ओलम्पिक हॉकी में 8 बार स्वर्ण पदक जीते हैं। 1928 के एमस्टर्डम ओलम्पिक में भारत ने नीदरलैण्ड को 3-0 से हराकर पहला स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 1956 तक लगातार 6 स्वर्ण पदक जीते। तदुपरान्त 1964 और 1980 में दो स्वर्ण पदक जीते थे।
- हॉकी इण्डिया ने 23 जुलाई, 2009 को नया ‘लोगो’ अनावरित किया है जो राष्ट्रीय ध्वज के अशोक चक्र से प्रेरित है जो इसमें 24 हॉकी स्टिके एक पहिये के रूप में सजी हुई हैं।
- मेजर ध्यानचन्द 3 बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाले भारतीय हॉकी टीम के सदस्य थे।
राष्ट्रीय नदी : गंगा (Ganga)
- भारत सरकार द्वारा नवम्बर, 2008 में गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित किया है। यह नदी गंगोत्री हिमनद के गोमुख नामक स्थान से निकलती है और लगभग 2500 किमी लम्बी है। इसकी सहायक नदियाँ यमुना, सोन, टॉस, पुनपुन, गोमती, घाघरा, गण्डक, कोसी और महानन्दा हैं।
Read Also —