पदार्थ or पदार्थों का वर्गीकरण
Padarth kya hai or padarth ka vargikaran
- हमारे आस-पास की वस्तुएँ जिनमें भार होता है और स्थान घेरती हैं उन्हें पदार्थ (द्रव्य) कहते हैं।
- सामान्यत: पदार्थ की तीन अवस्थाएँ ठोस (बर्फ), द्रव (जल)और गैस (वाष्प) होती हैं।
- पदार्थ को भौतिक संरचना के आधार पर ठोस, दव, गैस और प्लाज्मा में वर्गीकृत किया गया है। पदार्थ को रासायनिक संरचना के आधार पर तत्त्व, यौगिक और मिश्रण में वर्गीकृत किया गया है।
- पदार्थ के अलग-अलग रूप ही पदार्थ की अवस्था कहलाती है।

पदार्थ की अवस्थाएँ :-
- पदार्थों को निम्नलिखित अवस्थाओं में विभाजित किया गया है।
- ठोस (Solid)- ठोस की आकृति एवं आयतन निश्चित होता है। ठोस में कण अत्यधिक पास-पास होते हैं।
- द्रव (Liquid)- द्रव का आयतन तो निश्चित होता है, परन्तु आकार या आकृति निश्चित नहीं होती है एवं कण थोड़े दूर-दूर होते हैं।
- द्रव बह सकता है, फैलता है तथा एक पात्र से दूसरे पात्र में उड़ेला जा सकता है।
- गैस (Gas)- गैस का आकार या आकृति व आयतन दोनों ही निश्चित नहीं होता है एवं कण अत्यधिक दूर-दूर होते हैं।
- ऐसे पदार्थ जिनकी आकृति व आयतन दोनों ही निश्चित नहीं होते हैं, गैस कहलाते हैं।
- प्लाज्मा (Plasma)- पदार्थ की यह अवस्था वास्तव में संतृप्त, गैसीय अवस्था मानी जाती है। यह अवस्था गर्म आयनित पदार्थ के रूप में पाई जाती है। सूर्य, तारों, ट्यूबलाइट, टी.वी. की पिक्चर ट्यूब आदि में प्लाज्मा अवस्था पाई जाती है।
इने भी जरूर पढ़े :-