पादप कोशिका एवं जन्तु कोशिका में अंतर
Padp koshika or jantu kosika me anter
पादप कोशिका | जन्तु कोशिका |
1. पौधों में विकसित त्रिस्तरीय कोशिका-भित्ति (Cell wall) पायी जाती है जो मुख्य रूप से सेलुलोज (Cellulose) की बनी होती है। | 1. जन्तु कोशिका में कोशिका भित्ति नहीं पायी जाती है, बल्कि कोशिका जीवद्रव्य-झिल्ली (Plasma membrane) से ढंकी रहती है। |
2. कुछ पौधों को छोड़कर जैसे कवक (Fungi) जीवाणु आदि अन्य सभी में पर्णहरित (Chlorophyll) पाया जाता है। | 2. जन्तुओं में पर्णहरित नहीं पाया जाता है। |
3. पादप कोशिका में सेन्ट्रोसोम (Centrosome) नहीं पाया जाता है। | 3. जन्तु कोशिका में केन्द्रक के निकट ताराकार सेन्ट्रोसोम रचना होती है, जो कोशिका विभाजन में सहायता करती है। |
4. पादप कोशिका में प्रायः लाइसोसोम (Lysosome) नहीं पायी जाती है। | 4. जन्तु कोशिका में लाइसोसोम पायी जाती है। |
5. पादप कोशिका में रसधानी (Vacuole) या रिक्तिका होती है। | 5. जन्तु कोशिका में रसधानी या रिक्तिका नहीं होती है। |
6. अधिकांश पादप कोशिकाओं में तारककेन्द्र नहीं होते हैं। | 6. अधिकांश जन्तु कोशिकाओं में तारकरेन्ट (Centrioles) होते हैं। |
इने भी जरूर पढ़े :-