परमाणु एवं अणु
parmanu anu kya hai in hindi
परमाणु (Atom)
- प्रत्येक पदार्थ परमाणुओं से मिलकर बनता है तथा परमाणु पदार्थ की मूलभूत इकाई हैं।
- ग्रीक दार्शनिक डेमोक्रिट्स ने पदार्थ के सूक्ष्म अविभाजित कण को परमाणु (Atom) कहा।
A=Cannot+tom=cut (जिसे विभाजित नहीं किया जा सके।) - परमाणु में मुख्य रूप से तीन मूल कण होते हैं: ।
1. प्रोटॉन (p) 2. इलेक्ट्रॉन (e) 3. न्यूट्रॉन (n) - परमाणु की संरचना के दो भाग होते हैं-
1. नाभिक (आन्तरिक भाग)
2. इलेक्ट्रानिक कक्ष (बाहरी भाग) - परमाणु के केन्द्रीय भाग या आन्तरिक भाग को नाभिक कहते हैं। इसमें दो प्रकार के कण पाए जाते हैं।
1. प्रोटॉन (p)- यह धन आवेशित कण हैं।
2. न्यूट्रॉन (n)- यह कण विधुत उदासीन हैं। - परमाणु के बाह्यतम भाग में ऋण आवेशित कण पाए जाते हैं, जिन्हें इलेक्ट्रॉन (e) कहते हैं। ये नाभिक के चारों ओर निश्चित कक्षाओं में चक्कर लगाते हैं।
- परमाणु किसी पदार्थ का वह सक्ष्मतम कण है जो अधिकांशत स्वतंत्र अवस्था में नहीं रह सकता है तथा जिसमें पदार्थ के गुण मौजूद रहते हैं।
अणु (Molecule)
- दो या दो से अधिक परमाणु मिलकर अणु बनाते हैं।
- हाइड्रोजन के दो समान परमाणु आपस में संयोग कर हाइड्रोजन का एक अणु बनाते हैं।
उदाहरण- ऑक्सीजन तथा हाइड्रोजन का अणु क्रमशः ऑक्सीजनन तथा हाइड्रोजन के दो परमाणुओं के संयोग से बनते हैं, जबकि जल (H,O), ऑक्सीजन का एक परमाणु तथा हाइड्रोजन के दो परमाणु के संयोग से मिलकर बनता है।
- परमाणु या परमाणुओं का समूह जो स्वतंत्र अवस्था में रह सकता है, उसे अणु कहते है।
इने भी जरूर पढ़े :-