राइबोसोम (Ribosome) की संरचना एवं कार्य
Ribosome Notes in Hindi
- राइबोसोम (Ribosome) : इसकी खोज पैलेड (Palade) ने 1955 ई. में की थी। ये ऐसे कण हैं जो केवल इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी से ही दिखाई पड़ते हैं। ये अन्तः प्रद्रव्यी जालिका की झिल्लियों की सतह पर सटे होते हैं या फिर अकेले या गुच्छों में कोशिकाद्रव्य में बिखरे रहते हैं। ऐसे राइबोसोम जो गुच्छों में मिलते हैं, पॉली राइबोसोम (Polyribosome) या पॉलीसाम (Polysome) कहलाते हैं।
- ये रचनाएँ प्रोटीन और आर.एन.ए. (RNA) की बनी होती है।
- राइबोसोम प्रोटीन संश्लेषण में भाग लेता है।
राइबोसोम के उपनाम :-
- राइबो न्यूक्लियो प्रोटीन
- माइक्रोसोम शब्द दिया – क्लाड
- प्रोटीन संश्लेषण का कारखाना
- कोशिका का इंजन
- पैलाडे कण
इने भी जरूर पढ़े –