RRB Group D भूगोल प्रैक्टिस सेट-4:- परीक्षा से पहले भूगोल के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को जरूर पढ़ें !

RRB Group D भूगोल प्रैक्टिस सेट-4:- परीक्षा से पहले भूगोल के इन महत्वपूर्ण प्रश्नों को जरूर पढ़ें !

नमस्कार दोस्तों —

आप सब का स्वागत है www.ExamSector.com में।

RRB Group D Geography Questions in Hindi

आज की हमारी इस पोस्ट में हम {All Post*} भूगोल प्रश्न उत्तर in Hindi के Topic :- भूगोल सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (Set – 4) MCQ की Post उपलब्ध कराऐंगे जो Specilly ExamSector द्वारा बनाई गई हैं !
आगामी एग्जाम FSSAI, RRB, NTPC, FCI, CWC, LIC, ESIC, IBPS, SBI, RBI, AAI, DRDO, ISRO, NTRO, State Level Exams, UPSC  SSC:-[GD, CPO, CGL, CHSL] , UPSC , RRB :- [ GD, NTPC, JE ] , STATE EXAM & Various Competitive Exams . को ध्यान में रखते हुए EXAMSECTOR टीम ने World Geography Quiz Test की एक सीरीज तैयार की। में आशा करता हु कि यह World Geography Quiz Test Series आप सब के लिए बहुत उपयोगी होगी। अगर आपको मेरा यह प्रयास अच्छा लगा तो comment box में अपनी राय जरूर दे। अगर आपको पोस्ट पसन्द आये तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना।

RRB Group D Geography Practice Set-4: रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा हाल ही में दी गई जानकारी के मुताबिक RRB Group D की परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने में होना संभावित है। इसके साथ ये भी बता दें कि अब RRB Group D के लिए केवल एक ही पेपर देना होगा और उसी के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। इसलिए ऐसी परिस्थिति में प्रतियोगी छात्र अपनी तैयारी को और भी तेज कर दें।

मेरे द्वारा इस लेख में रेलवे की पिछली परीक्षाओं में पूछे गए 20 अति महत्वपूर्ण भूगोल के प्रश्नों को उनके उत्तर सहित शामिल किया गया है। ये प्रश्न परीक्षा की दृष्टि से अतिआवश्यक प्रश्न हैं, अतः अभ्यर्थी अपनी तैयारी को एक बेहतर मजबूती प्रदान करने के लिए इन प्रश्नों का अनुसरण अवश्य करना चाहिए।

RRB Group D Geography Practice Set-4

पृथ्वी की आंतरिक संरचना MCQ

Q1. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के सम्बन्ध में सर्वाधिक महत्वपूर्ण जानकारी का स्त्रोत क्या है ?
A.अप्राकृतिक साधन
B.भूकम्प विज्ञान
C.ज्वालामुखी क्रिया
D.प्लेट विवर्तनिकी

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q2. सियाल सीमा और निफे के रूप में भूगर्भ का विभाजन किसके द्वारा किया गया है ?
A.वैन डर ग्रैट द्वारा
B.डेली द्वारा
C.होम्स द्वारा
D.स्वेस द्वारा

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q3. पृथ्वी के धरातल से केंद्र की ओर निम्नलिखित का सही क्रम क्या होगा ?
I. सीमा II. सियाल III. निफे
A.I, II, III
B.II, I, III
C.I, III, II
D.III, II, I

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q4. निम्नलिखित में से कौन – सा कथन सत्य है ?
A.सियाल में ग्रेनाइट एवं नीस जैसी चट्टानों की प्रधानता है |
B.सीमा का निर्माण मुख्यत बेसाल्ट एवं ग्रैब्रो जैसी चट्टानों से हुआ है ?
C.क्रोड में निकेल एवं लोहा जैसे तत्वों की अधिकता है |
D.उपर्युक्त सभी

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q5. भूपृष्ठ की किस परत में बैसाल्ट चट्टानों की अधिकता है ?
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.किसी में नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q6. पृथ्वी के किस भाग में निकेल और लोहा की प्रधानता है ?
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.किसी में नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q7. पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत के लिए सर्वप्रथम ‘सियाल’ (SiAl) शब्द का प्रयोग किसने किया ?
A.होम्स
B.स्वेस
C.जेफ़रीज
D.डेली

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q8. पृथ्वी की तीन संकेंद्री परतों में ऊपर से दूरी परत का नाम क्या है ?
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.इनमें से कोई नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q9. पृथ्वी के केंद्र में पाया जाने वाला चुम्बकीय पदार्थ है –
A.ग्रेनाइट
B.बैसाल्ट
C.निकेल
D.डायोराइट

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q10. स्वेस ने पृथ्वी के आंतरिक भाग को तीन भोगो में बांटा था | उनके विभाजन में नही है –
A.सियाल
B.सीमा
C.निफे
D.सबस्टैटम

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q11. स्थल मंडल से तात्पर्य है –
A.पृथ्वी का आंतरिक भाग
B.पृथ्वी का मध्यवर्ती भाग
C.पृथ्वी का उपरी भाग
D.पृथ्वी की बाह्य पपड़ी

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q12. स्थल मंडल की मोटाई भूकम्पीय तरंगो के आधार पर कितनी मापी गई है ?
A.105 किमी
B.100 किमी
C.200 किमी
D.80 किमी

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q13. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है ?
A.वायुमंडल की सबसे ऊपरी परत
B.पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत
C.पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत
D.पृथ्वी की मध्यवर्ती परत

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q14. धरातल से भूगर्भ की ओर जाने पर गहराई के साथ तापमान वृद्धि की दर क्या है ?
A.1 डिग्री सेल्सियस प्रति 165 मीटर
B.1 डिग्री सेल्सियस प्रति 165 फीट
C.1 डिग्री सेल्सियस प्रति 32 मीटर
D.1 डिग्री सेल्सियस प्रति 32 फीट

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q15. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भू-पटल, मेंटल और कोर में किया गया है , ये विभाजन किसका है ?
A.होम्स
B.जैफरीज
C.डेली
D.ग्रांट

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q16. निम्नलिखित में से कौन – सा कथन असत्य है ?
A.भू-पटल (The crust) की औसत मोटाई लगभग 33 किमी है |
B.महाद्वीपय भाग में भू पटल की मोटाई अधिक है जबकि महासागरीय भाग में यह छिछला है |
C.महाद्वीपीय भू-पटल मुख्यत: ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित है |
D.महासागरीय भू-पटल की तुलना में महाद्वीपय भू-पटल का घनत्व अधिक है |

Click to show/hide

Answer :- ( D )

Q17. महासागरीय सतह का निर्माण किस प्रकार की चट्टानों से हुआ है ?
A.ग्रेनाइट
B.बैसाल्ट
C.परतदार
D.गैब्रो

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q18. मेंटल के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन – सा कथन असत्य है ?
A.इसकी गहराई 35 किमी. से 2900 किमी. तक है |
B.इसका सम्पूर्ण भाग प्लास्टिक की अवस्था में हैं |
C.पृथ्वी के आयतन का 83.5%’ एवं द्रव्यमान का 67.8%’ भाग मेंटल है |
D.इसका घनत्व 3.0 से लेकर 5.5 तक है |

Click to show/hide

Answer :- ( B )

Q19. स्थलमंडल (Lithosphere) में सम्मिलित है –
A.केवल ऊपरी भू-पटल
B.ऊपरी भू-पटल तथा निचली भू-पटल दोनों
C.ऊपरी भू-पटल, निचली भू-पटल तथा मेंटल का ठोस ऊपरी भाग
D.इनमें से कोई नहीं

Click to show/hide

Answer :- ( C )

Q20. स्थलमंडल का विस्तार कितने किमी. की गहराई तक है ?
A.80 किमी
B.100 किमी
C.180 किमी.
D.200 किमी

Answer :- ????

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

👉 भौतिक भूगोल के नए प्रैक्टिस सेट के लिए यहाँ क्लिक करें !

आशा है आपको यह प्रैक्टिस सेट पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।

इने भी जरूर पढ़े – 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *