शाकाहारी, मांसाहारी और सर्वाहारी जंतुओं से क्या अभिप्राय है
shakahari masahari or sarvahari jantu in hindi
प्राणियों को मुख्य रूप से निम्नलिखित तीन श्रेणियों में वर्गीकत कर सकते हैं:
(1) शाकाहारी जन्तु (Herbivorous Animals)
(2) माँसाहारी जन्तु (Carnivorous Animals)
(3) सर्वाहारी जन्तु (Omnivorous Animals)
1. शाकाहारी जन्तु (Herbivorous Animals)
- ऐसे जन्तु जो पेड़-पौधों से प्राप्त भोजन सामग्री को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं, शाकाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे- गाय, भेड़, बकरी, ऊँट, हिरण आदि।
2. माँसाहारी जन्तु (Carnivorous Animals)
- ऐसे जन्तु जो जन्तुओं से प्राप्त भोजन सामग्री जैसे-माँस, मछली आदि को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं, माँसाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे- शेर, चीता, भेड़िया, मगरमच्छ, साँप आदि।
3. सर्वाहारी जन्तु (Omnivorous Animals)
- ऐसे जन्तु जो जन्तुओं एवं पेड़-पौधों दोनों से प्राप्त भोजन सामग्री को भोजन के रूप में ग्रहण करते हैं, सर्वाहारी जन्तु कहलाते हैं। जैसे- कौआ, कुत्ता, मनुष्य आदि।
इने भी जरूर पढ़े :-