उपग्रह की परिभाषा क्या है , प्रकार , प्राकृतिक , उपयोग

उपग्रह की परिभाषा क्या है , प्रकार , प्राकृतिक , उपयोग

upgrah notes in hindi

उपग्रह : –

  • किसी ग्रह के चारों ओर परिक्रमा करने वाले पिंड को उस ग्रह का उपग्रह कहते है | जैसे – चन्द्रमा, पृथ्वी का एक प्राकृतिक उपग्रह है। इसके अलावा मनुष्य ने अनेक कृत्रिम उपग्रह छोड़े है जो लगातार पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे है।

उपग्रह का कक्षीय वेग : –

  • मान लिए कि m द्रव्यमान का एक उपग्रह वेग से त्रिज्या के वृतीय मार्ग पर पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा है तो उपग्रह का अभिकेन्द्रीय बल = गुरुत्वाकर्षण बल
  • परन्तु r = Re + h
  • जहाँ Re पृथ्वी की त्रिज्या तथा h = पृथ्वी तल से उपग्रह की ऊंचाई

उपग्रह का परिक्रमण काल :-

  • उपग्रह अपनी कक्षा में पृथ्वी का 1 चक्कर जितने समय में लगाता है, उसे उसका परिक्रमण काल कहते है !

तुल्यकाली उपग्रह या भू-स्थायी उपग्रह (Syschronous or Geostationary satellite) :-

  • यदि किसी कृत्रिम उपग्रह की पृथ्वी तल से ऊँचाई इतनी हो कि इसका परिक्रमण काल ठीक पृथ्वी की अक्षीय गति के परिक्रमण काल के बराबर हो तो वह उपग्रह पृथ्वी के सापेक्ष स्थिर रहेगा | इस प्रकार के उपग्रह को तुल्यकाली या भू-स्थायी उपग्रह कहते है | इस उपग्रह की निम्न विशेषताएं होती है—
  1. यह उपग्रह पृथ्वी की अक्ष के लम्बवत विषुवतरेखीय तल में परिक्रमण करता है।
  2. यह पश्चिम से पूर्व की ओर अपनी कक्षा में परिक्रमा करता है।
  3. इसका परिक्रमण काल पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूर्णन का 24 घंटे के तुल्य होता है | यह उपग्रह पृथ्वी तल से लगभग 36000 किमी. की ऊंचाई पर रहकर पृथ्वी का परिक्रमण करता है |

तुल्यकाली उपग्रह के उपयोग :- 

  1. इसका उपयोग दूरदर्शन संकेतों को परावर्तित करके दूरदर्शन के कार्यक्रमों को दूरदर्शन सेटों पर पर दिखाया जाता है।
  2. इसका उपयोग रेडियो प्रसारण एवं दूर संचार के लिए होता है।

पलायन वेग (Escape velocity) :

  • किसी वस्तु को ऊपर की ओर जितने अधिक वेग से फेंकते है वह उतनी ही अधिक ऊंचाई तक ऊपर जाती है | यदि वेग को क्रमशः बढ़ाते जाएँ तो एक ऐसी स्थिति आएगी जब वस्तु गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर अन्तरिक्ष में चली जायेगी, पृथ्वी पर वापस नहीं आएगी | इस न्यूनतम वेग को ही पलायन वेग कहते है।
  • अत: पलायन वेग वह न्यूनतम वेग है जिससे किसी वस्तु को पृथ्वी की सतह से ऊपर की ओर फेंके जाने पर वह गुरुत्वीय क्षेत्र को पार कर जाती है, पृथ्वी पर वापस नहीं आती |

उपग्रहों में भारहीनता :-

  • कृत्रिम उपग्रह के अंदर प्रत्येक वस्तु भारहीनता की अवस्था में होती है, अर्थात् इसमें बैठे अन्तरिक्ष यात्री को भी भारहीनता का अनुभव होता है | उपग्रह के तल द्वारा यात्री पर लगाया गया प्रतिक्रिया बल शून्य होता है | इसीलिए उपग्रह के अंदर यदि कोई व्यक्ति गिलास से जल पीना चाहे , तो वह उसे नहीं पी सकेगा, क्योकि गिलास टेढ़ा करते ही उसमें से जल निकलकर बाहर बूंदों के रूप में तैरने लगेगा | इसीलिए अन्तरिक्ष यात्री को भोजन आदि पेस्ट के रूप में ट्यूब में भरकर दी जाती है।
  • चद्रमा भी पृथ्वी का एक उपग्रह है परन्तु चन्द्रमा पर भारहीनता नहीं है | इसका कारण यह है कि चन्द्रमा का द्रव्यमान अधिक होने के कारण चन्द्रमा स्वयं अपने तल पर स्थित व्यक्ति पर एक आकर्षण बल लगाता है जिसके कारण उसे कुछ भार का अनुभव होता है जिसे चन्द्रमा पर व्यक्ति का भार कहते है | चन्द्रमा के g का मान पृथ्वी के g का 1/6 गुणा है । अत: चन्द्रमा पर व्यक्ति का भार पृथ्वी पर के भार का 1/6 गुणा होता है।

ग्रहों की गति से सम्बन्धित केप्लर का नियम (Kepler’स Laws of Planetary Motion) :– 

  1. प्रत्येक ग्रह सूर्य के चारों ओर दीर्घवृताकार कक्षा में परिक्रमा करता है तथा सूर्य ग्रह की कक्षा के एक फोकस बिंदु पर स्थित होता है |
  2. प्रत्येक ग्रह का क्षेत्रीय वेग (areal velocity) नियत रहता है | इसका प्रभाव यह होता है कि जब ग्रह सूर्य के निकट होता है तो उसका वेग बढ़ जाता है और जब वह दूर होता है तो उसका वेग कम हो जाता है |
  3. सूर्य के चारों ओर ग्रह एक चक्कर जितने समय में लगाता है उसे उसका परिक्रमण काल कहते है, परिक्रमण काल का वर्ग ग्रह की सूर्य से औसत दूरी के घन के अनुक्रमानुपाती होता है , उदाहरण – सूर्य के निकटतम ग्रह बुध का परिक्रमण काल 88 दिन है जबकि दूरस्थ ग्रह वरुण (Neptune) का परिक्रमण काल 165 वर्ष है।

इने भी जरूर पढ़े – 

👉 भौतिक विज्ञान ( Physics ) Notes PDF
👉 [**भौतिक विज्ञान**] Physics Notes
👉  General Knowledge PDF
👉  General Science PDF
 👉 { All Post*} सामान्य ज्ञान प्रश्न उत्तर in Hindi

Physics Questions in Hindi

1.सौरमंडल का सबसे बड़ा ग्रह है-
(a) शनि
(b) बृहस्पति
(c) मंगल
(d) प्लूटो [Bihar Polytechnic 2007]

Click to show/hide

Answer = B 

2.निम्नलिखित में से कौन-सा एक तारा पृथ्वी के सर्वाधिक समीप है ?
(a) ध्रुवतारा
(b) धूमकेतु
(c) सूर्य
(d) लुब्धक

Click to show/hide

Answer = C 

3.मंगल और बृहस्पति की कक्षाओं के बीच सूर्य के चारों ओर परिक्रमा करने वाले शैल के छोटे टुकड़ों के समूह को क्या कहते हैं ?
(a) उल्का
(b) धूमकेतु
(c) उल्का पिण्ड
(d) क्षुद्र ग्रह

Click to show/hide

Answer =  D

4. ‘हैली’ का धूमकेतु सूर्य की परिक्रमा करता है
(a) 40 वर्षों में
(b) 46 वर्षों में
(c) 60 वर्षों में
(d) 76 वर्षों में

Click to show/hide

Answer = D 

5. मनूष्य ने पहली बार किस वर्ष चांद पर कदम रखा ?
(a) 1963 ई०
(b) 1965 ई०
(c) 1969 ई०
(d) 1972 ई०

Click to show/hide

Answer = C 

6.अंतरिक्ष यात्री को आकाश का रंग दिखाई देता है
(a) नीला
(b) लाल
(c) सफेद
(d) काला

Click to show/hide

Answer = D 

7. ‘लाल ग्रह’ (Red Planet) के नाम से जाना जाता है
(a) बुध
(b) शुक्र
(b) शक
(c) मंगल
(d) शनि [Utt.B.Ed. 2013]

Click to show/hide

Answer =  C

8.पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर कितने समय में पूरा करती है ?
(a) 360 दिन
(b) 364 दिन
(c) 365.25 दिन
(d) 24 घंटे

Click to show/hide

Answer =  C

9. पेरिस स्थित अंतर्राष्ट्रीय खगोलीय संघ (IAU) के माइनर प्लेनेट सेंटर ने प्लूटो को कौन-सा नया दिया है ?
(a) 134340
(b) 238380
(c) इरिस
(d) निक्स

Click to show/hide

Answer =  A

10.मिथेन जिसके वायुमंडल में उपस्थित है, वह है
(a) चन्द्रमा
(b) सूर्य
(c) बृहस्पति
(d) मंगल [UPPSC, 2010]

उत्तर  :- ?????

इस प्रश्न का सही उत्तर क्या होगा? हमें अपना जवाब कमेंट सेक्शन में जरूर दें।

👉  [**भौतिक विज्ञान**] Physics Notes के लिए यहाँ क्लिक करें !

आशा है आपको यह Post पसंद आया होगा, All Exam की परीक्षाओं से जुड़ी हर जानकरियों हेतु ExamSector को बुकमार्क जरूर करें।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *