विटामिन  ( Vitamin ) 

विटामिन  ( What is Vitamin in Hindi ) 

What is Vitamin in Hindi

  • विलेयता के आधार पर विटामिनों को दो वर्गों में विभाजित किया गया है।
  1.  जल में घुलनशील विटामिन : विटामिन B व विटामिन C
    2. वसा में घुलनशील विटामिन A,D, E तथा K
  • विटामिनों का संश्लेषण मानव शरीर की कोशिकाओं द्वारा नहीं हो। सकता है एवं इसकी पूर्ति विटामिन युक्त खाद्य पदार्थों से होती है।
  • विटामिन से कोई कैलोरी नहीं प्राप्त होती है।
  • विटामिन ऊतकों में एन्जाइम का निर्माण करते हैं।
  • विटामिन को रक्षात्मक खाद्य कहा जाता है।
  • विटामिन बी 11 प्रकार के विटामिनों का समूह है। इसमें N पाया जाता है।
  • सूर्य की किरणें (Ultravilet rays) त्वचा में उपस्थित इर्गेस्टीरॉल को विटामिन D में परिवर्तित कर देती हैं।
  • विटामिन K यकृत में प्रोथम्बिन के निर्माण के लिए आवश्यक है।
  • कोलीन : तंत्रिकाओं और मांसपेशियों के सही ढंग से कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण है। इसके साथ यह मस्तिष्क विकास और स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है।
  • आयोडीन की आवश्यकता थायरॉयड हार्मोन का उत्पादन करने के। लिए होती है जोकि थायरॉयड ग्रंथि के सामान्य रूप से काम करने के लिए जरूरी होती है।
  • फोलेट नई कोशिकाओं के विकास और उन्हें बनाये रखने के लिए आवश्यक है। यह गंभीर जन्म दोषों के खिलाफ रक्षा करने में मदद करता है, खासकर गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
  • आयरन पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने और ऊर्जा के उत्पादन में मदद करने के लिए आवश्यक है। आयरन एनीमिया को रोकने में मदद करता है।
  • बेहतर दृष्टि बनाए रखने में ल्यूटीन एवं जीजेंथिन बहुत ही सहायक होते हैं, साथ ही साथ ये आयु से संबंधित आंखों की बीमारियों को कम करने में सहायता करते हैं, जैसे मोतियाबिन्द व धब्बेदार विकार।
  • प्रोटीन मांसपेशियों, अंगों, त्वचा, बालों और शरीर के अन्य ऊतकों के निर्माण और उनकी मरम्मत के लिए आवश्यक होते हैं। इनकी आवश्यकता हार्मोन, एंजाइम, और रोग-प्रतिकारकों (एंटीबॉडीज) के उत्पादन के लिए होती है।
  • सेलेनियम शरीर के ऊतकों को टूटने से रोकने में मदद करता है। यह कोशिकाओं में डीएनए, प्रोटीन और वसा की क्षति होने पर रक्षा करता है। सेलेनियम स्वस्थ्य प्रतिरक्षा प्रणाली और थायरॉयड ग्रंथि के पूरी तरह से कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण है।

Types of Vitamin 

  • विटामिन A की आवश्यकता कोशिकाओं के स्वस्थ विकास के लिए होती है। यह स्वस्थ त्वचा और आंखों के ऊतक व रात्रि दृष्टि को बनाए रखने में सहायता करता है। विटामिन A प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाता है।
  • विटामिन बी 2 (राइबोफ्लेविन) : यह त्वचा और आंखों को स्वस्थ रखता है। विटामिन बी 12 : यह लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक है। यह हृदय रोग के खिलाफ रक्षा करने में मदद करता
    है।
  • विटामिन बी 5 (पंटोथेनिक अम्ल) : यह शरीर की उपापचय प्रक्रिया, भोजन से ऊर्जा निकालने और मानसिक कार्य करने के लिए महत्वपूर्ण होता है।
  • विटामिन डी स्वस्थ हड्डियों और दांतों के लिए आवश्यक है। यह शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए आवश्यक है।
  • विटामिन ई प्रजनन प्रणाली, तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद करता है।

विटामिन  ( What is Vitamin in Hindi ) FAQs-

विटामिन किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं?

  • मुख्य रूप से विटामिन ए, बी, सी, डी, ई और के के रूप में होते हैं। किसी भी विटामिन की कमी से कई बीमारीयां होने की संभावना होती है, जैसे – विटामिन ए की कमी से रतौंधी, विटामिन बी की कमी से बेरी-बेरी, इत्यादि। इसकी कमी को पूरा करने के लिए हमे अपने डाइट में संपूर्ण खाद्य-पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

विटामिन के का दूसरा नाम क्या है?

  • विटामिन- K 1 को फाइलोक्विनोन नाम से भी जाना जाता है। प्लांट्स ही इसकी प्राप्ति के मुख्य आधार हैं।

इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *