आनुवंशिकी (Genetics) किसे कहते हैं?

आनुवंशिकी (Genetics) किसे कहते हैं?

  • जीव विज्ञान की वह शाखा जिसमें सजीवों के लक्षणों की आनुवंशिकता (Heredity) एवं विभिन्नताओं (Variations) का अध्ययन किया जाता है, उसे आनुवंशिकी (Genetics) कहते हैं। जेनेटिक्स (Genetics) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम बेटसन (Bateson, 1905) ने किया । इस शब्द की उत्पत्ति ग्रीक भाषा के शब्द जीन (Gene) से हुई है।
  • सजीवों में लैंगिक जनन की क्रिया के समय युग्मकों द्वारा विभिन्न लक्षणों का पीढ़ी दर पीढ़ी संचरण (Transmission) होता रहता है । इन लक्षणों को आनुवंशिक लक्षण (Hereditary characters) कहते हैं। इन आनुवंशिक लक्षणों का जनक पीढ़ी (Parental generation) से संतति पीढ़ी (Offspring generation) में संचरण ही वशांगति (Heredity) कहलाता है। हेरिडिटी (Heredity) शब्द का प्रतिपादन स्पेन्सर (Spencer, 1863) ने किया। लैगिंक जनन (Sexual reproduction) के दौरान जीन विनिमय (Crossing over) होने के कारण एक ही जाति के सजीवों के मध्य परस्पर विभिन्नताएँ (Variations) पायी जाती हैं ।

आनुवंशिकी (Genetics) किसे कहते हैं?

आनुवंशिकी (Genetics) Questions and Answers in Hindi

1. जेनेटिक्स शब्द किसने दिया?
(क) मेण्डल।
(ख) बेटसन
(ग) मॉर्गन
(घ) पुनेट

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ख }

2. मेण्डल ने अपने प्रयोग किस पर किये?
(क) मीठा मटर
(ख) जंगली मटर
(ग) उद्यान मटर
(घ) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ग }

3. आनुवंशिकता एवं विभिन्नताओं के अध्ययन की शाखा को कहते हैं
(क) आनुवंशिकी
(ख) जीयोलोजी
(ग) वानिकी
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { क }

4. मटर की फली को हरा रंग कैसा लक्षण है?
(क) प्रभावी
(ख) अप्रभावी
(ग) अपूर्ण प्रभावी
(घ) सहप्रभावी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { क }

5. सामान्यतया किसी जीन के कितने युग्मविकल्पी होते हैं
(क) चार
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) एक

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ग }

6. मेण्डल ने कितने विपर्यासी लक्षणों के युग्म अपने प्रयोगों के लिए चुने
(क) 34
(ख) 2
(ग) 12
(घ) 7

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { घ }

7. जब F1 पीढी का संकरण किसी एक जनक से कराया जाता है तो उसे कहते हैं
(क) व्युत्क्रम क्रॉस
(ख) टेस्ट क्रॉस
(ग) संकरपूर्वज क्रॉस
(घ) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ग }

8. संकरण Tt x tt से प्राप्त सन्तति का अनुपात होगा
(क) 3 : 1
(ख) 1 : 1
(ग) 1 : 2 : 1
(घ) 2 : 1

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ख }

9. मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए किस विपर्यासी लक्षण को नहीं चुना
(क) जड़ का रंग
(ख) पुष्प का रंग।
(ग) बीज का रंग
(घ) फली का रंग

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { क }

10. एकसंकर संकरण की F2 पीढ़ी में कितने प्रकार के जीनोटाइप बनते हैं
(क) 2
(ख) 3
(ग) 4
(घ) 9
उत्तर ⇒ ????

Read Also :- 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *