दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप एक नजर (South America Continent GK)

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप एक नजर (South America Continent GK)

दक्षिणी अमेरिका (South America)

  • दक्षिणी अमेरिका संसार का चौथा बड़ा महाद्वीप है, जिसका अधिकांश भाग दक्षिणी गोलार्द्ध में स्थित है। पनामा नहर इसे उत्तरी अमेरिका से तथा दक्षिण में डेक पैसेज इसे अंटार्कटिका महाद्वीप से अलग करता है।

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप एक नजर (South America Continent GK)

  • सर्वोच्च बिंदु-माउण्टी एकांकागुआ (6960मी.)
  • निम्नतम बिंदु-वाल्डेस प्रायद्वीप (-39.9 मी.)
  • प्रमुख भौगोलिक लक्षण-एण्डीज पर्वतमाला जो विश्व की सबसे लम्बी तथा हिमालय के बाद दसरी सबसे ऊँची पर्वतमाला
  • विश्व का सर्वोच्च सक्रिय ज्वालामुखी-कोटोपेक्सी (एण्डीज पर)
  • विश्व की सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित राजधानी-लापाज (बोलीविया)
  • स्थल अवरुद्ध देश-बोलीविया, पराग्वे
  • शुष्कतम क्षेत्र-अरिका (उत्तरी चिली)
  • सबसे बड़ा नगर-रियो डि जिनेरियो (ब्राजील)
  • विश्व का सर्वोच्च जल प्रपात-एंजेल्स (वेनेजुएला)

दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप के बारे में महत्त्वपूर्ण तथ्‍य (Most Important Facts of South America Continent)

  • दक्षिणी अमेरिका में ईस्टर द्वीप, फाकलैंड, गालापागोस तथा टेयारा डेल फ्यूगो द्वीपशामिल हैं।
  • इस महाद्वीप के उत्तर में कैरीबियन सागर, उत्तर पूर्व में उत्तरी अलांटिक महासागर, दक्षिण व दक्षिण पूर्व में दक्षिणी अटलांटिक महासागर तथा पश्चिम में प्रशांत महासागर हैं।
  • दक्षिणी अमेरिका का सबसे दक्षिणी सिरा हार्न अन्तरीप है।
  • चिली, पेरू, बोलीविया, इक्वेडोर व कोलंबिया को एण्डियन देश कहा जाता है।
  • रेड इण्डियन दक्षिणी अमेरिका के मूल निवासी थे। यहाँ पर कई मिश्रित प्रजातियों का विकास हुआ- मेस्टिजों प्रजाति का विकास रेड इण्डियन तथा यूरोपियन्स से, मुलाटो प्रजाति का विकास नीग्रो व यूरोपियन्स से तथा जैम्बो प्रजाति का विकास अश्वेत व इण्डियन के मिश्रण से हुआ है।
  • अर्जेन्टीना के पूर्वी भाग में शीतोष्ण घास के मैदान को पम्पास (Pumpas) कहा जाता है। यह संसार की उपजाऊ घास भूमियों में से एक है और गेहूँ के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है।
  • अर्जेन्टीना के उत्तरी भाग में ग्रानचाको की निम्न भूमि है, जिसका मुख्य वृक्ष क्वेब्रेको है। इसकी छाल का उपयोग चमड़ा उद्योग में किया जाता है।
  • अर्जेन्टीना का चैको का मैदान कपास उत्पादन का सुप्रसिद्ध क्षेत्र है।
  • अमेजन नदी बेसिन में विषुवतीय वर्षा वन को सेल्वास कहा जाता है।
  • लानोस उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान हैं जो ओरीनिको नदी द्रोणी एवं गायना उच्च भूमि में पाए जाते हैं।
  • कैंपोस भी उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान हैं जो सेल्वास के दक्षिण में ब्राजील के मध्यवर्ती भाग में स्थित हैं।
  • वाल्सा संसार की सबसे हल्की लकड़ी है जिसका उपयोग नाव बनाने में होता है।
  • अटाकामा एवं पैंटागोनिया दो प्रमुख मरुस्थल हैं। अपवाह की दृष्टि से अमेजन नदी संसार की सबसे बड़ी नदी हैं।
  • पराना, पराग्वे, उरुग्वे और उनकी सहायक नदियों के तंत्र को प्लाआ कहते हैं।
  • ब्राजील, कोलम्बिया और इक्वेडोर संसार में कहवा के सबसे बड़े उत्पादक राष्ट्र हैं। यहाँ की लाल मिट्टी (टेरारोसा) कहवा की खेती के लिए सर्वोतम है।
  • ब्राजील कहवे का सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र है। इसे कहवे का घर कहा जाता है। कहवे के विशाल बागों को फजेण्डा कहते हैं। साओपालो संसार की सबसे बड़ी कहवा की मण्डी है। ब्राजील का सैंटास बन्दरगाह विश्व का कहवा पत्तन कहलाता है।
  • ब्राजील का इटाबिरा पर्वत लौह अयस्क उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है। चिली, नाइट्रेट एवं ताँबा का सबसे बड़ा उत्पादन क्षेत्र है। चिली का चक्कीकमाटा ताँबा खनन क्षेत्र संसार में प्रसिद्ध हैं।
  • वेनेजुएला का मरैकेबो झील प्रमुख तेल उत्पादक देश है।
  • टिन उत्पादन में बोलीविया का विश्व में चौथा स्थान है।
  • अटाकामा मरुस्थल में नाइट्रेट के विशाल भंडार पाए जाते हैं।
  • चिली का एंटीफगास्टा बन्दरगाह संसार का ताँबा पत्तन के रूप में विख्यात है।
  • दक्षिणी अमेरिका को पक्षियों का महाद्वीप कहा जाता है। यहाँ का ग्वानों खाद (पक्षियों का बीट) पोषक तत्व की दृष्टि से सर्वोत्तम है। यह पेरू के तट के पास गआनों द्वीप में मिलता हैं।
  • यहाँ पर रीया, केंडोर, एनाकोंडा, प्यूमा, आर्मेडिलो, लामा आदि जन्तु पाए जाते हैं।
  • गेहूँ की चन्द्राकार पेटी (Wheat Crescent) अर्जेन्टीना में स्थित है। उरुग्वे दक्षिणी अमेरिका का सर्वाधिक नगरीकृत देश है।

इने भी जरूर पढ़े –

Reasoning Notes And Test 

सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )

Solved Previous Year Papers

History Notes In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *