भारत का भौगोलिक परिचय (Geographical introduction of india)

भारत का भौगोलिक परिचय (Geographical introduction of india)

  • भारत एक विशाल देश है। इसकी विशालता के कारण इसे उपमहाद्वीप की संज्ञा दी गई है। यह विश्व का अकेला देश है, जिसका नाम हिन्द महासागर से जुड़ा है।

भारत की भौगोलिक आकृति, स्थिति एवं विस्तार

  • भारत की आकृति चतुष्कोणीय है।
  • अक्षांश की दृष्टि से भारत उत्तरी गोलार्द्ध का देश है तथा देशान्तर की दृष्टि से पूर्वी गोलार्द्ध के मध्य में है।
  • इसका विस्तार 6°4′ से 37°6′ उत्तरी गोलार्द्ध तथा 68°7′ से 97025′ पूर्वी देशान्तर के बीच है।
  • देश का मानक समय 824° पूर्वी देशान्तर है जो नैनी (इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश) से गुजरता है। यह ग्रीनविच समय से 5 घण्टे 30 मिनट आगे है।
  • भारतीय मानक समय से गुजरने वाले राज्य उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा एवं आन्ध्र प्रदेश हैं।
  • भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि. मी. है।
  • क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का सातवाँ बड़ा देश है। इसका क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का 2.42% है।
  • भारत से बड़े क्षेत्रफल वाले देश-रूस, कनाडा, चीन, अमेरिका, ब्राजील एवं ऑस्ट्रेलिया है।
  • इसका विस्तार उत्तर-दक्षिण दिशा में 3214 कि. मी. है तथा पूर्व-पश्चिम दिशा में 2933 कि. मी. है।
  • भारत की स्थल सीमा की लम्बाई 15,200 कि. मी. है। इसकी मुख्य भूमि की तटीय सीमा की लम्बाई 6100 कि. मी. है। देश की कुल तटीय सीमा की लम्बाई 7516.6 कि. मी. है (द्वीपों सहित)। इस प्रकार भारत की कुल सीमा 15200 + 7516.6 %D 22716.6 कि.मी. लम्बी है।

भारत का पड़ोसी देशों के साथ सीमा विस्तार

क्र.सं. भारत के पड़ोसी देश  सीमा विस्तार (कि.मी.)
1 भारत – बांग्लादेश 4096.7 कि.मी.
2 भारत-चीन 3488 कि.मी.
3 भारत-पाकिस्तान 3323 कि.मी.
4 भारत – नेपाल 1751 कि.मी.
5 भारत-म्यांमार  1643 कि.मी.
6 भारत- भूटान 966 कि.मी.
7 भारत – अफगानिस्तान 106 कि.मी.

भारत के अंतिम सीमा बिन्दु

क्र.सं. अन्तिम बिन्दु बिन्दु का नाम
1 दक्षिणतम बिन्दु इदिरा प्वांइट (ग्रेट निकोबार द्वीप)
2 उत्तरतम् बिन्दु इंदिरा काल (जम्मू-कश्मीर)
3 पश्चिमी बिन्दु गौर मोता (गुजरात)
4 पूर्वी बिन्दु किबिथु (अरुणाचल प्रदेश)
5 मुख्य भूमि की दक्षिणतम सीमा कन्याकुमारी  (तमिलनाडु)

 पड़ोसी देशों की सीमा पर अवस्थित भारतीय राज्य —

  1. चीन (5)-जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश।
  2. नेपाल (5)-उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, सिक्किम।
  3.  बांग्लादेश(5)-पश्चिमी बंगाल, असम, मेघालय, त्रिपुरा, मिजोरम।
    4. पाकिस्तान (4)-गुजरात, राजस्थान, पंजाब, जम्मू कश्मीर।
    5. म्यांमार (4)-अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम।
    6. भूटान (4) सिक्किम, पश्चिमी बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश।
    7. अफगानिस्तान (1)-जम्मू-कश्मीर।

शीर्ष पाँच क्षेत्रफल वाले राज्य

क्र.सं. राज्य क्षेत्रफल (वर्ग कि. मी.)
1 राजस्थान 3,42,239
2 मध्य प्रदेश  3.08.245
3 महाराष्ट्र 3,07,713
4 आन्ध्र प्रदेश 2.75,069
5  उत्तर प्रदेश 2,40,928

शीर्ष पाँच क्षेत्रफल वाले जिले

क्र.सं. जिला राज्य क्षेत्रफल (वर्ग कि.मी.)
1 कच्छ गुजरात 45,652
2 लेह जम्मू-कश्मीर 45,110
3 जैसलमेर राजस्थान 39,313
4 बीकानेर  राजस्थान 28,466
5 बाड़मेर राजस्थान 28,393

शीर्ष पाँच तट वाले राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश

क्र.सं. राज्य/केन्द्र शासित प्रदेश  तटरेखा (वर्ग किमी.)
1  अण्डमान निकोबार द्वीप 1,962
2 गुजरात 1,600
3 आन्ध्र प्रदेश 970
4 तमिलनाडु 907
5 महाराष्ट्र 720

प्रमुख अन्तर्राष्ट्रीय सीमा रेखाएँ

क्र.सं. देश सीमा रेखा
1 भारत-चीन मैकमोहन रेखा (27 अप्रैल 1914 को निर्धारित)
2 भारत-पाकिस्तान  रेडक्लिफ रेखा (15 अगस्त, 1947 को निर्धारित)
3 भारत-अफगानिस्तान रण्ड रेखा (विभाजन पूर्व) अब यह रेखा पाकिस्तान एवं अफगानिस्तान के बीच है।

प्रमुख चैनल/ जलडमरूमध्य

क्र.सं. विभाजित स्थल खण्ड चैनल खाड़ी
इंदिरा प्वांइट इंडोनेशिया ग्रेट चैनल
लघु अण्डमान कार निकोबार 10° चैनल
मिनिकॉय-लक्षद्वीप 9० चैनल
मालदीव-मिनिकाय  8° चैनल
भारत-श्रीलंका मन्नार की खाड़ी एवं पाक जलसन्धि

कर्क रेखा-कर्क रेखा भारत के मध्य से गुजरती है। यह आठ राज्यों से होकर गुजरती है, जो इस प्रकार हैं-गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, पश्चिमी बंगाल, त्रिपुरा एवं मिजोरम।

भारत की प्रादेशिक जल (समुद्री) सीमा

  • यह आधार रेखा से 12 समुद्री मील की दूरी तक है। इसके उपयोग का भारत को पूर्ण अधिकार प्राप्त है।
  • संलग्न क्षेत्र-यह आधार रेखा से 24 समुद्री मील दूर है। यहाँ भारत को सीमा शुल्क की वसूली और वित्तीय अधिकार प्राप्त है।
  • अनन्य आर्थिक क्षेत्र-यह आधार रेखा से 200 समुद्री मील तक है। यहाँ भारत को वैज्ञानिक अनुसंधान एवं प्राकृतिक संसाधन के दोहन की छूट है।
  • उच्च सागर-अनन्य आर्थिक क्षेत्र के बाद उच्च सागर है, जहाँ सभी देशों को समान अधिकार प्राप्त है।
  • एक समुद्री मील (Nautical Mile) = 1.8 कि. मी.

भारत में विदेशी क्षेत्रों का समावेश 

  • 15 अगस्त, 1947 को स्वतन्त्रता के बाद,फ्रांस एवं पुर्तगाल के अधीन कई क्षेत्रों का भारत में विलय हुआ, जो इस प्रकार हैं–

पुर्तगाल के अधीन क्षेत्र

  1.  दादर एवं नगर हवेली
    2. दमन एवं दिव
    3. गोवा

फ्रांस के अधीन क्षेत्र– 1. चन्देरनगोर 2. पॉण्डिचेरी (पुदुचेरी) 3. कराईकल 4. माहे 5. यनम

  • मई 1987 को 65 वें संविधान द्वारा गोवा भारत का 25 वाँ राज्य बना।

भारत की भौगोलिक स्थिति के प्रमुख तथ्य

  1.  भारत का वह राज्य, जो तीन तरफ से बांग्लादेश से घिरा है -त्रिपुरा
  2.  त्रिपुरा और बांग्लादेश की सीमा कहलाती है-शून्य रेखा
  3.  पाकिस्तान से लगे भारत के किस राज्य की सीमा सबसे __ लम्बी है -जम्मू-कश्मीर (1225 कि. मी.)
  4.  भारतीय उपमहाद्वीप में शामिल देश हैं -भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल एवं भूटान
  5. भारत का दक्षिणतम बिन्दु स्थित है -6°4′ उत्तरी अक्षांश पर
  6.  भारतीय राज्यों की संख्या जो पड़ोसी देशों की सीमाओं से जुड़े हैं -17 राज्य
  7. भारत का अक्षांशीय एवं देशान्तरीय विस्तार क्रमश: है -29°2′ एवं 29°18′
  8.  पांडिचेरी (पुदुचेरी) केन्द्रशासित क्षेत्र में सम्मिलित हैं -माहे (केरल), कराइकल, पांडिचेरी (तमिलनाडु) एवं यनम (आन्ध्र प्रदेश)
  9.  मरकत द्वीप (एमराल्ड आईलैण्ड) के नाम से जाना जाता है -अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह 
  10. भारतीय संघ में शामिल राज्यों एवं केन्द्रशासित क्षेत्रों की संख्या है क्रमशः -29 और 7
    11. भारत के पूर्वोत्तर राज्य जिनकी सीमाएँ बांग्लादेश से नहीं मिलती हैं -नागालैण्ड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम
    12. मैकमोहन रेखा चीन और भारत के किस राज्य के बीच है। -अरुणाचल प्रदेश
    13. इंदिरा प्वाइंट की विषुवत् रेखा से दूरी -876 कि.मी.
    14. पूरे भारत का अक्षांशीय विस्तार (अण्डमान निकोबार द्वीप समूह सहित) -6°4′ से 37°6′ उत्तरी अक्षांश
    15. भारत के शीर्ष पाँच तटरेखा वाले राज्य क्रमशः हैं -गुजरात, आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल
    16. नेपाल, भूटान एवं चीन की सीमाओं से मिलने वाला भारतीय राज्य -सिक्किम

इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *