भारत के तटवर्ती मैदान ओर भारतीय द्वीप समूह

भारत के तटवर्ती मैदान ओर भारतीय द्वीप समूह ( Indian Physical territory )

  • भारत की भौगोलिक आकृतियों को निम्न भागों में विभाजित किया जा सकता है
    (A) उत्तर की हिमालय पर्वत श्रृंखला
    (B) प्रायद्वीपीय पठार
    (C) तटवर्ती मैदान
    (D) भारतीय द्वीप समूह

भारत के तटवर्ती मैदान ओर भारतीय द्वीप समूह

भारत के तटवर्ती मैदान

  • दक्षिणी पठार से पूर्वी एवं पश्चिमी तट की ओर अर्थात् पूर्वी और पश्चिमी घाट की ओर समुद्र के बीच तटीय मैदान विस्तृत हैं।
    पश्चिमी तटीय मैदान-यह प्रायद्वीय के पश्चिम में खम्भात की खाड़ी से लेकर कुमारी अन्तरीप तक 1500 कि.मी. लम्बाई में फैला है। इनकी औसत चौड़ाई 65 कि.मी. है एवं सर्वाधिक चौड़ाई (80 कि.मी.) नर्मदा तथा ताप्ती नदी के मुहानों के निकट पर है। यहाँ की अधिकतर नदियाँ ज्वार नदमुख (Estuary) का निर्माण करती हैं।
  • इसके दो प्रमुख भाग हैं
  1.  कोंकण तट-गोवा से मंगलौर (कर्नाटक) तक।
  2.  मालाबार तट-मंगलौर से कन्याकुमारी तक। यहाँ अनेक लैगून एवं पश्चजल (Back water) मिलते हैं, जिन्हें कयाल कहते हैं, जैसे-अस्टमुडि एवं वेम्बानद।

पूर्वी तटीय मैदान-इसका विस्तार ओडिशा, आन्ध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु के तट के सहारे है।

इसके दो भाग हैं–

  1. उत्तरी सरकार तट-हुगली तथा कृष्णा नदियों के डेल्टाओं के मध्य विस्तृत यह तट एक उन्मग्न तट है। चिल्का झील एक प्रमुख लैगून है।
  2.  कोरोमण्डल तट-यह तट कृष्णा डेल्टा से कन्याकुमारी तक विस्तृत है। यहाँ लैगन अनुपस्थित हैं।

भारतीय द्वीप समूह

  • भारत में 247 द्वीप सम्मिलित हैं जो बंगाल की खाड़ी (204 द्वीप) तथा अरब सागर (36 द्वीप) में बिखरे हैं।

1. बंगाल की खाड़ी के द्वीप

  • अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह-ये द्वीप समूह 10° चैनल द्वारा पृथक हैं (छोटा अण्डमान एवं कार निकोबार) । भारत का दक्षिणतम बिन्दु इंदिरा प्वाइंट (पिग्मेलियन प्वाइंट) ग्रेट निकोबार पर स्थित है। डंकन पास छोटा अण्डमान व बड़ा अण्डमान के बीच स्थित है। यहाँ पर नारकोंडम एक सुसुप्त एवं बैरन द्वीप एक – सक्रिय ज्वालामुखी है।
  • सैडल चोटी (732 मी.) अण्डमान द्वीप की सर्वोच्च चोटी है। लैंडफाल द्वीप अण्डमान निकोबार द्वीप समूह का सबसे उत्तरी द्वीप है। यह म्यांमार से काको जलमार्ग द्वारा अलग होता है। मध्य अण्डमान अण्डमान-निकोबार का सबसे बड़ा द्वीप है। दक्षिणी अण्डमान में इस द्वीप समूह की राजधानी पोर्टब्लेयर स्थित है।

2. अरब सागरीय द्वीप

  • लक्षद्वीप-अरब सागरीय द्वीपों में लक्षद्वीप समूह में 36 द्वीप हैं जो प्रवाल द्वीप का उदाहरण हैं। इनका क्षेत्रफल 180 वर्ग कि. मी. है। इनमें से केवल 10 द्वीप आबाद हैं। आंद्रोत द्वीप लक्षद्वीप का सबसे बड़ा द्वीप है। लक्षद्वीप की राजधानी कावारती, कावारती द्वीप पर स्थित है। मिनिकॉय दक्षिणतम द्वीप है जो शेष द्वीपों से 90 चैनल से पृथक है। मिनिकॉय द्वीप 8° चैनल द्वारा मालदीव से पथक होता है। सबसे ऊपर में स्थित द्वीप समह अमीनदीवी है। ये द्वीप मत्स्योत्पादन एवं पर्यटन के लिए विख्यात हैं।

3. अपतटीय द्वीप

  • भारत में कई अपतटीय द्वीप स्थित हैं।

पश्चिमी तटीय द्वीप

  1.  पीरम, भैंसला-काठियावाड़
    2. खडियाबेट, अलियाबेट-नर्मदा-ताप्ती के मुहाने पर
    3. एलीफेण्टा, सालसेट, बृचर- मुम्बई के निकट ।

पूर्वी तटीय द्वीप

  1.  न्यूमूर एवं गंगा सागर-गंगा डेल्टा
    2. पाम्बन-मन्नार की खाड़ी
    3. व्हीलर-महानदी-ब्राह्मणी के मुहाने पर
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *