मेण्डलवाद की पुनः खोज (Rediscovery of mendelism)

मेण्डलवाद की पुनः खोज (Rediscovery of mendelism)

  • मेण्डल द्वारा प्रस्तुत किए गए वंशागति के नियम लगभग 35 वर्ष तक उपेक्षित रहे। हॉलैण्ड के ह्यूगो डी ब्रीज (Hugo de vries) जर्मनी के कार्ल कोरेन्स (Carl correns) एवं ऑस्ट्रिया के एरिक वॉन शेरमेक (Erick von Tschermak) ने पृथक-पृथक रूप से कार्य करते हुए 1900 में मेण्डल के नियमों की पुनःखोज (Rediscovery) की |

मेण्डलवाद की पुनः खोज (Rediscovery of mendelism)

मुख्य बिंदु (key point)

1. जैनेटिक्स शब्द का प्रतिपादन बेटसन ने किया ।
2. सजीवों में जनक से सन्तति में आनुवंशिक लक्षणों के संचरण को आनुवंशिकता कहते हैं।
3. आनुवंशिकता एवं विभिन्नताओं के अध्ययन को आनुवंशिकी कहते हैं।
4. ग्रेगर जॉन मेण्डल को आनुवंशिकी का जनक कहते है।
5. मेण्डल ने उद्यान मटर (पाइसम सेटाइवम) पर पादप संकरण के प्रयोग किये । इन प्रयोगों के परिणाम के आधार पर मेण्डल ने आनुवंशिकता के नियम बनाये, जिन्हें मेण्डलवाद कहते हैं ।
6. ह्यूगो डी ब्रीज, कार्ल कोरेन्स व एरिक वॉन शैरमक ने मेण्डल के पृथक्करण के नियम की पुनर्खोज की।
7. मेण्डल ने एक समय में एक ही लक्षण की वंशागति का अध्ययन किया ।
8. एक जीन के दोनों युग्मविकल्पी जब समान होते हैं तो उसे समयुग्मजी तथा जब भिन्न होते हैं तो उसे विषमयुग्मजी कहते हैं।
9. जनकों के संकरण से प्राप्त पीढ़ी को F पीढ़ी तथा F, पीढ़ी के संकरण से प्राप्त पीढ़ी को F, पीढ़ी कहते हैं।
10. वह लक्षण जो F पीढ़ी में अपनी अभिव्यक्ति दर्शाता है उसे प्रभावी तथा जो F, पीढ़ी में अपना प्रभाव नहीं दर्शाता है उसे अप्रभावी कहते है ।

आनुवंशिकी (Genetics) Questions and Answers in Hindi

1. जेनेटिक्स शब्द किसने दिया?
(क) मेण्डल।
(ख) बेटसन
(ग) मॉर्गन
(घ) पुनेट

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ख }

2. मेण्डल ने अपने प्रयोग किस पर किये?
(क) मीठा मटर
(ख) जंगली मटर
(ग) उद्यान मटर
(घ) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ग }

3. आनुवंशिकता एवं विभिन्नताओं के अध्ययन की शाखा को कहते हैं
(क) आनुवंशिकी
(ख) जीयोलोजी
(ग) वानिकी
(घ) उपरोक्त में से कोई नहीं

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { क }

4. मटर की फली को हरा रंग कैसा लक्षण है?
(क) प्रभावी
(ख) अप्रभावी
(ग) अपूर्ण प्रभावी
(घ) सहप्रभावी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { क }

5. सामान्यतया किसी जीन के कितने युग्मविकल्पी होते हैं
(क) चार
(ख) तीन
(ग) दो
(घ) एक

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ग }

6. मेण्डल ने कितने विपर्यासी लक्षणों के युग्म अपने प्रयोगों के लिए चुने
(क) 34
(ख) 2
(ग) 12
(घ) 7

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { घ }

7. जब F1 पीढी का संकरण किसी एक जनक से कराया जाता है तो उसे कहते हैं
(क) व्युत्क्रम क्रॉस
(ख) टेस्ट क्रॉस
(ग) संकरपूर्वज क्रॉस
(घ) उपरोक्त सभी

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ग }

8. संकरण Tt x tt से प्राप्त सन्तति का अनुपात होगा
(क) 3 : 1
(ख) 1 : 1
(ग) 1 : 2 : 1
(घ) 2 : 1

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { ख }

9. मेण्डल ने अपने प्रयोग के लिए किस विपर्यासी लक्षण को नहीं चुना
(क) जड़ का रंग
(ख) पुष्प का रंग।
(ग) बीज का रंग
(घ) फली का रंग

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { क }

10. एकसंकर संकरण की F2 पीढ़ी में कितने प्रकार के जीनोटाइप बनते हैं
(क) 2
(ख) 3
(ग) 4
(घ) 9
उत्तर ⇒ ????

Read Also :- 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *