मंगल (Mars) से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

मंगल (Mars) से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

Mars Planet Facts in Hindi

  • लाल ग्रह के नाम से प्रसिद्ध ।
  • विशाल रेगिस्तान एवं वृहद् ज्वालामुखियों की बहुलता ।
  • सौरमंडल का सबसे बड़ा ज्वालामुखी ओलम्पस मोन्स यहीं है ।
  • वायुमण्डल में मुख्यत: कार्बन डाइ ऑक्साइड गैस (95%), नाइट्रोजन (3%) एवं ऑर्गन (2%)।
  • दो उपग्रह – फोबोस एवं डेमोस ।
  • इसके दोनों ध्रुवों पर बर्फ की परतें (Ice caps ) हैं जिनके पास सर्दी में ठोस कार्बन डाइ ऑक्साइड की परत बन जाती है।
  • यह आमाप में पृथ्वी से आधा है फिर भी पृथ्वी के साथ इसकी विभिन्न समानताएँ हैं ।
  • मंगल पर एक दिन 24 घंटे 37 मिनट का है और एक वर्ष, पृथ्वी वर्ष का 1.88 गुना है।
  • इसका घूर्णन अक्ष 25° से झुका हुआ है और इस पर भी ऋतुएं और ध्रुवीय टोपियाँ (polar caps) बनती हैं !
  • इस ग्रह के बारे में जानकारी प्राप्त करने की सबसे अधिक कोशिश हुई हैं। इसके वायुमंडल और भूविज्ञान पृथ्वी के वायुमंडल और भूविज्ञान (geology ) से मिलते-जुलते हैं।

मंगल (Mars) से जुड़े रोचक तथ्य व् पूरी जानकारी

From :- Wikipedia

मंगल (Mars) :-

  • इसकी सतह विभिन्न आमापों वाली क्रेटरों और ज्वालामुखियों से भरी है।
  • पृथ्वी की तरह इसकी मिट्टी भी मुख्यतः सिलीकेट से ही बनी है। परन्तु इसकी मिट्टी में 16 प्रतिशत लौह ऑक्साइड होने के कारण इसका रंग लाल है। इसीलिए इसे लाल ग्रह (red planet) भी कहते हैं ।
  • मंगल पर गर्मी और जाड़े का मौसम भी होता है जिनमें से प्रत्येक की
  • अवधि पृथ्वी के समान ही लगभग 6 माह की होती है। लेकिन इस ग्रह के सूर्य से अधिक दूरी पर होने के कारण वहाँ का जाड़ा पृथ्वी के जाड़े के मुकाबले बहुत अधिक तीव्र होता है ।
  • मंगल पर वायुमंडलीय दबाव काफी कम है। यह समुद्र तल की सतह से 32 किमी की ऊँचाई पर पृथ्वी के वायुमंडलीय दबाव के बराबर है.
  • मंगल का वायुमंडल 95 प्रतिशत कार्बन डाइऑक्साइड से बना है।
  • मंगल एक बहुत ठंडा ग्रह है। उसकी सतह का तापमान दिन में उसकी भूमध्य रेखा के आसपास 21 डिग्री सेंटीग्रेड से 27 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है, लेकिन रात में वह – 84 डिग्री सेंटीग्रेड तक घट जाता है।
  • मंगल की वर्तमान परिस्थितियाँ- ठंड, अत्यधिक शुष्कता, तीव्र पराबैंगनी प्रकाश और थोड़ी ऑक्सीजन, जीवन के लिए प्रतिकूल हैं ।
  • मंगल ग्रह के वर्ष और उसकी ऋतुओं की अवधि हमारे वर्ष और हमारी ऋतुओं की अवधि से दुगुनी है।
  • मंगल ग्रह बसंत ऋतु में हरित रंग का होता है और शरद ऋतु में भूरे रंग का होता है

मंगल (Mars) Planets Questions in Hindi

  • पृथ्वी से देखे जाने की तुलना में सूर्य का आकार मंगल से लगभग आधा ही दिखाई देता है।
  • क्या आप जानते है March महीने का नाम Mars से ही निकला है।
  • मंगल ग्रह का व्यास 6792 किलोमीटर है।
  • ऐसा माना जाता है कि एलियन जीवो का खोपड़ी मंगल ग्रह पर मिला था।
  • मंगल ग्रह के चंद्रमाओं की खोज 1877 में आसफ हॉल नामक एक अमेरिकी खगोलशास्त्री द्वारा की गई थी।
  • जब मंगल ग्रह सूर्य के ज्यादा नजदीक आता है तब ऐसे तूफ़ान और बढ़ जातेहै।
  • क्या आप जानते है Mars पृथ्वी के व्यास के आधे से भी कम है।
  • मंगल ग्रह का ध्रुवीय व्यास: 6,752 किलोमीटर व् द्रव्यमान: 6.42 x 1023 किग्रा है।

1. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी ?
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { A }

8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

9. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { A }

10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????

{ *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes  :- यहाँ क्लिक करें ! 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *