उल्का पिंड किसे कहते हैं ? Meteors in hindi meaning definition
उल्का पिंड किसे कहते हैं ? Meteors in hindi meaning definition
Meteors in hindi meaning definition
रात्रि के समय जब आकाश साफ हो तथा चन्द्रमा भी न दिखाई दे रहा हो तो कभी-कभी आकाश में प्रकाश की एक चमकीली धारी-सी दिखाई देती है, जिसे सामान्य शब्दों में हम शूटिंग स्टार या टूटता तारा कहते हैं, परन्तु यह तारा नहीं होता है खगोल विज्ञान में इसे उल्का कहते हैं ।
- उल्का सामान्यतः छोटे पिंड होते हैं जो यदा-कदा पृथ्वी के वायुमण्डल में प्रवेश कर जाते हैं। उस समय इनकी अति उच्च चाल होती हैं । वायुमण्डलीय घर्षण के कारण ये तप्त होकर जल उठते हैं और चमक के साथ शीघ्र ही वाष्पित हो जाते हैं। यहीं कारण है कि प्रकाश की चमकीली धारी अति अल्प समय के लिए ही दृष्टि गोचर होती है
- कूछ उल्का आकार में इतनी बड़ी होती हैं कि पूर्णत: वाष्पित होने से पूर्व ही वे पृथ्वी पर पहुँच जाती हैं। वह पिंड जो पृथ्वी पर पहुँचते है उसे उल्का पिंड कहते हैं। उल्का पिंड वैज्ञानिकों को उस पदार्थ की प्रकृति की खोज करने में सहायता कहते हैं जिससे सौर परिवार बना है !
- नोट- उल्कावृष्टि- जब पृथ्वी किसी धूमकेतु की पूँछ को पार करती है तो उल्काओं के झुंड दिखाई देते हैं। इन्हें उल्कावृष्टि कहते हैं। कुछ उल्कावृष्टि नियमित समय अंतराल पर हर वर्ष होती हैं ।
{ *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes :- यहाँ क्लिक करें ! |
Meteors Questions in Hindi
1. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी ?
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }
2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D }
3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D }
4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }
5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }
6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { C }
7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { A }
8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { D }
9. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%
Click to show/hide
उत्तर ⇒ { A }
10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????
Read Also This