चंद्रमा किसे कहते हैं - Moon In Hindi
चंद्रमा किसे कहते हैं – Moon In Hindi

चंद्रमा किसे कहते हैं – Moon In Hindi

चन्द्रमा की मुख्य जानकारी
पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी 384,400 km
पृथ्वी का चक्कर 27.3 दिन
चन्द्रमा का गुरुत्वाकर्षण 1.62 m/s²
चंद्रमा का आकार 1,737.1 km
चन्द्रमा आयु 4.53 billion years
चंद्रमा का द्रव्यमान 7.35 x 10 19 टन
चंद्रमा का तापमान 127 ° C
अंग्रेजी नाम MOON

चंद्रमा किसे कहते हैं ?

  • यह पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह एवं सबसे निकटवर्ती खगोलीय पिण्ड है । इसकी पृथ्वी से दूरी – 3,84,400 किमी है। इसकी पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा अवधि 27 दिन 8 घंटे तथा अपनी अक्ष पर घूर्णन अवधि – 27 दिन 8 घंटे है।
  • इसकी गुरुत्वाकर्षण शक्ति- पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति का 1⁄2 । है । अतः चन्द्रमा पर हमारा भार पृथ्वी के भार का 1/6% (लगभग 16.8%) रह जाता है। चन्द्रमा की घूर्णन एवं पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा अवधि समान होने के कारण हमें इसका एक भाग ही हमेशा दिखाई देता है दूसरा नहीं । चन्द्रमा की सतह पर विशाल गर्त (crater) हैं जो शायद उल्कापिण्डों की टक्कर के फलस्वरूप बने थे ।
  • रात्रि के समय आकाश में सबसे अधिक प्रदीप्त खगोलीय पिंड चन्द्रमा है । 21 जुलाई, 1969 को अमेरिका (यूएसए) के नील आर्मस्ट्रांग चन्द्रमा पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति थे। उनके बाद उनके साथी एडविन एल्ड्रिन चंद्रमा पर उतरे ।
  • चंद्रमा पर वायुमण्डल नहीं है। चंद्रमा अंतरिक्ष में स्थित एकमात्र पिंड है जिस पर मानव रह चुका है, भले ही कुल 13 दिन के बहुत थोड़े समय के लिए।
  • चंद्रमा की सतह पर बड़े-बड़े अँधेरे समतल क्षेत्र हैं, जिन्हें मारिया (समुद्र) कहते हैं।
  • यहाँ पर पर्वत, पठार, मैदान, घाटियाँ एवं चन्द्रघाटियाँ मौजूद हैं।
  • चंद्रमा की चट्टानें और मिट्टी पृथ्वी की चट्टानों और मिट्टी जैसी ही है । किन्तु चंद्रमा की चट्टानें अधिक प्राचीन हैं। उनमें कुछ तत्त्व जैसे- टाइटेनियम अधिक मात्रा में मौजूद हैं और कुछ तत्त्वों जैसे- सोडियम और पोटेशियम का अभाव है ।
  • चंद्रमा की मिट्टी की बनावट महीन गीली रेत जैसी है। हमें न दिखाई पड़ने वाली चंद्रमा की अँधेरी सतह पर न तो समुद्र है और न ही पर्वत और घाटियाँ। वहाँ समान रूप से वितरित गड्ढे हैं। चंद्रमा के उन क्षेत्रों का तापमान जिन पर सूर्य की रोशनी पड़ती है, 130 डिग्री सेंटीग्रेड हैं और उसके अंधेरे क्षेत्रों का तापमान -170 डिग्री सेंटीग्रेड है। उस पर न तो पानी है और न ही वायुमंडल ।

चन्द्रकलाएँ किसे कहते हैं ? :-

  • चन्द्रमा पृथ्वी की एक परिक्रमा लगभग 27  1/3 दिन (27 दिन 7 घंटे 43 मिनट 15 सैकंड ) में पूरा कर लेता है किन्तु पृथ्वी के किसी स्थान या
  • मध्याह्न को पुनः चन्द्रमा के सम्मुख आने में लगभग 29 दिन 12 घंटे (29 दिन 12 घंटे 44 मिनट ) का समय लगता है।
  • अतः एक अमावस्या से दूसरी अमावस्या तक की अवधि (29 दिन 12 घंटे या लगभग 30 दिन) को एक चन्द्रमास या चांद्रमास माना जाता है।
  • चन्द्रमा पर वायुमंडल तथा जल का अभाव है।
  • चन्द्रमा में अपना प्रकाश भी नहीं है किन्तु वह सूर्य के परावर्तित प्रकाश से प्रकाशित होता है। चन्द्रमा का आधा भाग जो सूर्य के सम्मुख है, चमकता है ।
  • चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी की सापेक्ष स्थितियों में परिवर्तन होते रहने के कारण पृथ्वी से दिखाई पड़ने वाले चन्द्रमा के प्रकाशमान भाग का आकार अमावस्या से पूर्णिमा तक क्रमशः बढ़ता है ।
  • अमावस्या के अगले दिन चन्द्रमा का एक छोटा भाग आकाश दिखाई देता है, इसे बालचंद्र कहते हैं ।
  • पूर्णिमा के पश्चात् अमावस्या तक चन्द्रमा क्रमशः घटता जाता है।
  • पूरे माह तक दिखाई देने वाली चन्द्रमा की प्रदीप्त भाग की विभिन्न आकृतियों को चंद्र कलाएँ या चन्द्रमा की कलाएँ कहा जाता है ।
  • जब चन्द्रमा का प्रकाशित भाग प्रतिदिन बढ़ता है तो वह शुक्ल पक्ष तथा जब प्रकाशित भाग प्रतिदिन घटता है तो कृष्ण पक्ष कहलाता है ।
  • कृष्ण पक्ष की चौथी रात को कुबड़ा चाँद (चन्द्रमा का तीन- चौथाई भाग) और ग्यारहवीं-बारहवीं रात को हँसिया चाँद ( जब चन्द्रमा अपनी कक्षा का आठवाँ भाग पूरा करता है) दिखाई पड़ता है ।
  • पूर्णिमा के पश्चात् (कृष्ण पक्ष में ) चन्द्रमा प्रति रात लगभग 50 मिनट देर से उगता है और अमावस्या के पश्चात् (शुक्ल पक्ष में) प्रति रात 50 मिनट देर से डूबता है ।
  • चन्द्रमा अपनी दीर्घवृत्तीय कक्षा ( elliptical orbit) से पृथ्वी की परिक्रमा करता है । अतः पृथ्वी से इसकी दूरी घटती-बढ़ती रहती है जो उपभू (Perigee) स्थिति में न्यूनतम तथा अपभू (Apogee) की स्थिति में अधिकतम होती है ।

(चन्द्रमा) Moon Questions in Hindi

  1. चंद्रमा लगभग 4.5 बिलियन वर्ष पुराना है
  2. यह हमारे पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है।
  3. पृथ्वी के बनने के लगभग 30-50 मिलियन वर्ष बाद चंद्रमा बना।
  4. चंद्रमा तब अस्तित्व में आया जब एक बड़ी वस्तु पृथ्वी से टकराई।
  5. पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करता 27.3 दिन में पूरा करता हैं।
  6. चंद्रमा के उचित नक्शे बनाने वाला पहला आदमी गैलीलियो था।
  7. 1959 में चंद्रमा पर पहुंचने वाला पहला अंतरिक्ष यान लूना 1 था।
  8. चंद्रमा सौर मंडल का पांचवा सबसे बड़ा moon है।
  9. चंद्रमा की उपस्थिति हमारे ग्रह के जलवायु को स्थिर करने में मदद करती है।
  10. पृथ्वी से चंद्रमा की दूरी लगभग 240,000 मील (385,000 किमी) है।

1. सौर प्रणाली की खोज किसने की थी ?
A. गैलीलियो
B. जे. एल. बेयर्ड
C. कोपरनिकस
D. केप्लर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

2. निम्नलिखित में से कौन सौरमण्डल का भाग नहीं है ?
A. क्षुद्रग्रह
B. धूमकेतु
C. ग्रह
D. नीहारिका

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

3. निम्नलिखित में से कौन एक तारा है ?
A. चन्द्रमा
B. शुक्र
C. पृथ्वी
D. सूर्य

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

4. ब्रह्माण्ड में विस्फोटी तारा कहलाती है ?
A. धूमकेतु
B. उल्का
C. लुब्धक
D. अभिनव तारा

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

5. वैज्ञानिक जिन्होंने सर्वप्रथम खोज की कि पृथ्वी सूर्य के चारों ओर घूमती है, थे –
A. न्यूटन
B. डाल्टन
C. कॉपरनिकस
D. आइन्स्टीन

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

6. नार्वे में अर्द्धरात्रि के समय सूर्य कब दिखायी देता है ?
A. 21 मार्च
B. 23 सितम्बर
C. 21 जून
D. 22 दिसम्बर

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { C }

7. निम्नलिखित में से किनके बीच की औसत दूरी को ‘खगोलीय एकक’ कहा जाता है ?
A. पृथ्वी तथा सूर्य
B. पृथ्वी तथा चन्द्रमा
C. बृहस्पति तथा सूर्य
D. प्लूटो तथा सूर्य

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { A }

8. ‘मध्य रात्रि सूर्य’ का क्या अर्थ है ?
A. सांध्य प्रकाश
B. उदीयमान सूर्य
C. बहुत चमकदार चन्द्रमा
D. सूर्य का ध्रुवीय वृत्त में देर तक चमकना

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { D }

9. सूर्य के रासायनिक मिश्रण में हाइड्रोजन का प्रतिशत कितना है ?
A. 71%
B. 61%
C. 75%
D. 54%

Click to show/hide

उत्तर ⇒ { A }

10. अन्तरिक्ष में कुल कितने तारामण्डल हैं ?
A. 87
B. 88
C. 89
D. 90
उत्तर ⇒ ????

{ *सामान्य विज्ञान* } General Science Notes  :- यहाँ क्लिक करें ! 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *