उत्तर प्रदेश की जलवायु से संबंधित प्रश्नोत्तरी

उत्तर प्रदेश की जलवायु से संबंधित प्रश्नोत्तरी

नमस्कार दोस्तों
आप सब का स्वागत है ExamSector.com में। उत्तर प्रदेश में आने वाली आगामी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए examsector की टीम ने Topic Wise  बहुविकल्पी सवालों (mcq) की एक सीरीज तैयार की है जो आप सभी के आगामी परीक्षा (UP PCS, UP SSC, UP Police आदि)  के लिये अति महत्वपूर्ण है। आज की इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश की जलवायु से संबंधित प्रश्नोत्तरी के बारे में जानकारी दी जायगी ! अगर आपको examsector टीम के द्वारा बनाई mcq अच्छी लगी तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करना।

Uttar Pradesh ki Jalvayu in Hindi 

  • उत्तर प्रदेश की जलवायु उष्ण कटिबन्धीय तथा मानसूनी है। 
  • राज्य में औसत तापमान जनवरी में 12.50°C-17.50°C रहता है। 
  • राज्य में लगभग 90 प्रतिशत वर्षा दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान होती है। 
  • शीतकाल में कड़ाके की ठण्ड पड़ती है। 
  • शीत ऋतु नवम्बर मास से शुरू होती है। 
  • प्रदेश के दक्षिणी पहाड़ी एवं पठारी भाग में शीत ऋतु में सर्वाधिक औसत अधिकतम तापमान 28.3° से0 तथा औसत न्यूनतम तापमान 13.3° से० रहता है। 
  • दिसम्बर तथा जनवरी माह में कभी-कभी पाला पड़ता है। 
  • वर्षा रबी की फसल के लिए विशेष लाभप्रद है। 
  • मैदानी क्षेत्र में वर्षा की मात्रा 7.5 से 10 सेमी तक अंकित की जाती है।
  • मई में तापमान सर्वाधिक हो जाता है। 
  • कई नगरों में तापमान 40° से० से 46° से० तक पहुँच जाता है। 
  • उत्तर प्रदेश में वर्षा का वितरण बड़ा ही असमान है। 
  • सम्पूर्ण वर्षा का लगभग 60% भाग जुलाई और अगस्त माह में प्राप्त होता है। 
  • किसी वर्ष किन्हीं-किन्हीं क्षेत्रों में इतनी अधिक वर्षा होती है कि भयंकर बाढ़ आ जाती है। 
  • पर्वतीय वर्षा उस समय होती है, जब मानसूनी हवाएँ हिमालय पर्वत को पार करने के प्रयास में ऊपर उठती जाती हैं। 
  • पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में उत्तरी शाहजहाँपुर, सीतापुर, बाराबंकी, फैजाबाद, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, इलाहाबाद और मिर्जापुर जिले सम्मिलित हैं।
  • बुन्देलखण्ड का पहाड़ी व पठारी क्षेत्र में इटावा का दक्षिणी भाग, जालौन, हमीरपुर, बाँदा, झाँसी और ललितपुर जिले सम्मलित हैं।
  • प्रदेश में वर्षा केवल तीन-चार माह तक होती है तथा वर्ष का शेष भाग शुष्क ही रहता है। 
  • किसी वर्ष वर्षा कम हो जाने के कारण सूखा पड़ जाता है, तो किसी वर्ष अधिक वर्षा के कारण बाढ़े आ जाती हैं।

Uttar Pradesh ki Jalvayu Objective Questions

1. शीत ऋतु में उत्तर प्रदेश के किस क्षेत्र का तापमान सबसे कम रहता है?
(a) तराई क्षेत्र
(b) पूर्वी गंगा मैदान
(c) पश्चिमी गंगा मैदान
(d) मध्य गंगा मैदान 

Click to show/hide

Answer :-    C

2. वर्षा ऋतु में उत्तर प्रदेश में कितने प्रतिशत वर्षा होती है?
(a) 65-70%
(b) 70-75%
(c) 75-85%
(d) 90-95% 

Click to show/hide

Answer :-    C 

3. वर्षा के वितरण के आधार पर उत्तर प्रदेश को कितने जलवायु विभागों में विभाजित किया गया है?
(a) तीन
(b) दो
(c) चार
(d) पाँच 

Click to show/hide

Answer :-   B  

4. उत्तर प्रदेश में वर्षा मुख्यतः किस मानसून से होती है?
(a) बंगाल की खाड़ी
(b) अरब सागर
(c) उत्तर-पश्चिम
(d) दक्षिण-पश्चिम 

Click to show/hide

Answer :-   A  

5. उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
(a) पूर्वी गंगा मैदान
(b) पश्चिम गंगा मैदान
(c) मध्य गंगा मैदान
(d) तराई क्षेत्र 

Click to show/hide

Answer :-    D 

6. उत्तर प्रदेश में शीत ऋतु में तापमान किस ओर से किस ओर कम होता जाता है?
(a) दक्षिण से उत्तर
(b) उत्तर से दक्षिण
(c) पूर्व से पश्चिम
(d) पश्चिम से पूर्व 

Click to show/hide

Answer :-   A  

7. उत्तर प्रदेश में सबसे कम गर्मी कहाँ होती है?
(a) बागपत
(b) एटा
(c) बरेली
(d) हाथरस 

Click to show/hide

Answer :-   C  

8. उत्तर प्रदेश में सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र कौन-सा है?
(a) पूर्वी गंगा मैदान
(b) पश्चिमी गंगा मैदान
(c) मध्य गंगा मैदान
(d) तराई क्षेत्र

Click to show/hide

Answer :-   B  

9. उत्तर प्रदेश में सबसे कम वर्षा कहाँ होती है?
(a) गोरखपुर
(b) मथुरा
(c) मेरठ
(d) आगरा 

Click to show/hide

Answer :-   B  

10. उत्तर प्रदेश की जलवायु निम्नलिखित में से किस प्रकार की है?
(a) शीतोष्ण कटिबंधीय
(b) सम शीतोष्ण
(c) उष्ण कटिबंधीय मानसूनी
(d) गर्म शुष्क मानसूनी 

Click to show/hide

Answer :-   C  

11. राज्य में जनवरी में औसत तापमान कितना रहता है?.
(a) 11.50°C-16.50°C
(b) 12.50°C-18.50°C
(c) 12.50°C-17.50°C
(d) 13.50°C-18.50°C 

Click to show/hide

Answer :-   C  

12. उत्तर प्रदेश में कितनी ऋतुएँ होती हैं?
(a) दो
(b) तीन
(c) पाँच
(d) चार 

Click to show/hide

Answer :-  B   

13. शीत ऋतु कब से शुरू होती है?
(a) दिसम्बर से
(b) सितम्बर से
(c) अक्टूबर से
(d) नवम्बर से 

Click to show/hide

Answer :-   D  

14. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान कब होता है?
(a) जून में
(b) जौलाई में
(c) मई में
(d) अप्रैल में 

Click to show/hide

Answer :-   C  

15. चक्रवातीय वर्षा क्यों होती है?
(a) अधिक गर्मी के कारण
(b) अधिक सर्दी के कारण
(c) चक्रवातों अथवा तूफानों के कारण
(d) इनमें से कोई नहीं 

Click to show/hide

Answer :-   C  

16. पश्चिमी मैदानी क्षेत्र में शीत ऋतु में तापमान कितना रहता है?
(a) 11°C से 15°C तक
(b) 12°C से 14°C तक
(c) 10°C से 16°C तक
(d) 10°C से 15°C तक

Click to show/hide

Answer :-    B 


इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *