मुगलकालीन स्थापत्य कला

मुगलकालीन स्थापत्य कला

  • स्थापत्य कला के क्षेत्र में मुगल काल महान युग था।
  • बाबर को स्थापत्य कला से अत्यधिक प्रेम था।
  • बाबर मानसिंह द्वारा निर्मित ग्वालियर के किले से बहुत प्रभावित था।
  • बाबर ने पानीपत में काबुली बाग मस्जिद और सम्भल में एक जामा मस्जिद का निर्माण कराया। बाबर के एक अमीर अब्दुल मीर बाकी ने अयोध्या में एक मस्जिद का निर्माण कराया जिसे बाबरी मस्जिद के नाम से जाना जाता है।
  • अकबर के समय में मुगल स्थापत्य का विकास हुआ।
  • इसके समय हिन्दू और इस्लामी शैलियों का समन्याय हुआ।

हुमायूँ का मकबरा

  • यह दिल्ली में स्थित है।
  • 1564 में हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम की देखरेख में इसका निर्माण हुआ।
  • इस मकबरे के वास्तुकार मीरक मिर्जा गयास थे।
  • यह लाल पत्थर की इमारत है। फतेहपुर सीकरी योजना
  • यह योजना 1569 में प्रारम्भ हुई और 1584 में में पूर्ण हुई।
  • यह नगर अकबर ने बसाया था।
  • अकबर ने यहां अनेक महल बनवाये।

शाहजहांकालीन इमारतें

  • इसका काल स्थापत्य काल का स्वर्ण काल था।
  • शाहजहां ने 1638 में अपनी राजधानी आगरा से दिल्ली बनायी और यहां पर शाहजहानाबाद नामक नगर बसाया।

जहांगीरकालीन इमारतें

जहांगीर का मकबरा

  • यह लाहौर में सहादरा में स्थित है।
  • 1628 में नूरजहां ने इसका निर्माण करवाया था।
  • यह एक मंजिला इमारत है।
  • चित्र कला के माध्यम से इसमें सजावट हुई है।

दिल्ली की इमारतें

दिल्ली का लाल किला :

  • 1638 में इसका निर्माण प्रारंभ हुआ तथा 1658 में यह बनकर तैयार हुआ।
  • इस किले के अंदर अनेक इमारतों का निर्माण हुआ।

अकबर का मकबरा

  • यह आगरा के पास सिकंदरा में स्थित है।
  • 1613 में इसका निर्माण हुआ।
  • यह 5 मंजिला इमारत है तथा इसमें गुम्बद का निर्माण नहीं किया गया।
  • इसमें हिन्दू, इस्लामी और बौद्ध तीनों शैलियों का मिश्रण है।

एत्मादुद्दौला का मकबरा

  • 1626 में इसका निर्माण आगरा में हुआ।
  • मुगलकाल की यह पहली इमारत है जो संगमरमर से निर्मित है।
  • इसमें पित्रड्यूरा शैली से नक्काशी की गई है।
  • यह यूरोप की शैली है जो बहुत महंगी है।
  • भारत की यह पहली इमारत है जिसमें इस शैली का प्रयोग हुआ है।

रंग महल :-

  • यह शाहजहां का अपना महल था। यह संगमरमर से निर्मित इमारत थी।

सीस महल:-

  • यह शाही परिवार का स्नानागार था।

दिल्ली की जामा मस्जिद :

  • लाल किले के बाहर 1644 में इसका निर्माण प्रारंभ ___हुआ और 1658 में बनकर यह तैयार हो गई।
  • यह लाल पत्थर की इमारत है।
  • इसके ऊपर संगमरमर के तीन गुम्बद बने हैं।
अकबर द्वारा बनवाये गये किले
1.आगरा का किला 1565 ई.
2.लाहौर का किला 1565 ई.
3.अजमेर का किला 1573 ई.
4.अटक का किला 1581 ई.
5.इलाहाबाद का किला 1583 ई.

आगरा की इमारतें

मोती मस्जिद

  • यह आगरा के किले के अन्दर है।
  • यह संगमरमर से निर्मित है।

जामा मस्जिद :

  • 1648 में शाहजहां ने अपनी पत्री जहांआरा के सम्मान में इस मस्जिद का निर्माण कराया।
  • यह लाल पत्थर में निर्मित है।

ताजमहल:

  • यह मुगल काल की सबसे सुंदर इमारत है।
  • 1632 में इसका निर्माण प्रारंभ हुआ।
  • 1654 में यह बनकर तैयार हुई।
  • यह इमारत हुमायूं के मकबरे की शैली पर निर्मित है
  • जिसका वास्तुकार उस्ताद अहमद लाहौरी था।
  • इसकी मुख्य इमारत अष्ट भुजाकार है।
  • इसमें मुमताज महल और शाहजहां की कब्र बनी है।
  • इसमें मकराना से लाया गया संगमरमर प्रयुक्त किया गया है।
  • औरंगजेब के समय की इमारतें राबिया-उद-दौरानी का मकबरा  यह औरंगजेब की पत्नी थी।
  • 1679 में औरंगजेब ने अपनी पत्नी की स्मृति में औरंगाबाद में इस मकबरे का निर्माण कराया था। इसको बीबी का मकबरा और दक्षिण का ताजमहल भी कहा जाता है।

लाहौर की बादशाही मस्जिद

  • 1672 में इसका निर्माण हुआ।
  • इस मस्जिद में 8 मीनारों का निर्माण किया गया।

दिल्ली की मोती मस्जिद

  • 1662 में लाल किले के अंदर इसका निर्माण किया गया।
  • यह संगमरमर से निर्मित इमारत है।
  • इसके अतिरिक्त मथुरा और वाराणसी में भी इसने मस्जिद बनवाई जो लाल पत्थर से निर्मित है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *