Khilajee-Vansh History In Hindi

दिल्ली सल्तनत 1206 से 1526 ई.

  • दिल्ली सल्तनत के अन्तर्गत 1206 से 1526 तक इतिहास का अध्ययन किया जाता है। इन 320 वर्षों के इतिहास में पांच वंशो ने शासन किया।
सल्तनत के राजवंश
1. गुलाम वंश – (1206-1290)
2. खिलजी वंश – (1290-1320)
3. तुगलक वंश – (1320-1414)
4. सैय्यद वंश – (1414-1451)
5. लोदी वंश – (1451-1526)

खिलजी वंश (1290-1320 ई.)

  • दिल्ली सल्तनत में खिलजियों का शासन काल सबसे कम समय तक था।
  • खिलजी तुर्कों की 64 नस्लों में से एक थे लेकिन यह निम्न वर्ग के तुर्क थे।

खिलजी वंश के शासक-

  1. जलालुद्दीन खिलजी ( 1290-1298 ई.)
  2. अलाउद्दीन खिलजी ( 1296-1316 ई. )
  3. कुतुबुद्दीन मुबारक शाह खिलजी (1316-1320 ई. )

1. जलालुद्दीन खिलजी 1290-96 ई.

  • यह खिलजी वंश का संस्थापक एवं प्रथम सुल्तान था।
  • इसने अपना राज्याभिषेक कैलूगढ़ी (किलोखरी) में कराया और एक वर्ष तक दिल्ली नहीं आया।

जलालुद्दीन खिलजी के समय की प्रमुख घटनायें —

  1.  मलिक छज्जू का विद्रोह-1290 ई. में कड़ा का सूबेदार (मलिक छज्जू ) ने विद्रोह कर दिया सुल्तान ने इसके विद्रोह का दमन कर दिया।
  2.  रणथम्भौर अभियान-1291 में सुल्तान रणथम्भौर अभियान किया लेकिन किले की सुदृढ़ता को देखकर अपना अभियान वापस ले लिया यहां का शासक हम्मीर देव था।
  3.  मंगोलों का आक्रमण-1292 में अब्दुल्ला खाँ के नेतृत्व में मंगोलों का आक्रमण हुआ जिसमें मंगोल पराजित हुए।
  4.  सिद्धीमौला को मृत्युदंड-सिद्धिमौला एक सूफी संत थे, सुल्तान की हत्या के षड्यन्त्र रचने की संभावना के कारण मृत्यु दंड दिया गया।
  5.  देवगिरि अभियान-1296 अलाउद्दीन खिलजी के नेतृत्व में देवगिरि अभियान हुआ। इसने देवगिरि के शासक रामचन्द्रदेव को पराजित कर अपार धन प्राप्त किया।
  6.  सुल्तान की हत्या-1296 में कड़ा में अलाउद्दीन खिलजी ने सुल्तान की हत्या करा दिया।

इने भी पढ़े —

General Knowledge

Reasoning Notes 

Biology Notes

Polity Notes

Physics Notes


 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *