Sport Gk Question in Hindi

Sport Gk Question in Hindi

टेनिस से सम्बंधित प्रश्न

  • महिला एकल विम्बलडन चैंपियनशिप, 2016 किसने जीती थी? – सेरेना विलियम्स 
  • ‘विम्बलडन महिला टेनिस टूर्नामेंट, 2016 जीतने के बाद सेरेना विलियम्स का 22 ग्रैंड स्लैम जीतने का रिकॉर्ड किसके बराबर हो गया? – स्टेफी ग्राफ 
  • ‘डेविस कप’ का संबंध किस खेल से है? – लॉन टेनिस

1. 2013 में लॉन टेनिस में रोजर्स कप महिला एकल की विजेता कौन थीं?
(a) एग्नीज़का रदवांस्का
(b) मारिआ शारापोवा
(C) सेरेना विलियम्स
(d) विक्टोरिया अज़ारेन्का
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2014 

Click to show/hide

उत्तर-(c)
वर्ष 2013 में लॉन टेनिस में रोजर्स कप महिला एकल विजेता सेरेना विलियम्स थीं जिन्होंने सोराना कटिया (रोमानिया) को हराया था। वर्ष 2016 के महिला एकल की विजेता सिमोना हालेप (रोमानिया) ने मैडिसन कीज (अमेरिका) को पराजित किया।  

2. वर्ष 2013 में ऑस्ट्रेलियाई ओपन पुरुष एकल खिताब के विजेता कौन हैं?
(a) रोजर फेडरर
(b) नोवाक जोकोविच
(c) डेविड फेरर
(d) एंडी मरे
S.S.C. संयुक्त स्नातक स्तरीय (Tier-I) परीक्षा, 2013 

Click to show/hide

उत्तर-(b)

ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2013 का पुरुष एकल खिताब नोवाक जोकोविच (सर्बिया) ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पराजित कर जीता था। इसी प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका ने चीन की ली ना को पराजित कर जीत लिया है। वर्ष 2017 का पुरुष एकल रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड) एवं महिला एकल सेरेना विलियम्स (अमेरिका) ने जीता।

 

3. निम्न में से किस महिला टेनिस खिलाड़ी ने ग्रांड स्लैम की उपाधि सर्वाधिक बार जीती है? (a) वीनस विलियम्स
(b) स्टेफी ग्राफ
(c) मार्टेट कोर्ट
(d) सेरेना विलियम्स
S.S.C.संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2013 

Click to show/hide

  उत्तर-(c)
वर्ष 1977 में टेनिस कॅरियर से संन्यास लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मार्गेट कोर्ट ने अपने कॅरियर में कुल 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं जो महिला टेनिस में विश्व रिकॉर्ड है। स्टेफी ग्राफ (जर्मनी) ने 22, सेरेना विलियम्स (अमेरिका) ने 23 (ऑस्ट्रेलियाई ओपन, 2017 तक) एवं वीनस विलियम्स (अमेरिका) ने 7 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं। सेरेना और वीनस वर्तमान में टेनिस खेल रहीं हैं तथा इनके ग्रैंड स्लैम खिताबों की संख्या बढ़ सकती है।

4. निम्न ग्रैंड स्लैम टाइटलों में से किसको ‘रोलेंड गैरोस’ टाइटल भी कहा जाता है?
(a) ऑस्ट्रेलियन ओपन
(b) फ्रेंच ओपन
(c) विम्बलडन
(d) यू.एस.ओपन
S.S.C.संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2013

Click to show/hide

उत्तर-(b)
फ्रेंच ओपन ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता को रोलेंड गैरोस (Roland Garros) के नाम से भी जाना जाता है। फ्रेंच एविएटर (विमान चालक) रोलेंड गैरोस के नाम पर 1928 से स्टेडियम का नामकरण करने के बाद से इस टूर्नामेंट को रोलेंड गैरोस के नाम से भी जाना जाने लगा। इस प्रतियोगिता के 2016 संस्करण का पुरुष एवं महिला एकल खिताब क्रमशः नोवाक जोकोविक (सर्बिया) | तथा गार्बिन मुगुरुजा (स्पेन) ने जीता है।   

5. वर्ष 2013 में, विम्बलडन पुरुष एकल प्रतियोगिता किसने जीती थी?
(a) एंडी मरे
(b) नोवाक जोकोविक
(c) जुआन मार्टिन डेल पोट्रो
(d) फर्नेन्डो वर्खास्को
S.S.C.संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2013

Click to show/hide

 

उत्तर-(a)

वर्ष 2013 की विम्बलडन पुरुष एकल प्रतियोगिता का खिताब ब्रिटेन के एंडी मरे ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पराजित कर जीत लिया था। इसी प्रतियोगिता का महिला एकल खिताब मैरिअन बार्तोली (फ्रांस) ने साबिने लिसिस्की (जर्मनी) को पराजित कर जाता। वर्ष 2016 का पुरुष एकल एंडी मरे (ब्रिटेन) एवं महिला एकल सेरेना विलियम्स (अमेरिका) ने जीता।

6. फ्रेंच ओपन 2009 पुरुष एकल, किसने जीता था?
(a) रोजर फेडरर
(b) राफेल नडाल
(c) बॉब ब्रयान
(d) कैटेरीना रोबोनिक
S.S.C.C.R.O. परीक्षा, 2009 

Click to show/hide

  उत्तर-(a)
फ्रेंच ओपन , 2009 ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब स्विटजरलैंड के रोजर फेडरर ने स्वीडन के रॉबिन सोडरलिंग को पराजित कर जीता था। 2016 फ्रेंच ओपन चैंपियनशिप का खिताब | नोवाक जोकोविक (सर्बिया) ने एंडी मरे (ब्रिटेन) को हराकर जीता।

7. फ्रेंच ओपन, 2012 में मिक्स्ड डबल्स का खिताब किसने जीता था?
(a) महेश भूपति और सानिया मिर्जा
(b) लिएंडर पेस और सानिया मिर्जा
(c) राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स
(d) रोजर फेडरर और वीनस विलियम्स
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012 

Click to show/hide

  उत्तर-(a)
महेश भूपति और सानिया मिर्जा की भारतीय जोड़ी ने पोलैंड की क्लाउडिया जांस इग्नासिक और मेक्सिको के सैंटियागो गोंजालेज की जोड़ी को पराजित कर फ्रेंच ओपन, 2012 का मिक्स्ड डबल्स (मिश्रित युगल) खिताब जीता था। वर्ष 2016 हेतु फ्रेंच ओपन मिक्स डबल्स खिताब मार्टिना हिंगिस (स्विट्जरलैंड) एवं लिएंडर पेस (भारत) ने जीता। 

8. अगस्त, 2008 में यू.एस. ओपन टेनिस पुरुष एकल किसने – जीता था?
(a) रोजर फेडरर
(b) राफेल नडाल
(c) महेश भूपति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
S.S.C.Tax Asst. परीक्षा, 2009 

Click to show/hide

  उत्तर-(a)
अगस्त, 2008 में संपन्न यू.एस. ओपन ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता का पुरुष एकल खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने ब्रिटेन के एंडी मरे को पराजित कर जीता था। यू.एस. ओपन, 2016 के विजेता स्टेनिस्लास वावरिंका (स्विट्जरलैंड) हैं जिन्होंने नोवाक जोकोविक (सर्बिया) को पराजित किया। 

9. सितंबर, 2007 में यू.एस. ओपन चैंपियनशिप (लॉन टेनिस) किसने जीती थी?
(a) नोवाक जोकोविक
(b) रोजर फेडरर
(c) राफेल नडाल
(d) उपर्युक्त में से कोई भी नहीं
S.S.C. Section Off. परीक्षा, 2007 

Click to show/hide

  उत्तर-(b)
सितंबर, 2007 में संपन्न इस प्रतियोगिता का खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने सर्बिया के नोवाक जोकोविक को पराजित कर जीता था। 

10. विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन, 2007 जीता था
(a) स्टीफन एडबर्ग को हराकर
(b) एंडी रॉडिक को हराकर
(c) रोजर फेडरर को हराकर
(d) फ्रेड एलिंग्जेंडर को हराकर
S.S.C. Tax Asst. परीक्षा, 2007 

Click to show/hide

  उत्तर-(c)
स्पेन के राफेल नडाल ने फ्रेंच ओपन, 2007 का खिताब स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पराजित कर जीता था। 

11. रोजर फेडरर ने सातवां विम्बलडन टाइटिल सन 2012 में जीता था। उसने छठां विम्बलडन टाइटिल कब जीता था?
(a) 2008
(0) 2009
(c) 2010
(d) 2011
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012 

Click to show/hide

  उत्तर-(b)
रोजर फेडरर ने छठां विम्बलडन टाइटिल 2009 में जीता एवं सातवां विम्बलडन टाइटिल 2012 में जीता।

12. 2006 विम्बलडन महिला एकल का खिताब किसने जीता था?
(a) एमेली मोरेस्मो
(b) जस्टिन हार्डेन
(c) मारिया शारापोवा
(d) किम क्लिसटर्स
S.S.C. Section Off. परीक्षा, 2006 

Click to show/hide

  उत्तर-(a)
वर्ष 2006 विम्बलडन महिला एकल खिताब फ्रांस की एमेली मोरेस्मो ने बेल्जियम की जस्टिन हेनिन हार्डेन को पराजित कर जीता था। 2016 में यह प्रतियोगिता सेरेना विलियम्स (अमेरिका) ने जीती। 

13. विम्बलडन 2011 महिला एकल खिताब निम्न में से किसने जीता था?
(a) मारिया शारापोवा
(b) पेट्रा क्विटोवा
(c) वीनस विलियम्स
(d) सेरेना विलियम्स
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011 

Click to show/hide

  उत्तर-(b)
चेक गणराज्य की पेट्रा क्विटोवा ने रूस की मारिया शारापोवा को पराजित कर विम्बलडन 2011 का महिला एकल खिताब जीता था।

 14. निम्नलिखित में से कौन ‘विम्बलडन 2011 पुरुष सिंगल्स’ खिताब के विजेता थे?
(a) राफेल नडाल
(b) नोवाक जोकोविक
(c) राबर्ट लिंडस्टेट
(d) रोजर फेडरर
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2011 

Click to show/hide

  उत्तर-(b)
सर्बिया के नोवाक जोकोविक ने स्पेन के राफेल नडाल को फाइनल में पराजित कर विम्बलडन 2011 के पुरुष एकल का खिताब जीता था।

15. निम्न में से किस खिलाड़ी को ए.टी.पी. टूर इतिहास में 50 डबल्स टाइटल जीतने की अनन्य विशिष्टता प्राप्त है?
(a) एंडी रोडिक
(b) राफेल नडाल
(c) लिएंडर पेस
(d) नोवाक जोकोविच
S.S.C. संयुक्त हायर सेकण्डरी (10+2) स्तरीय परीक्षा, 2012 

Click to show/hide

  उत्तर-(c)
भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ए.टी.पी. टूर इतिहास में 50 डबल्स टाइटल जीतने वाले विश्व के 24वें खिलाड़ी है। 

इने भी जरूर पढ़े –

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *