खेल पुरस्कार ( Sport trophy )

खेल पुरस्कार ( Sport trophy )

हेलो दोस्तों स्वागत है आपका  ExamSector.Com में। दोस्तों इस पोस्ट की मदद से में आपको इंडिया से संबन्धित सारी ट्रॉफी के बारे में बताऊंगा। दोस्तों ऐसी ही पोस्टों को देख़ने के लिए जुड़े रहे हमारे से तथा हमारा फेसबुक पेज ExamSector को जरूर फॉलो करे।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार :

भारत सरकार द्वारा ‘राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार’ का प्रारंभ वर्ष 1991-92 में किया गया था। यह देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय खेल पुरस्कार है। यह पुरस्कार आर्थिक वर्ष के मध्य विभिन्न खेलों के क्षेत्र में किसी एक खिलाड़ी अथवा टीम द्वारा अभूतपूर्व एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया जाता है। पुरस्कार में 7.5 लाख रुपए नकद, एक पदक तथा एक मान-पत्र प्रदान किया जाता है। वर्ष 2012 में यह पुरस्कार निशानेबाज विजय कुमार तथा योगेश्वर दत्त को प्रदान किया गया।

अर्जुन पुरस्कार :

भारत सरकार ने इस अति सम्मानित ‘अर्जुन पुरस्कार’ का प्रारम्भ वर्ष 1961 से किया। इस पुरस्कार का उद्देश्य : पाण्डु-पुत्र अर्जुन की ध्येयनिष्ठा के अनुरूप ऐसे उत्कृष्ट खिलाड़ियों के अत्युत्तम कोटि के प्रदर्शन को राष्ट्रीय मान्यता प्रदान करने हेतु निर्धारित किया गया है, जिन्होंने पुरस्कार वर्ष अथवा विगत तीन वर्षों के मध्य अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय प्रदर्शन करके देश का नाम बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो। इस पुरस्कार में खिलाड़ी को अर्जुन की कांस्य प्रतिमा, मान-पत्र तथा5,00,000 रुपए की नकद धनराशि, एक प्रतीक चिह्न, एक ब्लेजर तथा एक टाई प्रदान की जाती है। वर्ष 2012 हेतु यह पुरस्कार दीपिका कुमारी, लैशराम बोम्बायला देवी | (तीरंदाजी), सुधा सिंह, कविता रामदास राउत (एथलेटिक्स), अश्विनी पोनप्पा, पी. कश्यप (बैडमिण्टन), आदित्य मेहता (बिलियर्स एवं स्नूकर), विकास कृष्ण | (मुक्केबाजी), युवराज सिंह (क्रिकेट), सरदार सिंह (हॉकी), यशपाल सोलंकी (जूडो), अनूप कुमार (कबड्डी), समर सुहाग (पोलो), अन्नु राज सिंह, | ओमकार सिंह, जयदीप कर्माकर (निशानेबाजी), दीपिका पल्लीकल (स्क्वॉश), सन्दीप सेजवाल (तैराकी), एन सोनिया चानू (भारोत्तोलन), नरसिंह यादव, राजेन्द्र कुमार, गीता फोगाट (कुश्ती), एम विमोलजीत सिंह (वुशु) को प्रदान किए गए।

द्रोणाचार्य पुरस्कार :

भारत सरकार ने इस प्रतिष्ठापूर्ण ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ का शुभारम्भ वर्ष 1985 से किया था। इस पुरस्कार का उद्देश्य है, ऐसे विख्यात प्रशिक्षकों को सम्मानित करना, जिन्होंने सफलतापूर्वक उन खिलाड़ियों अथवा टीमों को प्रशिक्षित किया हो, जिन्होंने विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आयोजित खेल विधाओं में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त करके देश का नाम उज्ज्वल करने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। पुरस्कार में गुरु द्रोणाचार्य की भव्य मूर्ति, मान-पत्र तथा 5,00,000 की नकद धनराशि, एक ‘पट्टिका’, एक ब्लेजर तथा एक टाई प्रदान की जाती है। वर्ष 2012 हेतु यह पुरस्कार यशवीर सिंह (कुश्ती), वीरेन्द्र पुनिया (एथलेटिक्स), सुनील डबास (कबड्डी), हरेन्द्र सिंह (पुरुष हॉकी), डॉ. सत्यपाल (पैरा एथलेटिक्स), बी. आई. फर्नाडिस (मुक्केबाजी) को प्रदान किए गए। ध्यानचंद पुरस्कार : वर्ष 2002 से शुरू किया गया यह पुरस्कार खेलों में जीवन भर की उपलब्धियों हेतु प्रदान किया जाता है। पुरस्कार के अन्तर्गत प्रत्येक खिलाड़ी को 5 लाख रुपए की राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2012 हेतु यह पुरस्कार जगराज सिंह मान (एथलेटिक्स), गुनदीप कुमार (हॉकी), विनोद कुमार (कुश्ती), सुखवीर टोकस (पैरा स्पोट्र्स) को प्रदान किए गए।

मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी :

भारत सरकार द्वारा यह चल ‘मौलाना अबुल कलाम आजाद ट्रॉफी वर्ष 1956-57 में प्रारम्भ की गई थी। यह ट्रॉफी उस विश्वविद्यालय को प्रदान की जाती है, जिसके छात्रछात्राओं ने उस वर्ष में सर्वोत्तम खेल प्रदर्शन किया हो। पुरस्कृत विश्वविद्यालय को चल ट्रॉफी की एक प्रतिकृति
और 2 लाख रुपए की नकद धनराशि प्रदान की जाती है। दूसरे व तीसरे स्थान पर रहने वाले विश्वविद्यालयों को भी क्रमशः 1 लाख तथा 50 हजार रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जाती है।

तेनजिंग नोर्गे राष्ट्रीय साहस पुरस्कार :

यह पुरस्कार जीवन पर्यन्त उपलब्धि हेतु, वायु एवं जल में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कारस्वरूप एक कांस्य प्रतिमा एवं 3 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। वर्ष 2012 हेतु यह पुरस्कार कर्नल आनन्द स्वरूप (भूमि साहस), सूबेदार राजेन्द्र सिंह जलाल (भूमि साहस), भक्ति शर्मा (जल साहस), मन्दीप सिंह सोइन (लाइफटाइम अचीवमेंट) को प्रदान किए गए।

सी. के. नायडू पुरस्कार :

भारतीय क्रिकेट के पुरोधा सी. के. नायडू के नाम पर दिए जाने वाले इस पुरस्कार के अन्तर्गत एक प्रशस्ति-पत्र, ट्रॉफी और 25 लाख रुपए दिए जाते हैं।

वर्ष 2011-12 के बीसीसीआई पुरस्कारों की सूची–

जीवन पर्यन्त उपलब्धियों के लिए, कर्नल सी. के. नायडू ट्रॉफी (प्रशस्ति-पत्र के साथ 25 लाख रुपए की पुरस्कार राशि)—सुनील गावस्कर सत्र 2011 के सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर की पॉली उमरीगर ट्रॉफी (प्रशस्ति-पत्र के साथ 5 लाख रुपए की पुरस्कार राशि)–विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में सर्वश्रेष्ठ ऑल राउण्ड प्रदर्शन हेतु लाला अमरनाथ पुरस्कार (ट्रॉफी के साथ2.50 लाख रुपए) स्टुअर्ट बिन्नी घरेलू टी-20 मैचों में सर्वश्रेष्ठ ऑल राउण्ड प्रदर्शन हेतु लाला अमरनाथ पुरस्कार (ट्रॉफी के साथ 2.50 लाख रुपए) लक्ष्मी   रतन शुक्ला रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन के लिए चव राव सिंधिया पुरस्कार (ट्रॉफी के साथ 2.5 लाख ९) रोहित बिष्ट रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट के लिए।  राव सिंधिया पुरस्कार (ट्रॉफी के साथ 2.5 लाख रुपए)–अशोक डिंडा सर्वश्रेष्ठ अंडर 16 क्रिकेटर के लिए एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी (ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपए)-मोहम्मद सैफ सर्वश्रेष्ठ अंडर 19 क्रिकेटर के लिए एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी (ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपए) विजय जोल सर्वश्रेष्ठ अंडर 22 क्रिकेटर के लिए एमए चिदम्बरम ट्रॉफी (ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपए)-सत्यम चौधरी सर्वश्रेष्ठ सीनियर महिला क्रिकेटर के लिए एम. ए. चिदम्बरम ट्रॉफी (ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपए)–अनाघा देश पांडे घरेलू क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ अम्पायर (ट्रॉफी के साथ 50 हजार रुपए) पी. रवि !

अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में शतकों का शतक बनाने के लिए सचिन तेंदुलकर को विशेष पुरस्कार इस समारोह में प्रदान किया गया। इसके अन्तर्गत एक गोल्ड प्लेटेड बल्ला उन्हें प्रदान किया गया।

फुटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के वार्षिक पुरस्कार (2011) :

27 सितम्बर, 2011 को फुटबॉल प्लेयर्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के वार्षिक पुरस्कारों का वितरण कोलकाता में किया गया। पुरस्कारों का विवरण इस प्रकार रहा :
सर्वश्रेष्ठ भारतीय फुटबॉलर–मेहताब हुसैन (पश्चिम बंगाल),
सर्वश्रेष्ठ विदेशी फुटबॉलर–रॉब् मेण्ड्स सिल्वा (डेम्पो),
सर्वश्रेष्ठ कोच-करीम बेनचेरिफा (सलगांवकर),
सर्वश्रेष्ठ युवा फुटबॉलर–जे. जे. लालपेखुला (पुणे),
एशिया कप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (ऑनलाइन वोटिंग) सुब्रतो पॉल (पुणे),
वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर (ऑनलाइन वोटिंग) मेहताब (हुसैन) (पश्चिम बंगाल)।

इने भी जरूर पढ़े –

Reasoning Notes And Test 

सभी राज्यों का परिचय हिंदी में।

राजस्थान सामान्य ज्ञान ( Rajasthan Gk )

Solved Previous Year Papers

History Notes In Hindi

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Leave A Comment For Any Doubt And Question :-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *